ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अचानक पहुंचे भाजपा के संगठन मंत्री गुटबाजी को लेकर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अचानक पहुंचे भाजपा के संगठन मंत्री गुटबाजी को लेकर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा

By @dmin
Published: April 26, 2022
Share
अचानक पहुंचे भाजपा के संगठन मंत्री गुटबाजी को लेकर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा
अचानक पहुंचे भाजपा के संगठन मंत्री गुटबाजी को लेकर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा
SHARE

भिलाई। सोमवार को प्रदेश भाजपा संगठन के मंत्री पवन साय के सामने भिलाई के भाजपा कार्यकर्ताओं का गूस्सा फूट पड़ा। यहां हुडको में भाजपा नेता लल्लन मिश्रा के घर पहुंचे पवन साय के पहुंचने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंच गए। इस दौरान पवन साय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी दिखाई। इनकी यह नाराजगी यहां पनप रही गुटबाजी के कारण दिखी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीधे राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय का नाम लेते हुए उनके ही लोगों को तवज्जों दिए जाने का आरोप लगाया।

उक्त अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा शिरीष अग्रवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, पूर्व नेताप्रतिपक्ष संजय जे.दानी, पूर्व जोन अध्यक्ष भागचंद जैन, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज तिवारी, प्रदेश साध्यय मंडल के नितेश मिश्रा, व्यापारी प्रकोष्ठ के राजू जैन, सोमेश त्रिवेदी, विवेक शर्मा, रितेश सिंह, कमलेश दुबे, अशोक जैन, अरुण उपाध्याय आदि कार्यकर्ताओं ने वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य और संगठन पर अपने-अपने विचार प्रकट किये !

बता दें भाजपा संगठन में बीते कुछ वर्षों से राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के समथकों का वर्चस्व दिख रहा है। संगठन की सभी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां इन्हें मिल रही हैं। दो दिन पहले मंडल प्रभारियों व सह प्रभारियों की नियुक्ति में भी भी यह देखा गया कि केवल और केवल सांसद सरोज पाण्डेय के समर्थकों को ही जिम्मेदारियां दी गई। इसमें न तो पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय के समथर्क दिखे और न ही सांसद विजय बघेल को तवज्जो दी गई। पहले से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी मंडल प्रभारियों की सूची जारी होने के बाद और बढ़ गई।

भिलाई में कमजोर हो रहा संगठन
कार्यकर्ताओं ने पवन सहाय के सामने गुटबाजी को लेकर कई बातें रखी। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भिलाई में लगातार भाजपा संगठन कमजोर हो रहा है। इसके पीछे गुटबाजी बड़ा कारण है। यहां तीन नेताओं के अपने-अपने समर्थक बन गए हैं। एक नेता के पास जाओ तो दूसरा नेता नाराज हो जाता हैं। दूसरे के पास जाओ तो तीसरा नेता नाराज हो जाता है। इस तरह भाजपा यहां तीन अलग-अलग गुटों में काम कर रही है जिसके कारण लगातार पार्टी को नुकसान हो रहा है।

संगठन कम और समितियां ज्यादा
संगठन मंत्री पवन सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की बात कही लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि यहां भाजपा संगठन कम और समितियों में ज्यादा बढ़ गई है। सभी अपने-अपने समितियां बनाकर चल रहे हैं। जो थोड़े बहुत बच गए हैं उनके लिए करने को कुछ नहीं रह गया है। बीते नगर निगम चुनाव के दौरान भी गुटबाजी के कारण भारतीय जनता पार्टी को बहुत नुकसान उठाना पड़ा था। आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी गुटबाजी का असर देखने को मिल सकता है।

एक गुठ को दी जा रही है तवज्जो
कार्यकर्ताओं ने पवन साय के सामने एक गुट विशेष को तवज्जो दिए जाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने एक कद्दावर नेत्री की ओर इशारा करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां सभी प्रमुख पदों पर एक गुट का राज है। जिसके कारण बाकी कार्यकर्ताओं में नाराजगी पनप रही है। इसे लेकर यदि जल्द ही कुछ नहीं किया गया तो धीरे-धीरे भाजपा संगठन पूरी तरह से बिखर जाएगा। कार्यकर्ताओं ने इशारों इशारों में गुट विशेष का जिक्र भी किया जिसके कारण भिलाई में भाजपा की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन कल्याण एवं पुनर्वास नीति 2025 के ड्राफ्ट को सशक्त बनाने 18 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन
बीएसपी अस्पताल के चिकित्सकों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जमाई धाक…. नैपकॉन-2020 के विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाये जौहर और जीते पुरस्कार
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका… ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
सम्राट पृथ्वीराज: महामारी के बाद चीजें काफी बदल गई हैंः सोनू सूद
कांग्रेस एमएलए अदिति सिंह ने विधायकी और पार्टी से दिया इस्तीफा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 188 # 26 April 2022
Next Article दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने किया आत्मसमर्पण पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों को नक्सल विरोधी अभियान में लगातार मिल रही सफलता
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?