ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फर्जी पतों पर फ्लिपकार्ट के जरिए मंगाए ढेरों सामान, धमधा में बना रखा था हब… पांच जालसाज गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

फर्जी पतों पर फ्लिपकार्ट के जरिए मंगाए ढेरों सामान, धमधा में बना रखा था हब… पांच जालसाज गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: May 27, 2023
Share
SHARE

भिलाई Bhilai. दुर्ग पुलिस ने फ्लिपकार्ट से फर्जी पतों पर ढेरों सामान मंगाकर उसकी फर्जी तरीके से कैश ऑन डिलवारी दिखाने व सामान को बाहरी बाजार में बेचने निकले जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर फ्लिपकार्ट के जरिए मंगाए गए लगभग 95 फीसदी सामान की रिकवरी की है। शनिवार को दुर्ग एसपी डॉ एसपी पल्लव ने अपना तबादला होने के बाद दुर्ग जिले में अपने आखिरी प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया है। घटना का मास्टर माइंड कोई और नहीं बल्कि फ्लिपकार्ट कर टीम लीडर ही निकला।

एसपी पल्लव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि flipcart team leader अमर मंडल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक माह पहले flipcart Hub स्थापित किया था। दोनों पहले फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम कर चुके थे। इन लोगों ने योजना बनाकर अपने पुराने परिचित meesho कवर्धा ब्रांच का ऑनर दीपक साहू और मनीश दास से मिले। इसके बाद धमधा के अलग अलग पतों के नाम पर ऑर्डर दिया।

सभी सामान जब धमधा स्थित इनके हब में आ गए तो सभी सामान की फर्जी तरीके से कैश ऑन डिलीवरी भी करा दी। इसके लिए उसने मोनिका नाम की युवती का सहारा लिया। धमधा हब में आर्डर आने पर दीपक साहू की कार से सभी सामान को लेकर राजनांदगांव पहुंचे। राजनांदगांव में मोनिका मौर्य आरोपीयों को कमरा मुहैया कराया। मोनिका को भी के लोग अपने साथ हिस्सेदारी में रखा था। अमर मंडल के साथ काम किये वेंकटेश उर्फ राहुल निवासी सेक्टर-2 आईडी से फर्जी डिलवरी दिखाई।

अमर और अरविन्द ने भिलाई निवासी अपने एक अन्य दोस्त लोकेश को अपने साथ लिये और पूरी योजना के बारे में बताकर सामान को विभिन्न दुकानों में खपाने की योजना बना ली। लोकेश भी योजना में शामिल हो गया और सभी गाड़ियां बदल-बदलकर एक जगह से दूसरे जगह जाने लगे। अमर मंडल एवं नेहरू नगर निवासी अंकित का विगत लगभग आठ वर्षों से ऑनलाईन मोबाईल का फर्जी तरीके लेनदेन करने का गोरखधंधा चल रहा था। इसी कड़ी में अमर ने 8 मोबाइल अंकित को दे दिया।

इस बीच इस पूरे फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने पर फ्लिपकार्ट के वेंडर पवन यादव ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद धमधा पुलिस ने अपराध दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दीपक साहू, मनीष कुमार दास, मोनिका मौर्य, विकास साहू व अंकित परगनिहा को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना का मास्टरमाइंड अमर मंडल व अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से फ्लिपकार्ट से मंगाया गया काफी सामान बरामद किया है।

बालोद में सनकी पति ने पत्नी की हत्या, चाय बनाने के नाम पर विवाद, कुल्हाड़ी से किया हमला
Bhilai Crime : उतई में दिव्यांग पिता की हत्या, 24 घंटे में गिरफ्तार हुए आरोपी बेटे
कारगिल युद्ध में शहीद कौशल यादव के शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि, आईजी ने कहा- प्रेरणास्रोत मानें नौजवान
किसान विरोधी बिल वापसी पर बोली भिलाई जिला कांग्रेस की प्रथम अध्यक्ष तुलसी साहू- अहंकार का हुआ अंत, किसानों की हुई जीत
बॉबी देओल के साथ आश्रम 2 में नजर आएंगी प्रीति सूद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त
Next Article नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, बोले- जीएसटी से राज्यों को राजस्व हानि, भरपाई की जल्द हो स्थायी व्यवस्था

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?