ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या है ‘सूरत फॉर्मूला, जिस पर रणनीति बनाने में जुटी है भाजपा, मुश्किल में कांग्रेस
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

क्या है ‘सूरत फॉर्मूला, जिस पर रणनीति बनाने में जुटी है भाजपा, मुश्किल में कांग्रेस

By @dmin Published May 8, 2022
Share
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
SHARE

अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात के विधानसभा चुनाव में अब महज 6 महीने का ही वक्त बचा है और उससे पहले पिछले दिनों ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आदिवासी नेता और तीन बार के विधायक अश्विन कोतवाल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। वह उन 13 मौजूदा और पूर्व विधायकों में से एक हैं, जो 2017 के बाद से अब तक कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कोतवाल कांग्रेस के चीफ व्हिप भी रह चुके हैं और बीते कुछ वक्त से नाराज चल रहे थे। दरअसल वह नेता विपक्ष बनने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने एक अन्य आदिवासी नेता सुखराम राठवा को उनके स्थान पर चुन लिया। कोतवाल का कहना है कि वह आदिवासी इलाकों में कांग्रेस के काम करने के तरीके से निराश थे।

कांग्रेस ने आदिवासी सीटों पर 2017 में पाई थी बड़ी सफलता
गुजरात कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मनीष दोषी ने उनके पार्टी छोडऩे को लेकर कहा, ‘यह अवसरवाद और विश्वासघात की राजनीति है। कोतवाल जैसे लोग आदिवासियों के हितों के लिए काम करने की बात करते हैं, लेकिन ऐसे दल में शामिल हो जाते हैं, जो आदिवासी समुदायों के हितों के लिए कभी काम नहीं करती है। दरअसल भाजपा इस चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई और खासतौर पर आदिवासी समुदाय को साधने के प्रयास कर रही है। दरअसल गुजरात में आदिवासी समुदाय की अहम भूमिका रही है और उनके लिए विधानसभा में 27 सीटें आरक्षित हैं। कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनावों में इनमें से 15 पर जीत हासिल की थी, जबकि उसकी सहयोगी भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2 सीटें मिली थीं। भाजपा को 9 सीटें मिली थीं।

क्यों आदिवासी इलाकों में भाजपा ने छेड़ा है अभियान
ऐसे में भाजपा इस बार आदिवासी बेल्ट में भी पकड़ बनाना चाहती है ताकि कांग्रेस और आप को बैकफुट पर धकेला जा सके। कांग्रेस के विधायकों के पालाबदल के बाद अब आदिवासी इलाकों में भाजपा और कांग्रेस दोनों के 12-12 विधायक हैं। भाजपा के एक सीनियर नेता ने कहा, ‘2017 के चुनाव में सीआर पाटिल ने सूरत की सभी शहरी और अर्धशहरी इलाकों की 12 सीटों पर जीत का लक्ष्य तय किया था। ऐसी ही रणनीति इस बार वनवासी क्षेत्रों के लिए बनाई जा रही है। तब सीआर पाटिल सूरत के प्रभारी थे, लेकिन इस बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

2017 की सूरत वाली रणनीति दोहराने की तैयारी में है भाजपा
पाटिल की रणनीति 2017 में कितनी कामयाब थी, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि सूरत की सभी 12 शहरी सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। इसके अलावा कुल 15 में से जिले की 14 सीटें जीत ली थीं। यह स्थिति तब थी, जबकि करीब डेढ़ साल पहले ही पाटीदार आंदोलन हुआ था। अब भाजपा आदिवासी बेल्ट में ऐसी ही चुनौती का सामना कर रही है और उसे 2017 के रिपीट होने की उम्मीद है। यहां तक कि भाजपा सरकार ने पिछले दिनों केंद्र से अपील की थी कि वह पार-तापी-नर्मदा परियोजना को रोक दे क्योंकि इससे बड़ी संख्या में लोगों को विस्थापित करना पड़ेगा।

भाजपा नेता बोले- हमें एक आदिवासी नेता की जरूरत थी
कोतवाल ने ऐसे वक्त में भाजपा जॉइन की है, जब आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भरूच जैसे आदिवासी इलाके का दौरा किया है। उन्होंने ऐलान किया है कि आम आदमी पार्टी गुजरात में विधायक छोटू वसावा की भारतीय ट्राइबल पार्टी के साथ मिलकर चुनाव में उतरेगी। बीटीपी ने 2017 में दो विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘दलित समुदायों की सीटों पर भाजपा अच्छा प्रदर्शन करती रही है। उसी तरह से आदिवासी सीटों पर भी एक मजबूत ट्राइबल नेता की जरूरत है।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin May 8, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भेंट-मुलाकात अभियान: राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए उमेश्वरपुर में गठित होगी नवीन उप तहसील: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान: राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए उमेश्वरपुर में गठित होगी नवीन उप तहसील: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article थैलसीमिया अनुवांशिक बीमारी है, जागरूकता है बचाव का उपाय, बी अवेयर,शेयर,एंड केअर की थीम पर मनाया जाएगा थैलसीमिया दिवस थैलसीमिया अनुवांशिक बीमारी है, जागरूकता है बचाव का उपाय, बी अवेयर,शेयर,एंड केअर की थीम पर मनाया जाएगा थैलसीमिया दिवस
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?