ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में पकड़ाया फर्जी बीएसएफ जवान, पुलिस लिखे डिजायर में घूम रहा था, रेगुलर चेकिंग में खुली पोल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में पकड़ाया फर्जी बीएसएफ जवान, पुलिस लिखे डिजायर में घूम रहा था, रेगुलर चेकिंग में खुली पोल

By Mohan Rao
Published: December 21, 2025
Share
गिरफतार आरोपी:- सिमरनजीत सिंह
SHARE

भिलाई। दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी बीएसएफ जवान को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस लिखे हुए स्विफ्ट डिजायर कार में घूम रहा था। वाहनों की जांच के दौरान इसकी पोल खुली और यह पुलिस के हत्थे चढ़ा। इसके पास से पुलिस ने बीएसएफ का आईकार्ड भी बरामद किया जो कि फर्जी निकला। पुलिस ने फर्जी जवान को गिरफ्तार कर उसकी कार व लाइसेंस भी जब्त कर लिया है।

शनिवार को थाना मोहन नगर की पेट्रोलिंग पार्टी व्दारा ग्रीन चौक दुर्ग में आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान चार पहिया वाहन डिजायर कमांक सीजी 07 सीआर 9095 को रुकवाकर वाहन चालक से पूछताछ करने उसने अपना नाम सिमरनजीत सिंह पिता कुलवंत सिंह (31) निवासी सुन्दर नगर मीरा कोट चौक एयरपोर्ट रोड चाना कम्बोज जिला अमृतसर पंजाब बताया। वर्तमान में वह सिंधिया नगर सेंगर हाउस दुर्ग में रहना बताया।

जांच के दौरान उसने खुद को बीएसएफ का जवान बताया और आईकार्ड भी दिखाया। बीएसएफ कार्यालय में पतासाजी करने पर इस नाम से किसी भी कर्मचारी के होने से इनकार किया गया। इसके बाद उसकी पोल खुली। सिमरनजीत सिंह खुद को बीएसएफ का जवान बता कर धौंस जमा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ लोक सेवक का प्रतिरूपण कर अपना पहचान लोक सेवक के रूप में बताकर कुटरचित दस्तावेज का उपयोग करना पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना मोहन नगर अपराध क्रमांक 735/2025 धारा 204,319 (2) बीएनएस का अपराध कायम कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरक्षण पर मंत्री टीएस बाबा का बड़ा बयान : निर्णय नहीं ले पा रही हैं राज्यपाल तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए
Railway Breaking : बिलासपुर से एरनाकुलम, तिरुनावेली व चेन्नई जाने वाली ट्रेनों का बदला रूट… रेलवे ने बताई यह वजह
सोसायटियों में रासायनिक उर्वरकों का तेजी से भंडारण कराने के निर्देश
निर्वाचन आयोग जल्द लॉन्च करेगा एकल-बिंदु ऐप,बेहतर यूआई यूएक्स के साथ 40 से अधिक आईटी ऐप्स होंगे शामिल
CG Crime : पत्नी की हत्या का पत्थर बांधकर डेम में फेंका, थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई… ऐसे सामने आई सच्चाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : जशपुर में सामने आया है चौंकाने वाला मामला, जिसकी हो गई थी हत्या वह जिंदा लौटा
Next Article ‘छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर : सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोक संस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?