ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सांसद वर्सेस सांसद : खुलकर सामने आई सरोज व विजय बघेल की लड़ाई… सांसद बघेल के खिलाफ हुए सरोज समर्थक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सांसद वर्सेस सांसद : खुलकर सामने आई सरोज व विजय बघेल की लड़ाई… सांसद बघेल के खिलाफ हुए सरोज समर्थक

By @dmin
Published: May 14, 2022
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे व लोकसभा सांसद विजय बघेल की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। शनिवार को हुई संगठन की बैठक के बाद सरोज पांडे के समर्थकों ने सांसद विजय बघेल के खिलाफ जहर उगला। दरअसल सांसद विजय बघेल ने आज की बैठक में जिला संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था। इसके बाद सांसद सरोज पांडे का खेमा नाराज हो गया।

बता दें आज हुई संगठन के कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला प्रभारी पुरेंदु मिश्रा, विधायक विद्या रतन भसीन, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, राकेश पांडे, नीलू शर्मा, उषा टावरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान 16 मई को जेल भरो आंदोलन के संदर्भ में चर्चा हुई। संगठन मंत्री ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस बीच सांसद विजय बघेल ने 18 वर्ष के संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाया। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी पूरी क्षमता से कार्य नहीं कर रहा है। सांसद विजय बघेल इसी बात को लेकर सरोज पांडे का समर्थक गुट नाराज हो गया। पूर्व विधायक सांवला रात डाहरे, भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू सहित अन्य सरोज समर्थकों ने सांसद विजय बघेल के खिलाफ बयान दिया।

पूर्व विधायक सांवलाराम ठाकरे ने कहा कि बार-बार संगठन पर प्रश्नचिन्ह लगाना सही नहीं है। इससे संगठन में कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है। सांसद को ऐसी बातों से बचना चाहिए। वहीं भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने कहा कि संगठन को लेकर बार-बार ऐसी बातें कहने से पीड़ा महसूस होती है। दुर्ग सांसद लगातार संगठन को लेकर इस तरह की बातें कह रहे हैं। सांसद विजय बघेल की बातों पर पूर्व महापौर दुर्ग निगम चंद्रिका चंद्राकर व उषा टावरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वहीं बैठक में मौजूद रहे विधायक विद्यारतन भसीन, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे सहित अन्य नेताओं की ओर से किसी तरह का बयान नहीं आया है। केवल सांसद सरोज पांडे के समर्थक माने जाने वाले नेता ही विजय बघेल के बयान पर नाराज दिखे। जिले के अन्य नेताओं ने खामोश रहकर सांसद विजय बघेल का समर्थन किया। इशारा साफ है कि क्योंकि संगठन में जिस प्रकार सरोज पाण्डेय के समर्थकों का बोलबाला हो रहा है उससे जिले के अन्य दिग्गज नेता सांसद सरोज पाण्डेय से नाराज दिख रहे हैं।

तीन आदतन अपराधियों को किया जिला बदर, एक साल तक सात जिलों की राजस्व सीमाओं पर नहीं कर सकते प्रवेश
Big accident : टीन शेड पर पेड़ गिरने से 7 की मौत, बारिश से बचने शेड़ नीचे खड़े थे लोग
दुर्ग में प्रधान आरक्षक की मौत : बस से उतरते समय पैर फिसलने से गिरा… अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को 4 राष्ट्रीय पुरस्कार
विकास दुबे ने उज्जैन से कानपुर के बीच जिनके लिए नाम, उन पर कसेगा पुलिस का शिकंजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 206 # 14 may 2022
Next Article अवैध प्लाटिंग के मामले पर करें सख्त कार्रवाई, नियमित रूप से करें समीक्षा और दोषियों पर हो कार्रवाई अवैध प्लाटिंग के मामले पर करें सख्त कार्रवाई, नियमित रूप से करें समीक्षा और दोषियों पर हो कार्रवाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?