महमरा घाट में बहकर आई थी जलकुम्भी संज्ञान में आने पर निगम आयुक्त द्वारा निर्देशित कर कराई गई तत्काल सफाई
दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार दुर्ग शहर स्वच्छ एवं सुंदर रहे इस दिशा में कार्य कर रही है। इसका परिणाम है, कि वर्ष 2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण एवं स्टार रेटिंग में दुर्ग शहर ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके लिए लगातार महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगम आयुक्त हरेश मंडावी के मार्ग दर्शन में नगर निगम दुर्ग को सजाया एवं संवारा जा रहा है जिसके तहत् शहर के सभी बड़े नाला, नाली, नदी एवं तालाबो की निरंतर सफाई कार्य कराया जा रहा है। जिसके लिए निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपना पर्याप्त समय प्रदान कर रहे है एवं नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग तीन अलग-अलग पालियों में शहर की सफाई कार्य को अंजाम दे रहे है।

कुछ दिन पूर्व शिवनाथ नदी महमरा घाट एवं एनीकेट में बहकर आई जलकुम्भियों से घाट एवं एनीकेट में कचरा इक्ठ्ठा हो गया था। जिसे निगम आयुक्त के संज्ञान में आने पर उन्होने तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ महमरा घाट, एनीकेट पहुंचकर स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को तत्काल 25 कर्मचारियों की गैंग लगाकर एनीकेट एवं महमरा घाट की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये गये। स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा तत्काल 25 कर्मचारियों की टीम लगाकर मौके पर उपस्थित होकर महमरा एनीकेट एवं घाट में युद्ध स्तर पर जल कुम्भीयों को निकाल कर एवं बह कर आने वाले कचरो को निकाला गया एवं आस-पास के क्षेत्र की साफ-सफाई करवाई गई और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
वहां पर उपस्थित जनसमुदाय द्वारा उक्त सफाई कार्य की सराहना की गई एवं दुर्ग शहर को सफाई में अव्वल रखने हेतु हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। नगर निगम द्वारा निरंतर शहर को साफ सुन्दर स्वच्छ रखने की मुहिम जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता एम्बेसेडर, महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं शहर के नागरिको को साथ लेकर चलायी जा रही है।




