ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

By Poonam Patel
Published: January 3, 2026
Share
प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, श्रेडर प्लास्टिक के सड़क निर्माण में उपयोग एवं फीकल स्लज प्रबंधन पर लिए गए ठोस निर्णय
SHARE

एमसीबी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जिला स्तरीय प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डी. राहुल वेंकट द्वारा की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नवाचारों को बढ़ावा देना रहा। बैठक में जिले में संचालित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों की प्रगति, फीकल स्लज प्रबंधन, तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण में श्रेडर प्लास्टिक के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने के निर्देश

बैठक में ग्राम पंचायत चनवारीडांड में स्थापित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई के सुचारू संचालन को लेकर विशेष चर्चा की गई। कलेक्टर ने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के साथ समन्वय स्थापित कर मल्टीलेयर प्लास्टिक की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक ढंग से संग्रहण एवं प्रसंस्करण जिले को स्वच्छ बनाए रखने की दिशा में अत्यंत आवश्यक है।

सड़क निर्माण में श्रेडर प्लास्टिक के उपयोग को मिली गति

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई चनवारीडांड में उपलब्ध श्रेडर प्लास्टिक का उपयोग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित की जा रही सड़कों में किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों के मध्य अनुबंध प्रक्रिया पूर्ण करने की कार्यवाही पर सहमति बनी। इससे जहां एक ओर प्लास्टिक अपशिष्ट का प्रभावी निपटान होगा, वहीं दूसरी ओर सड़कों की गुणवत्ता एवं टिकाऊपन में भी वृद्धि होगी।

स्टोर शेड, बाउंड्री वॉल एवं फीकल स्लज प्रबंधन पर विशेष चर्चा

बैठक में चनवारीडांड एवं पौड़ीडीह स्थित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों में प्लास्टिक संग्रहण के लिए स्टोर शेड एवं बाउंड्री वॉल निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा की गई। साथ ही जिले में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रभावी संचालन हेतु डी-स्लज वाहन उपलब्ध कराने पर विचार किया गया। इस संबंध में डीएमएफ, स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा के अभिसरण से प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करने पर सहमति बनी। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रक्रिया में लाए जाएं, ताकि स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस पहल

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के पुनरू उपयोग और सतत विकास का एक सशक्त माध्यम है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से जुड़े प्रतिनिधि एवं तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

शराब के अवैध परिवहन पर सख्ती, दो दिन में 191 तस्कर पकड़ाए…सोलह लाख की शराब जब्त
एमजंक्‍शन ने 17वीं इंडियन कोल मार्केट्स कॉन्‍फ्रेंस का आयोजन किया
कोरोना संक्रमण से प्रदेश को मुक्त कराने स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने दिए कई बिंदुओं पर सुझाव, कहा अमल में लाएं तो कम होगा संक्रमण
कोरोना का असर : कोर्ट में लंबित मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सुप्रीम कोर्ट में 66,727 मामलों का बैकलॉग
National Herald Case: राहुल से पूछताछ जारी, सीएम गहलोत-बघेल समेत कई सांसद पुलिस हिरासत में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विरोध के बाद केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को किया रिलीज, बीसीसीआई ने दिया था निर्देश
Next Article पीएम आवास योजना-ग्रामीण को समयबद्ध गति देने जिले में हर माह 7 तारीख को होगा ‘आवास दिवस’

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?