ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन साल पहले तक दुर्ग शहर में मई महीने में 61 टैंकर लगते थे, अब केवल छह टैंकरों की पड़ रही जरूरत
Share
Notification Show More
Latest News
मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल
जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात
October 1, 2026
गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
October 1, 2026
वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत
सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए
October 1, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संकट के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बड़ा आर्थिक संबल
तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी
October 1, 2026
एक ही परिसर में कक्षाओं के साथ छात्रावास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर और खेल सुविधाओं का मिलेगा लाभ
आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

तीन साल पहले तक दुर्ग शहर में मई महीने में 61 टैंकर लगते थे, अब केवल छह टैंकरों की पड़ रही जरूरत

By @dmin Published May 6, 2022
Share
गौठानों की स्थिति का जायजा लेने धमधा पहुंचे कलेक्टर डॉ. भूरे, समूह की बहनों ने मसाले और तेल पेरने के लिए कलेक्टर से मशीन की मांग रखी
गौठानों की स्थिति का जायजा लेने धमधा पहुंचे कलेक्टर डॉ. भूरे, समूह की बहनों ने मसाले और तेल पेरने के लिए कलेक्टर से मशीन की मांग रखी
SHARE

करहीडीह में पहली बार नल कनेक्शन से आया पानी, कलेक्टर से लोगों ने कहा, गर्मी का समय हमारे लिए सबसे मुश्किल वक्त होता था, इस बार सुकून से गुजारी गर्मी
गया नगर, शंकर नगर और करहीडीह में पानी खुलने के समय पहुंचे कलेक्टर, अधिकारियों को किया निर्देशित, नल खुलने के दौरान फील्ड में रहें

दुर्ग। शहर में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करने कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सुबह पानी खुलने के समय गया नगर, शंकर नगर और करहीडीह पहुंचे। बरसों तक करहीडीह के लोग हैंडपंप पर पेयजल के लिए आश्रित थे, गर्मी में यहां समस्या काफी गंभीर हो जाती थी। पहली बार अमृत मिशन के माध्यम से लोगों के घरों में पानी पहुंचा है। लोगों ने कलेक्टर से कहा कि गर्मी का समय हमारे लिए सबसे मुश्किल वक्त होता था। इस बार हमारे क्षेत्र में नल कनेक्शन आ गया। पानी की समस्या दूर हुई। इस बार हमारी गर्मी सुकून से गुजर रही है। आयुक्त श्री हरेश मंडावी ने बताया कि तीन साल पहले दुर्ग शहर में मई महीने में 61 टैंकर चलते थे, अब केवल छह टैंकरों की जरूरत होती है। कलेक्टर ने तीनों ही जगहों में लोगों से पानी के प्रेशर के बारे में भी पूछा। वार्डवासियों ने बताया कि पानी अच्छे प्रेशर से आ रहा है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने देखा कि कुछ जगहों पर पानी व्यर्थ बह रहा था। इस पर कलेक्टर ने लोगों से कहा कि पानी बहुत मूल्यवान वस्तु है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि यह देखें कि इसका उचित उपयोग हो सके। यदि सही तरीके से उपयोग किया जाए तो सबकी जरूरतों के हिसाब से पर्याप्त पानी है। खुले नलों में उन्होंने टोंटी लगाने के निर्देश भी दिये। एक-दो घरों में प्रेशर की दिक्कत का मामला सामने आया, इस पर तकनीकी परीक्षण कर इसे दुरूस्त कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दोनों वक्त नल खुलने के समय मानिटरिंग के लिए मौजूद रहें। किसी घर में यदि नल कनेक्शन में जलापूर्ति में कुछ समस्या आ रही है अथवा प्रेशर की कमी है तो इसे तुरंत ठीक करने की कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि स्वच्छ और जरूरत के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में पेयजल सभी घरों के लिए होना चाहिए। हर दिन इस उद्देश्य को लेकर मानिटरिंग करते रहें। सभी को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले, इसके लिए सुनिश्चित करना होगा कि पानी का अपव्यय किसी घर में न हो, इस पर लगातार नजर रखें। आयुक्त ने पूरे शहर में जलापूर्ति की स्थिति के बारे में कलेक्टर को जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि पेयजल आपूर्ति के साथ ही पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति भी आवश्यक है। इसके लिए प्रेशर पर नजर रखनी जरूरी है। विशेषकर टेल एरिया में यह सुनिश्चित करें कि पानी की किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके लिए पर्याप्त मानिटरिंग करना जरूरी है साथ ही तकनीकी दिक्कतों को दूर करना भी जरूरी है। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती लीना देवांगन और श्री नरेंद्र बंजारे भी उपस्थित थे।

You Might Also Like

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात

गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए

तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी

आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज

@dmin May 6, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने तत्काल पूरी की नन्हीं स्मृति की जिद, करवाई हेलीकॉप्टर की सैर
Next Article धमधा में ट्रांसफार्मरों की समस्याएं उठाई पार्षदों ने, कहा लोड बढ़ा, इसके मुताबिक अपडेट नहीं

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?