ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस मामले पर मोदी सरकार के समर्थन में उतरी कांग्रेस, यूएनजीए वोटिंग में भारत के कदम को बताया सही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

इस मामले पर मोदी सरकार के समर्थन में उतरी कांग्रेस, यूएनजीए वोटिंग में भारत के कदम को बताया सही

By @dmin
Published: March 3, 2022
Share
इस मामले पर मोदी सरकार के समर्थन में उतरी कांग्रेस, यूएनजीए वोटिंग में भारत के कदम को बताया सही
इस मामले पर मोदी सरकार के समर्थन में उतरी कांग्रेस, यूएनजीए वोटिंग में भारत के कदम को बताया सही
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में मतदान से दूर रहने के केंद्र सरकार के रुख का समर्थन किया। सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। कहा जा रहा है कि विदेश मामलों पर संसद की एक सलाहकार समिति की विदेश मंत्रालय में हुई बैठक के समय विपक्ष ने मोदी सरकार का समर्थन किया।

यूक्रेन में चल रहे रूसी सैन्य अभियानों के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने संसदीय समिति को जानकारी दी। उन्होंने निकासी प्रक्रिया और वर्तमान स्थिति के बारे में सूचित किया। सूत्रों ने कहा, कांग्रेस नेताओं ने यूएनजीए में मतदान से दूर रहने के सरकार के रुख का समर्थन किया। बता दें कि भारत ने एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ हुई वोटिंग में हिस्सा लेने से परहेज किया।

जयशंकर की अध्यक्षता में मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, आनंद शर्मा, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी, राजद के प्रेमचंद्र गुप्ता, भाजपा के जी वी एन नरसिंह राव आदि ने हिस्सा लिया। इसमें विदेश मंत्री जयशंकर के अलावा मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे।

बैठक में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने यूक्रेन की स्थिति और वहां से भारतीयों को वापस लाने के सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ”यूक्रेन के घटनाक्रम पर विदेश मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक अभी समाप्त हुई। इस मुद्दे से जुड़े रणनीतिक और मानवीय आयामों पर अच्छी चर्चा हुई। उन्होंने कहा, ” यूक्रेन से सभी भारतीयों को वापस लाने के प्रयास के पक्ष में मजबूत एवं सर्वसम्मत संदेश।

बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ट्वीट किया, ” यूक्रेन के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय से संबंधित परामर्श समिति की बैठक हुई। समग्र जानकारी और हमारे सवालों एवं चिंताओं का सटीक जवाब देने के लिए एस जयशंकर और उनके साथियों को धन्यवाद करता हूं। यही भावना है जिस पर विदेश नीति चलनी चाहिए। उन्होंने कहा, ” छह राजनीतिक दलों के नौ सांसदों ने बैठक में हिस्सा लिया। कांग्रेस से राहुल गांधी, आंनद शर्मा और मैं इसमें शामिल हुए। सौहार्दपूर्ण माहौल में खुलकर चर्चा हुई।

बता दें कि भारत सरकार यूक्रेन से अपने नागरिक को निकालने के लिए अपने प्रयास तेज कर रही है। ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत विशेष उड़ानों की व्यवस्था की गई है। इस बीच, सलाह जारी होने के बाद से कुल 17,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन की सीमा छोड़ चुके हैं और यूक्रेन में फंसे शेष छात्रों को निकालने की सुविधा के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत उड़ानें बढ़ा दी गई हैं। यूक्रेन छोडऩे वाले छात्रों में कुछ ऐसे भारतीय भी शामिल हैं जिन्होंने पहले कीव में भारतीय दूतावास में पंजीकरण नहीं कराया था।

भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में तैनात किया युद्धपोत
भारत मंडपम: सीएम साय की आत्मीयता ने जीता दिल्ली वालों का दिल, दूर खड़े कार्यक्रम देख रहे थे एक बुजुर्ग, मुख्यमंत्री ने पास बुलाया और अपने साथ बैठाया
स्वामित्व योजना, हितग्राही दिलीप वर्मा बोले ‘अब पक्के मकान का सपना होगा पूरा’
बुजुर्गों और गंभीर मरीजों का टेस्ट पंद्रह मिनट में, अन्य टेस्ट हो रहे एक से डेढ़ घंटे के भीतर…. क्यू मैनेजमेंट बेहतर होने से घटा समय
नगरीय प्रशासन मंत्री ने सरपंच एवं मितानिनों को किया सम्मानित, करोड़ों के विकास कार्यों की भी दी सौगात….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मनरेगा से बने शेड ने बकरी पालन व्यवसाय को दी मजबूती मनरेगा से बने शेड ने बकरी पालन व्यवसाय को दी मजबूती
Next Article छत्तीसगढ़ के महुआ की महक अब देश-विदेश तक, सात समुंदर पार यूके में 750 क्विंटल महुआ का निर्यात प्रदेश में 2 हजार क्विंटल ‘फूड ग्रेड महुआ’ के संग्रहण का लक्ष्य

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?