ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी में दिल दहला देने वाली घटना…. चार बेटियों के साथ पिता ने की खुदकुशी… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeDelhiFeaturedNational

राजधानी में दिल दहला देने वाली घटना…. चार बेटियों के साथ पिता ने की खुदकुशी… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: September 28, 2024
Share
घटना स्थल : जहां पिता ने चार बेटियों के साथ की खुदकुशी
SHARE

नईदिल्ली। एक साथ पांच लोगों की खुदकुशी ने राजधानी को दहला दिया। यह घटना शुक्रवार को सामने आई। देश की राजधानी दिल्ली में एक ही परिवार के पांच लोगों ने खुदकुशी कर ली। वसंत कुंज के रंगपुरी गांव में रहने वाले  पिता व उसकी चार बेटियों ने एक साथ खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पांचों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। पड़ोसियों और मकान मालिक से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़कर शवों को बाहर निकाला है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब सवा दस बजे पुलिस ने किराये के फ्लैट से सभी के शवों को बरामद किया। पुलिस के अनुसार, पिता कारपेंटर का काम करता था। उसकी पहचान हीरालाल के रूप में हुई है। उसकी पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी। वह कैंसर से पीड़ित थी। पत्नी की मौत के बाद हीरालाल परेशान रहता था। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पड़ोसियों ने बताया कि 24 सितंबर को परिवार को आखिरी बार देखा गया था। उसके बाद से फ्लैट का दरवाजा बंद था। पुलिस को मौके से जहरीले पादर्थ के पाउच मिले हैं।

पुलिस की पूछताछ में केयरटेकर मोहन सिंह ने बताया कि तीसरी मंजिल की सफाई के दौरान फ्लैट नंबर सी-4 से दुर्गंध आ रही थी। खटखटाने पर किराएदारों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके अलावा, मकान मालिक ने खुद दरवाजा खटखटाया, लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खुला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद पुलिस फ्लैट में दाखिल हुई। फ्लैट में दो कमरे हैं। पहले कमरे में एक पुरुष मृत पाया गया, जबकि दूसरे कमरे में चार लड़कियों के शव मिले। मृतकों की पहचान हीरालाल शर्मा (46) पुत्र मरई लाल शर्मा, नीतू (26), निक्की (24), नीरू (23) और निधि (20) के रूप में हुई है।

पड़ोसियों और करीबी रिश्तेदारों से पूछताछ में पता चला कि मृतक हीरालाल की पत्नी की करीब एक साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। हीरालाल पिछले 28 साल से इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर, वसंत कुंज में बढ़ई के रूप में कार्यरत था। पिछले कुछ महीनों से वह काम पर नहीं जा रहा था। उसकी दो बेटियां दिव्यांग थी। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि उनकी बेटिया अपने फ्लैट से बहुत कम बाहर निकलती थी। पुलिस को घर के अंदर से जहर के तीन पैकेट और संदिग्ध तरल पदार्थ से भरे पांच गिलास और एक चम्मच मिले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नेपाल में राजनीतिक संकट : पीएम ओली को बड़ा झटका, संसद में नहीं जीत सके विश्वास मत
रूस की कोरोना वैक्सीन सवालों के घेरे में, सात में से एक व्यक्ति पर दिखा ‘स्पुतनिक वी] का दुष्प्रभाव
आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाई: लॉकडॉउन के दौरान दूसरे राज्य की मदिरा लाते दो व्यक्ति गिरफ्तार
जोरातराई में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने किया भूमिपूजन: 50 लाख की लागत से बनेगा पुलिया
ट्रैक-प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार तो आरपीएफ जवान की दिलेरी ने बचा ली जान, देखे वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रथम वाहिनी में अधूरे इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा पूरा…. ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर के समापन पर सीएम साय ने किया 1 करोड़ देने का ऐलान
Next Article वायर रॉड्स और रोल्ड प्रोडक्ट्स के लिए सरकार के गुणवत्ता नियंत्रण आदेश का पालन करने वाला एकमात्र एल्युमीनियम उत्पादक बना वेदांता वायर रॉड्स और रोल्ड प्रोडक्ट्स के लिए सरकार के गुणवत्ता नियंत्रण आदेश का पालन करने वाला एकमात्र एल्युमीनियम उत्पादक बना वेदांता

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?