ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने दूसरे चरण का कोंटा से किया आगाज: आम जनता की मांग पर कोंटा अंचल को दी कई सौगातें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल ने दूसरे चरण का कोंटा से किया आगाज: आम जनता की मांग पर कोंटा अंचल को दी कई सौगातें

By @dmin
Published: May 18, 2022
Share
सीएम बघेल ने दूसरे चरण का कोंटा से किया आगाज: आम जनता की मांग पर कोंटा अंचल को दी कई सौगातें
सीएम बघेल ने दूसरे चरण का कोंटा से किया आगाज: आम जनता की मांग पर कोंटा अंचल को दी कई सौगातें
SHARE

जगरगुंडा और दोरनापाल उप तहसील को तहसील बनाने की घोषणा
कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का होगा 50 बिस्तर के रूप में उन्नयन
बंडागांव एवं जगरगुंडा में विद्युत सब स्टेशन की होगी स्थापना
दुब्बाटोटा में खेल मैदान और एर्राबोर में मिनी स्टेडियम की घोषणा
छत्तीसगढ़ राज्य की कोंटा अंचल स्थित अंतर्राज्यीय सीमा पर बनेगा भव्य प्रवेश द्वार
मुख्यमंत्री ने श्री राम लिंगेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज से अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण का आगाज बस्तर संभाग के कोंटा विधानसभा क्षेत्र से की। मुख्यमंत्री आज रायपुर से हेलीकाप्टर से कोंटा पहुंचे और वहां श्री राम लिंगेश्वर मंदिर में स्तम्भ, शिवलिंग व नंदी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की। उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक भी किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने कोंटा के नगर पंचायत परिसर में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनी। इस मौके पर उन्होंने आम जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर कोंटा जिले के दो उप तहसीलों जगरगुंडा एवं दोरनापाल को तहसील बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का वहां हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि कर स्वागत कर इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कोंटा ब्लाक के बंडागांव एवं जगरगुंडा में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, कोंटा के 30 बिस्तर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (अस्पताल) को विस्तारित कर 50 बिस्तर करने, सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सकों एवं स्टाफ के लिए क्वाटर, दुब्बाटोटा में खेल मैदान, छत्तीसगढ़ राज्य की अंतर्राज्यीय सीमा पर छत्तीसगढ़ प्रवेश द्वार और एर्राबोर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराए जाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री के कोंटा आगमन को लेकर लोगों में भारी उत्साह था। कोंटा में सुबह से ही आसपास के गांवों के ग्रामीण पहुंचने लगे थे। मुख्यमंत्री के कोंटा पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री को छिन्द पत्ते से बना पारंपरिक गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी जनसमूह का अभिवादन किया। इस दौरान उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज उनके साथ थे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण
मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंटा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराने आए बुजुर्ग मरीज मुचाकी बुधरा के पास बेंच पर बैठकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा है, इलाज के लिए वह आज अस्पताल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें अस्पताल में अपना इलाज कराने की समझाईश दी।

291 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोंटा आगमन कोंटा क्षेत्र के लोगों के लिए सौगातों भरा रहा। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोंटा क्षेत्र के 291 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र वितरित किया, जिसमें एर्राबोर के 187, दुब्बाटोटा के 25, वंजामुगड़ा के 19, फंदीगुड़ा के 14, एकलगुड़ा के 12, जगवारम के 9, पेदाकिसोली के 7, ओडिनगुड़ा के एक, बर्रेमोगा 4, मेटागुड़ा के 2, बुरगुड़ा 3 एवं आसीरगुड़ा के 8 हितग्राही शामिल हैं। मुख्यमंत्री के हाथों वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र पाकर सुदूर अंचल कोण्टा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्थानीय विधायक तथा उद्योग मंत्री कवासी लखमा को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ढोण्ढरा, कोण्टा, पेण्टा, नागलगुण्डा, पेदाकुरती, मुलाकिसोली, एर्राबोर, दुब्बाटोटा के 10 किसानों को पावर स्प्रेयर वितरित किया। मुख्यमंत्री ने एर्राबोर, बर्रेमोगा, ओडिनगुड़ा और मरईगुड़ा वन के कुल 20 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 3 लाख 40 हजार 460 रुपए संग्रहण राशि वितरित की।

मूरता शिविर में संजिता का आधार कार्ड हुआ अपडेट, भटकने की चिंता हुई दूर
इस राज्य में लव जिहाद कानून पर रोक, विधानसभा में पेश नहीं होगा बिल
टमाटर के भाव आसमान पर, कई राज्यों में 120 रुपये किलो तक पहुंची कीमत
दिव्यांगों के प्रति रहें संवेदनशील: अनुसुईया उइके
याददाश्त को कमजोर कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, खाने से बचें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिले में पहली बार रबी फसल लेने के बाद किसानों द्वारा किया गया पैरादान जिले में पहली बार रबी फसल लेने के बाद किसानों द्वारा किया गया पैरादान
Next Article भिलाई शहर का एक ऐसा वार्ड जहां जल स्रोत के लिए भरपूर है कुएं, गर्मी के दिनों में भी पानी की मात्रा में कमी नहीं भिलाई शहर का एक ऐसा वार्ड जहां जल स्रोत के लिए भरपूर है कुएं, गर्मी के दिनों में भी पानी की मात्रा में कमी नहीं

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?