ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दक्षिण के तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए जगदलपुर से 356 तीर्थयात्रियों का जत्था हुआ रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

दक्षिण के तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए जगदलपुर से 356 तीर्थयात्रियों का जत्था हुआ रवाना

By Poonam Patel
Published: November 18, 2025
Share
सांसद महेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर जत्था को रवाना
SHARE

रायपुर। धार्मिक आस्था और सरकारी संकल्प का अद्भुत संगम बस्तर के टाऊन हॉल में तब देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 356 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था दक्षिण भारत के पवित्र धामों एवं तीर्थ स्थलों के लिए रवाना हुआ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना ने जिले के इन बुजुर्गों के लिए तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम की वर्षों पुरानी कामना को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त किया है।

यात्रा की शुरुआत सोमवार को जगदलपुर के टाऊन हॉल परिसर से हुई। यहां उत्साह और भक्तिपूर्ण माहौल में सांसद महेश कश्यप और महापौर संजय पाण्डेय ने बसों को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को विदाई दी। सांसद कश्यप ने इस प्रयास को वरिष्ठों के प्रति सम्मान का द्योतकश् बताते हुए सभी के मंगलमय यात्रा की कामना की, जबकि महापौर पाण्डेय ने इस पुनीत कार्य के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। 

सोमवार को ये सभी 356 श्रद्धालु बसों के माध्यम से रायपुर के लिए रवाना हुए, जहां विश्राम के बाद उनकी वास्तविक आध्यात्मिक यात्रा का चरण शुरू हुई। मंगलवार दोपहर को, यह पूरा दल रायपुर से विशेष रेलगाड़ी द्वारा अपनी बहुप्रतीक्षित तीर्थयात्रा पर निकल पड़ा। तिरुपति के भगवान बालाजी, मदुरै की देवी मीनाक्षी और रामेश्वरम के भगवान रामनाथस्वामी के दर्शन की अभिलाषा लिए, यात्रियों के चेहरे पर खुशी और संतोष का भाव स्पष्ट नजर आ रहा था। बस्तर से शुरू हुई यह यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजनाओं की सफलता को भी दर्शाती है।

आठ लाख का इनामी नक्सली सम्मैया सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण, कई वारदातों में रहा है शामिल
पुलिस ने पकड़ी मवेशियों से भरी ट्रक, चालक हुआ फरार, कत्लखाने ले जा रहे थे जानवर
राहुल गांधी पर हमले की कोशिश! लुधियाना में कांग्रेस नेता पर युवकों ने फेंका झंडा, चन्नी और सिद्धू भी थे मौजूद
नए साल से दाखिल नहीं किया एक महीने का जीएसटी रिटर्न, तो होगी मुसीबत, जानिए क्या है नया नियम
Surajpur : बंद कोयला खदान में नहाने गई थीं दो सगी बहने, डूबने से हुई मौत… दूसरे दिन मिले शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री गुरु खुशवंत साहेब युवाओं एवं सर्वहारा वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध: दक्ष वैद्य मंत्री गुरु खुशवंत साहेब युवाओं एवं सर्वहारा वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध: दक्ष वैद्य
Next Article गरियाबंद जिला को जोन-1, केटेगरी-2 में मिला जल संचय, जन भागीदारी के कार्य के लिए मिला देश में तीसरा स्थान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?