ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवा रायपुर में बनेगी फिल्म सिटी, मुंबई की ईगल स्टूडियोज़ एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने दिखाया प्रोजेक्ट का मास्टर प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

नवा रायपुर में बनेगी फिल्म सिटी, मुंबई की ईगल स्टूडियोज़ एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने दिखाया प्रोजेक्ट का मास्टर प्लान

By Mohan Rao
Published: January 14, 2026
Share
SHARE

मुंबई की ईगल स्टूडियोज़ एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने प्रोजेक्ट का विस्तृत मास्टर प्लान प्रस्तुत किया

रायपुर। नवा रायपुर के सेक्टर-23 माना-तूता में प्रस्तावित चित्रोत्पला फिल्म सिटी एंड कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की समीक्षा बैठक छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुंबई की ईगल स्टूडियोज़ एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने इस प्रोजेक्ट का विस्तृत मास्टर प्लान प्रस्तुत किया।

बैठक में अध्यक्ष ने एजेंसी को महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा प्रोजेक्ट को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, उप महाप्रबंधक पूनम शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट डीबीएफओटी या पीपीपी मॉडल पर लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा, जिसमें कंपनी 250 करोड़ और केंद्र सरकार 150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कुल निवेश लगभग 500 करोड़ रुपये अनुमानित है।

फिल्म सिटी में अत्याधुनिक स्टूडियो, स्थायी सेट्स स्कूल, अस्पताल, जेल, पुलिस स्टेशन और कृत्रिम नदी-पर्वत, कन्वेंशन सेंटर, जनजातीय सांस्कृतिक केंद्र, ई-बस सेवा और रिसॉर्ट्स, प्री-पोस्ट प्रोडक्शन सुविधाएं, आवास व्यवस्था, फूड कोर्ट, तालाब-उद्यान आदि सुविधाएं होंगी।
नवा रायपुर की हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर से बॉलीवुड स्तर की शूटिंग संभव होगी। फिल्म सिटी के निर्माण हो जाने से फिल्म टूरिज्म को बल मिलेगा। छत्तीसगढ़ी-हिंदी फिल्मों के लिए वन-स्टॉप सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे बाहरी लोकेशन की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। स्थानीय फिल्म मेकर्स को तकनीकी ट्रेनिंग, नौकरियां और वैश्विक मंच मिलेगा, साथ ही सांस्कृतिक विरासत का प्रचार होगा।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जनवरी को भूमिपूजन करेंगे, जिसके बाद निर्माण कार्य तेज होगा। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड और कंपनी के बीच अनुबंध पूर्ण हो चुका है। इस फिल्म सिटी से फिल्म निर्माण, टूरिज्म, आसपास बसाहट, निवेश और छत्तीसगढ़ी सिनेमा को प्रोत्साहन मिलेगा।

सरकारी स्कूल के बड़े गुरुजी के ज्ञान से सभी हैरान, चर्चा सुन अफसर भी खुद को रोक नहीं पाए… जानिए क्यों हो रही है इस गुरुजी की चर्चा
CG News : बिना जोड़ के पत्थरों से बनी रहस्य व रोमांच से भरा घाघरा मंदिर, जिसे देख हैरान रह जाते हैं पर्यटक
प्रदेश में तेजी से फैल रहा आंखों का संक्रमण, रोज मिल रहे 40-50 मरीज, सबसे ज्यादा बच्चे आ रहे चपेट में
विपक्ष पार्टियां देख रही मुंगेरीलाल के हसीन सपने, अबकी बार 300 पार
WPL 2023: जल्द हो सकता है महिला IPL का ऑक्शन, नीलामी के लिए चुने जा सकते हैं ये शहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोटक अल्ट्स ने शुरू किया ‘कैटलिस्ट अवॉर्ड्स’, भारत के टॉप फाइनेंशियल वोडकास्ट को मिलेगा 25 लाख रुपए का इनाम कोटक अल्ट्स ने शुरू किया ‘कैटलिस्ट अवॉर्ड्स’, भारत के टॉप फाइनेंशियल वोडकास्ट को मिलेगा 25 लाख रुपए का इनाम
Next Article भिलाई में देर रात हादसा : पुल से टकराई अनियंत्रित कार, एक की मौत और तीन घायल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?