ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृष्ण जन्माष्ठमी पर न्यायधानी में निकली विशाल शोभायात्रा, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए यदुवंशी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

कृष्ण जन्माष्ठमी पर न्यायधानी में निकली विशाल शोभायात्रा, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए यदुवंशी

By Mohan Rao
Published: September 9, 2023
Share
SHARE

बिलासपुर। कृष्ण जन्माष्ठमी के मौके पर सर्व यादव समाज बिलासपुर के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में यदुवंशियों ने भाग लिया। भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के साथ शोभायात्रा बृहस्पति बाजार से शुरू हुई। इस मौके पर यहां स्थापित स्व बीआर यादव जी की प्रतिमा का पूजन किया गया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा शहर घूमी। इस दौरान विधायक शैलेष पांडे ने यादव समाज के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

शोभायात्रा नेहरू चौक होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंची जहां इस यात्रा का सर्व क्षत्रिय समाज के द्वारा आदर सत्कार पूर्वक स्वागत किया गया। इसके बाद शोभायात्रा सिम्स चौक पर पहुंची इस यात्रा का नारायणी सेना के द्वारा भव्य तरीक़े से आत्मीयता पूर्वक स्वागत सत्कार किया गया। शोभायात्रा धीरे धीरे बढ़ती रही जहां विभिन्न समाजों के लोगों ने इस यात्रा का पूजन अर्चन कर स्वागत किया। इस यात्रा में समाज के लोग परम्परागत वेशभूषा के साथ राउत नाचा, डीजे के धुन में नाचते थिरकते भगवान श्री कृष्ण की जयकारा करते हुए

श्री कृष्ण की लीलाओं सहित,रथ पर भगवान श्री कृष्ण एवं अर्जुन की जीवंत एवं आकर्षक झांकियां निकाली गई इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से सनातन धर्म श्रेष्ठ धर्म, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ, जय जवान जय किसान, एवं राधाकृष्ण व कृष्णलीला, बाललीला की जीवंत एवं आकर्षक झांकियां सजाई गई जो मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहा। झूले पर झूलते श्री कृष्ण के बाललीला स्वरूप का अलौकिक दर्शन पाकर भक्तजन निहाल हो गए। जन्मोत्सव के तहत नगर के कई मंदिरों व घरों में दिनभर भजन कीर्तन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। जन्माष्टमी श्रद्धा भाव से मनाया गया।लालबहादुर परिसर में विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। नगर के हर गली व मुहल्लों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहा।

शहर में इस भव्य विशाल शोभायात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जमे रहे। विशाल शोभायात्रा में लगभग दस हजार से भी ज्यादा भीड़ रही। इस यात्रा में महिलाएं बच्चे युवक युवतियां प्रमुख तौर से सम्मिलित हुई। समाज के लोग काफी उत्साहित थे। सभी लोग जयघोष करते हुए इस शोभायात्रा में चल रहे थे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष विष्णु यादव का सार्थक प्रयास अतुलनीय एवं प्रशंसनीय रहा।

लालबहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम भी हुआ जिसकी अध्यक्षता विष्णु यादव सदस्य कार्य समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किया। प्रमुख वक्ता के रूप में रमेश यदु, प्रदेश अध्यक्ष सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ सम्मिलित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रश्मि सिंह ठाकुर संसदीय सचिव, शैलेष पांडेय विधायक बिलासपुर, रामशरण यादव महापौर, प्रमोद नायक, कृष्ण कुमार, विजय केशरवानी, विजय पांडे, संतोष कौशिक, मीनू सुमंत यादव, भास्कर यादव, प्रियंका यादव, विजय यादव, लालजी यादव, अभिमन्यु यादव, रामचन्द्र यादव, देवेंद्र यादव, जागेश्वर यादव , दीपक यादव, मनोज छोटू यादव, मनजीत यादव, विक्की यादव, आयुष यादव, पुकार यादव , विलास यादव , लाला यादव , बुधराम यादव ए के यदु, दिनेश राम यादव, नंद कुमार यादव, मानी राम यादव, सुनीता यादव, गीता यादव , सरिता यादव ममता यादव , पुष्पा यादव दुर्गा यादव हर्षलता यादव , श्रीराम यादव  रामफल यादव मन्नू यादव मनोहर यादव कन्हैया यादव, मनोज यादव , विश्व नाथ यादव, अजय यादव, सरजू यादव, राय सिंह यादव आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

बीएम शाह हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की नेक पहल: सड़क दुर्घटना में घायलों का प्राथमित उपचार होगा नि:शुल्क… आज से शुरू हुई सेवा
दस्तावेज नहीं होने पर जाति और निवास बनाने निगम बनेगा सेतु, रिसाली निगम में महापौर परिषद ने लिया निर्णय
छत्तीसगढ़ में अवैध धान परिवहन : बलरामपुर में राजस्व विभाग ने जब्त किया 1295 बोरी धान,
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें- मुख्य सचिव विकासशील
अंधे कत्ल का खुलासा : सल्फास की गोली खिलाकर घोंट दिया गला, पत्नी के प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में योग का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड : कल होगा छत्तीसगढ़ योग आयोग का सामूहिक योगाभ्यास… एक साथ दिखेंगे 1500 योग साधक
Next Article खेत से लौट रहे ग्रामीण पर भालुओं का हमला, सिर-पीठ पर गंभीर चोट, मेकाज रेफर खेत से लौट रहे ग्रामीण पर भालुओं का हमला, सिर-पीठ पर गंभीर चोट, मेकाज रेफर

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?