ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक हादसा : निजी क्लिनिक के बिल्डिंग में लगी भीषण आग, डॉक्टर व उसके 2 बच्चे की मौत… जानें हादसे की वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दर्दनाक हादसा : निजी क्लिनिक के बिल्डिंग में लगी भीषण आग, डॉक्टर व उसके 2 बच्चे की मौत… जानें हादसे की वजह

By @dmin
Published: September 25, 2022
Share
क्लिनिक में लगी भीषण आग
SHARE

तिरुपति। क्लिनिक की बिल्डिंग में आग लगने से डॉक्टर व उसके दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं डॉक्टर की पत्नी व मां को सुरक्षित बचाया गया। घटना आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में रेनीगुंटा की है। रविवार तड़के 3 से चार बचे के बीच की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक रेनीगुंटा में डॉक्टर रविशंकर रेड्डी का आवास था जहां वे अपने परिवार के साथ रहते थे। अपने आवास के ग्राउंड फ्लोर पर डॉक्टर रेड्डी ने क्लीनिक खोल रखी थी जहां वे मरीजों को देखते थे। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर जहां डॉक्टर रविशंकर रेड्डी मरीजों का उपचार करते थे वहीं इसी बिल्डिंग के दूसरे और तीसरे फ्लोर पर उनका परिवार रहता था। रविवार तड़के उस समय हादसा हुआ जब डॉक्टर का पूरा परिवार सो रहा था।

रेनीगुंटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद बिल्डिंग से डॉक्टर रविशंकर रेड्डी की मां और उनकी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं डॉक्टर रविशंकर रेड्डी और उनके दो बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर रविशंकर रेड्डी 100 फीसदी जल गए थे। वहीं रडॉक्टर रेड्डी के साथ ही इस घटना में उनके 12 साल के बेटे और 7 साल की बेटी भी काफी जल गई थी। पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण सामने नहीं आया है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

इसरो ने रचा इतिहास: ‘स्पेडेक्स मिशन’ के तहत उपग्रहों की सफल ‘डॉकिंग’… पीएम मोदी व सीएम साय ने दी बधाई
सोनाक्षी की दहाड़ बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज बनी
टोक्यो ओलंपिक: पीएम मोदी ने खिलाडिय़ों से कहा- अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ-साथ चले RBI के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन, आधे घंटे से ज्यादा हुई चर्चा, राजस्थान से गुजर रही है यात्रा
पं.रविशंकर शुक्ल की 63 वीं पुण्यतिथि कांग्रेसियों ने किया याद… जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा भिलाई इस्पात संयंत्र उन्हीं की देन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई और केन्द्रीय विद्यालय के विद्याथियों को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने का गुरू मंत्र देंगे प्रधानमंत्री मन की बात: पीएम का ऐलान- भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम
Next Article निर्माणाधीन सड़कों को तेजी से पूर्ण करायें, एक सप्ताह में होगी फिर से समीक्षा: भूपेश बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?