ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

By Poonam Patel
Published: November 25, 2026
Share
गुजरात की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील से की सौजन्य मुलाक़ात
गुजरात की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील से की सौजन्य मुलाक़ात
SHARE

रायपुर। हर बच्चे को पोषण, सीखने और सुरक्षित बचपन का अवसर मिले इसी संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुजरात प्रवास के दौरान गांधीनगर यूनिट 2 के ग्राम करई में नन्द घरों (आंगनबाड़ी) का भ्रमण किया। आंगनबाड़ी केंद्रों में उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

बच्चों की खिलखिलाहट, सीखने की जिज्ञासा और उनके बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच मंत्री राजवाड़े ने केंद्रों की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। नन्द घर केवल सेवा केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के शुरुआती जीवन को संबल देने और माताओं तक जरूरी सहयोग पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। यहां मिलने वाली देखभाल और सीखने का वातावरण बच्चों के आत्मविश्वास और विकास की नींव मजबूत करता है।

 हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख :
हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख 

गांधीनगर स्थित सचिवालय में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने गुजरात की महिला एवं बाल विकास (महिला एवं बाल कल्याण) मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सामरी की विधायक उद्धेश्वरी पैकरा,गुजरात के महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव राकेश शंकर और छत्तीसगढ़ की विभागीय संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। इस दौरान विभागीय योजनाओं, आंगनबाड़ी सेवाओं और महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री ने गुजरात में अपनाई जा रही व्यवस्थाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

यह दौरा राज्यों के बीच अनुभव साझा करने और बच्चों तथा महिलाओं के लिए चल रही सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा। गुजरात के नन्द घरों में देखे गए प्रयास छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों को और बेहतर बनाने तथा हर बच्चे तक पोषण, शिक्षा और संवेदनशील देखभाल पहुंचाने के संकल्प को नई दिशा दे सकते हैं।

थम नहीं रही कोरोना रफ्तार: पिछले 24 घंटों में 12 हजार के करीब नए मामले, सवा तीन लाख के पास पहुंची संक्रमितों की संख्या
कुंडा को तहसील बनाने की घोषणा पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जताया आभार
यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश
तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 10 मई से संपूर्ण लॉकडाउन, दो हफ्ते तक रहेगी पाबंदी
रायपुर समेत आधा दर्जन जिलों में कोरोना विस्फोट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 42 # 25 Nov 2026
Next Article रुआबांधा में शुरू हुई नई पुलिस चौकी, पांच वार्ड की सुरक्षा पर रहेगा फोकस

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?