ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इलाहाबाद, फैजाबाद के बाद अब लखनऊ का बदलेगा नाम? सीएम योगी के ट्वीट से मिले संकेत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

इलाहाबाद, फैजाबाद के बाद अब लखनऊ का बदलेगा नाम? सीएम योगी के ट्वीट से मिले संकेत

By @dmin
Published: May 17, 2022
Share
मिशन 2022 के लिए भाजपा ने ढूंढ लिया है जीत का फॉर्मूला, चुनाव में यह होगी पार्टी की रणनीति
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। यूपी की राजधानी लखनऊ का नाम बदलने के अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में सीएम योगी के एक ट्वीट से लखनऊ का नाम बदले जाने की अटकलें लगने लगीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा, ‘शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन…।Ó

आपको बता दें कि सीएम योगी ने यह ट्वीट अमौसी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए खींची गई फोटो को टैग करते हुए किया है। इस ट्वीट के बाद यह सवाल उठने लगा है कि लखनऊ का नाम लक्ष्मण जी के नाम पर किया जा सकता है। यह अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही हैं, क्योंकि इससे पहले लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुरी, लक्ष्मणपुरी और लखनपुर करने की मांग उठाई जा चुकी है।

आपको बता दें कि योगी सरकार ने इससे पहले कई जगहों के नाम बदले हैं। इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और अयोध्या किया जा चुका है। हालांकि सीएम के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से इसी तस्वीर के साथ किए गए ट्वीट की भाषा बदली हुई है। इसमें उन्होंने इस ट्वीट में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्वागत की बात लिखी है।

शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन… pic.twitter.com/zpEmxzS3OE

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 16, 2022

पीएम मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों को पढ़ाया सुशासन का पाठ
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम यहां योगी सरकार के मंत्रियों को सुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने मंत्रियों को संगठन के साथ समन्वय करके काम करने तथा जनता से सतत संवाद स्थापित कर उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने की नसीहत दी। पीएम मोदी कुशीनगर के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम लखनऊ पहुंचे।

इससे पहले लखनऊ पहुंचने पर अमौसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने पीएम मोदी का स्वागत किया। यह दूसरा मौका था जब मोदी बतौर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। इससे पहले मोदी 20 जून 2017 को मुख्यंमत्री आवास आए थे। तब राष्ट्रपति चुनाव से पहले का मौका था।

इसमें विपक्ष के नेता, धर्मगुरु सहित अन्य खास मेहमान भी बुलाए गए थे। इसके बाद राम नाथ कोविंद भी राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद 25 जून 2017 को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। तब वह भाजपा एवं सहयोगी दलों के सांसदों और विधायकों का समर्थन मांगने योगी के घर पहुंचे थे। इसके अलावा उप राष्ट्रपति वैकेंया नायडू भी 24 जनवरी 2018 को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास आए थे। योगी मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रोटोकॉल से हटकर कई हस्तियां मुख्यमंत्री आवास आ चुकी हैं।

33 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ, डिप्टी सीएम शर्मा हुए शामिल
ऑस्ट्रेलिया भीषण आग: एक अरब से ज्यादा जानवरों की मौत, कई विलुप्त होने की कगार पर
रेलवे ब्रेकिंग: अब रेलवे परिसर में मास्क नहीं पहनना दंडनीय अपराध…. लगेगा 500 रुपये तक का जुर्माना
पीसीसी में होगा बदलाव, भूपेश का बढ़ेगा कद, सोमवार से तीन दिनों तक होंगी मैराथन बैठकें
किरंदुल-कोट्टावालसा रेललाइन पर हादसा, बोल्डर से टकराई मालगाड़ी, पटरी से उतरा इंजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मासूम बनी हवस का शिकार, परिजनों को धमकाया फिर चार दिन बाद हुई एफआईआर, आरोपी कोटवार गिरफ्तार सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वैवाहिक दुष्कर्म का मामला, दिल्ली हाईकोर्ट में दो जजों ने सुनाया था अलग-अलग फैसला
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 209 # 17 may 2022

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?