ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में पकड़ाया सनकी लुटेरा, रेप करने के बाद महिलाओं के जेवर लूटकर भाग जाता था बदमाश… ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में पकड़ाया सनकी लुटेरा, रेप करने के बाद महिलाओं के जेवर लूटकर भाग जाता था बदमाश… ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

By Mohan Rao
Published: December 20, 2024
Share
रेप व लूट का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं से दुष्कर्म कर उनके जेवर लूटकर भाग जाता था। बदमाश ऐसी महिलाओं को निशाना बनाता जो घरों में काम काज करती हैं। जामुल थाना क्षेत्र में एक महिला जब घर का काम निपटाकर अपने घर जा रही थी तो रास्ते में अपनी बाइक से डैश मारकर महिला को अंदेरे में ले गया और दुष्कर्म के बाद जेवर लूट कर भाग गया। महिला की शिकायत पर जामुल पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही थी इस बीच भिलाई नगर थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर -6 में इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया गया।

दरअसल 15 दिसंबर को ग्राम नवातरिया खेदामारा निवासी प्रार्थिया ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह घरों में साफ सफाई का काम करती है। 15 दिसंबर की शाम 6:30 बजे सुविधा अस्पताल के आगे गोयल फटाका गोदाम के पास एक अंजान व्यक्ति सिल्वर रंग की यामाहा से पहुंचा और उसे धक्का देकर गिरा दिया। इससे पहले उसी व्यक्ति ने बोगदा पुल के पास भी ऐसा ही किया लेकिन वहां खुद ही संभाला और जाने दिया। इसके बाद सुविधा अस्पताल के आगे गोयल फटाका दुकान के पास पुनः ठोकर मारकर गिराया। गिरने पर प्रार्थिया का मुंह को दबाया और अंधेरे में ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं दुष्कर्म करने के बाद प्रार्थिया के दोनों कानों की सोने की बॉली, चांदी के पायल लेकर फरार हो गया।

शिकायत मिलने के बाद जामुल पुलिस ने अपराध दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज एकत्रित कर उनका विश्लेषण किया गया। इससे पता चला कि घटना 15 दिसंबर शाम 06:00 से 07:00 बजे के बीच की है। आरोपी प्रार्थिया के आगे पीछे अपनी सिल्वर कलर की याम्हा मोटर सायकल से चल रहा है। प्राप्त फूटेज को स्थानीय स्तर पर प्रचार प्रसार कर जानकारी एकत्रित की जा रही थी लेकिन आरोपी का सुराग नहीं मिल रहा था। इस बीच 17 दिसंबर को भिलाई नगर थाने में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया।।

सेक्टर-9 अस्पताल ग्राउंड के पास लूट की कोशिश
पुलिस ने बताया कि पीडित महिला भी घरेलू काम करती है। उसने बताया कि हास्पिटल सेक्टर में घरेलू झाडू पोछा के काम के उपरांत अपनी सायकल से अपने घर सेक्टर 10 के लिए जाते समय सड़क 35 के पास एकांत में खड़े एक 20-22 साल के व्यक्ति अचानक से सामने आकर उसकी सायकल का हेन्डल पकड़ लिया। फिर झाड़ियों की तरफ मोड़कर ले गया और गिराकर अन्दर झाड़ियों में खींचकर वहीं पड़े पत्थर को सिर में पटककर मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान पीडिता मदद के लिए चिल्लाई तो आसपास के लोग बाहर निकले। यह देख बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घटना स्थल से सिल्वर रंग की यामाहा बाइक बरामद की। यह वही बाइक निकली जो जामुल में हुए वारदात में आरोपी ने इस्तेमाल किया था। अब पुलिस के बाद बाइक की मदद से आरोपी तक पहुंचने का रास्ता था। घटना स्थल पर आरोपी का एक जूता भी मिला।

