ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर रेलवे स्टेशन शुरू हुई स्वस्थ्य वेटिंग लॉन्ज की सुविधा, 30 रुपए के न्यूनतम किराया देकर कर सकेंगे इस्तेमाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

रायपुर रेलवे स्टेशन शुरू हुई स्वस्थ्य वेटिंग लॉन्ज की सुविधा, 30 रुपए के न्यूनतम किराया देकर कर सकेंगे इस्तेमाल

By Mohan Rao
Published: January 8, 2026
Share
रायपुर रेलवे स्टेशन में शुरू हुआ स्वस्थ्य वेटिंंग लॉन्ज
SHARE

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में रायपुर स्टेशन पर पहली बार स्वस्थ वेटिंग लाउंज की सुविधा यात्रियों को मिलने जा रही है।भारतीय रेलवे में नई, अभिनव गैर-किराया राजस्व विचार योजना NINFRIS (New, Innovative Non-Fare Revenue Ideas Scheme) के तहत इसकी प्लानिंग की गई है। गुरुवार को इस सुविधा का शुभारंभ रायपुर से बड़ोदरा जा रहे यात्री चंद्रकांत बलावंत और रायपुर से उज्जैन जा रही दो लड़कियां ओजस्वी एवं आरुषि ने किया।

स्वस्थ वेटिंग लाउंज शुरू होने से यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करते समय आरामदायक सुविधा मिलेगी जिससे यात्री योगा मेडिटेशन, मिनी फिटनेस, आरामदायक सोफा, प्रीमियम रीक्लिनर मसाज सोफा, यात्रियों को शुल्क बेसिस पर एंबुलेंस की सुविधा, हेल्दी फूड जो की मिलेट्स आधारित होंगे, सामान्य स्वस्थ जांच यात्री कर सकेंगे, अपना वेट, बीपी जांच, महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग बाथरूम एवं टॉयलेट की सुविधा। लाइट एक्सरसाइज इक्विपमेंट, मोबाइल लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा, लाइव ट्रेन इनफॉरमेशन डिस्प्ले, फ्री हाई स्पीड वाय – फाई एक्सेस इत्यादि की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

आरामदायक सीटें और शांत वातावरण यात्रियों को आराम करने,  योगा या मेडिटेशन के लिए जगह होने से यात्री अपने मानसिक स्वास्थ्य लाभ   पा सकेंगे । एक ही जगह पर कई सुविधाएं उपलब्ध होने से यात्रियों का समय बचेगा। और वे अपने ट्रेन के इतंजार को अधिक आरामदायक बना सकते हैं। इन सुविधाओं से यात्रियों को अपने ट्रेन के इतंजार के दौरान अधिक आराम और सुविधा मिलेगी, और वे अपने गंतव्य स्थान पर अधिक ताजगी और ऊर्जा के साथ पहुंचेंगे।

हेल्दी रिफ्रेशमेंट की बिक्री रेलवे प्रशासन द्वारा अनुमोदित सूची के अनुसार की जाएगी, जो पूर्णतः एफएसएसएआई (FSSAI) मानकों के अनुरूप होगी। इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टर के.पी. काशीपथी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी, वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक, मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद सहित संबंधित आधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाउंज में प्रवेश के लिए निर्धारित शुल्क

  • एक घंटे की अवधि के लिए 30 रुपए
  • दो घंटे की अवधि के लिए 60 रुपए
  • चार घंटे की अवधि लिए 80 रुपए निर्धारित किया गया है।
  • योग एवं ध्यान क्षेत्र के उपयोग हेतु 50 रुपए प्रति 30 मिनट।
  • फिटनेस कॉर्नर के उपयोग हेतु भी 50 रुपए प्रति 30 मिनट।
पूर्व सीएम की पोती का फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
shreekanchanpath 62 # 15 December 2024
कामधेनु विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय कड़कनाथ एवं अन्य मुर्गियों के पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
टनकपुर में नो मैंस लैंड पर नेपाल की ओर से अतिक्रमण की कोशिश, गृह मंत्रालय तक पहुंचा मामला
छत्तीसगढ़ में मनरेगा की तेज चाल, साल भर के लक्ष्य का लगभग आधा काम पहली तिमाही में ही पूरा…. 21 जिलों में जून तक के लिए निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा रोजगार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 144 नए पदों की मिली स्वीकृति
Next Article संवेदनशील शासन की मिसाल: जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय ने मौके पर सुलझाईं समस्याएं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?