बाइक की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
आरोपी तक पहुंचने में पुलिस के लिए बाइक की डिटेल काफी काम आई। बाइक का डिटेल निकालने पर वाहन स्वामी का पता एसीसी जामुल का होना पता चला। वाहन स्वामी के रजिस्ट्रेशन में दिये गये पता व मोबाइल नम्बर के आधार पर एसीसी कॉलोनी जामुल जाकर पता किया गया। स्वामी एसीसी जामुल फैक्ट्री में कार्यरत था जो 2022 में रिटायर्ड होकर अपने गृह ग्राम उत्तर प्रदेश चला गया। वहीं मोबाइल रजिस्ट्रेशन एजेंट का होना पाया गया जिसने ओटीपी जनरेट करने के लिए दर्ज कर दिया था। इसके बाद बाइक का बारीकी से निरीक्षण करने पर उसमें लगे बैग में साहू सर्विस सेन्टर, नंदिनी रोड पथरिया प्रो. नंद किशोर साहू लिखा मिली। साहू सर्विस सेन्टर पहुंचकर पतासाजी करने पर नंद कुमार ने बताया कि गांव डुमा-पथरिया निवासी चेतन साहू नामक व्यक्ति के पास ऐसा वाहन होना बताया। चेतन साहू से संपर्क करने पर उसने बताया कि उक्त बाइक को उसने एलएन पाण्डेय से दो वर्ष पूर्व 12000 रुपए में खरीदा और 1 माह पहले ही लेबर कैम्प राम मंदिर के पीछे, रावण भाठा जामुल निवासी हृदेश यादव को 9000 रुपए में बेच दिया। उसने खरीदी बिक्री नामा भी दिखाया।

घेराबंदी कर हृदेश को पुलिस ने पकड़ा
इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर हृदेश यादव को पकड़ा। आरोपी से घटना एवं वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देता रहा किन्तु कड़ाई से पूछने पर उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से उसकी निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात व वाहन खरीदी ब्रिक्री के पेपर बरामद किया गया। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थाना जामुल व भिलाई नगर से की जा रही है। आरोपी मूलरूप से ग्राम मुन्डीया तहसील बिसौली जिला बदांयु उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और जामुल में किराए पर रह रहा है। दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि वह अपने घर को किराये पर देते हैं तो किरायेदार की जानकारी स्थानीय पुलिस थानें में दर्ज कराएं। अन्यथा उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से प्रधान आरक्षक चन्द्रशेखर बंजीर, पंकज कुमार, आरक्षक रिंकू सोनी, राकेश अन्ना, अजय गहलोत, गुनित निर्मलकर, संतोष कुमार, थाना भिलाई नगर से एसआई मन्नू लाल यादव, एएसआई शमित मिश्रा, थाना जामुल से एसआई पुनित राम, सूर्यवंशी, एएसआई महफूज खान आरक्षक रूपनारायण बाजपेयी, चेतमान गुरूंग, गंभीर जाट, खोमेश्वर ठाकुर एवं थाना नंदनी नगर से एएसआई धनेन्द्र पाण्डेय आरक्षक अजय साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 835 बच्चों का कराया गया स्वर्णप्राशन
डिप्टी सीएम अरुण साव ने युवा उत्सव का किया शुभारंभ, बोले- बुलंद हौसलों के साथ आगे बढ़ने वालों को मिलती है सफलता
मुख्यमंत्री ने रमदहा जलप्रपात में हुए हादसे पर दुःख व्यक्त किया… कलेक्टर को दिए रेस्क्यू ऑपरेशन मॉनिटर करने के निर्देश
छत्तीसगढ़ में दिल्ली जैसा हत्याकांड : नकली नोट पकड़ने गई पुलिस तो 6 टुकड़ों में मिली महिला की लाश, पति निकला हत्यारा
राजधानी में राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग का रोमांच… सीएम साय ने बढ़ाया युवाओं का हौसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: पूवर्ती में तैनात जवान ने नक्सल पीड़िता से रचाई शादी, परिणय सूत्र में बंधे 220 जोड़े
Next Article सुबोध कुमार सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद मिली पदस्थापना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?