ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुप्रीम कोर्ट: ‘ऐसी राहत मत मांगिए जो हम दे न सकें’ रामनवमी पर हिंसा की जांच की मांग खारिज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सुप्रीम कोर्ट: ‘ऐसी राहत मत मांगिए जो हम दे न सकें’ रामनवमी पर हिंसा की जांच की मांग खारिज

By @dmin
Published: April 26, 2022
Share
सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं
Big Breking:_ सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, शैक्षणिक संस्थानों को है यूनिफॉर्म निर्धारित करने का अधिकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने रामनवमी-हनुमान जयंती समारोह के दौरान हालिया सांप्रदायिक हिंसा की जांच के लिए एक पूर्व सीजेआई की अध्यक्षता में न्यायिक जांच की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उस राहत के लिए मत पूछो जो इस अदालत द्वारा नहीं दी जा सकती। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को अव्यवहारिक बताया। बता दें कि न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने अधिवक्ता विशाल तिवारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला लिया।

जानें बेंच ने क्या कहा?
बेंच ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि आप चाहते हैं कि जांच पूर्व सीजेआई की अध्यक्षता में हो? क्या कोई स्वतंत्र है? पता करें, यह किस तरह की राहत है, ऐसी राहत की मांग न करें जो इस अदालत द्वारा नहीं दी जा सकती।

जानें याचिका में क्या थी मांग
विशाल तिवारी ने अपनी याचिका में रामनवमी के दौरान राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुई झड़पों की जांच कराने का निर्देश देने की मांग की गई थी। जनहित याचिका में मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में ‘बुलडोजर जस्टिस’ की मनमानी कार्रवाई की जांच के लिए एक समान समिति गठित करने का निर्देश देने की भी मांग की गई थी। याचिका में कहा गया कि इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह से भेदभावपूर्ण है और लोकतंत्र और कानून के शासन की धारणा में फिट नहीं होती है।

रामनवमी के दौरान छह राज्यों में भड़की थी हिंसा
रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान देश के छह राज्यों में भारी बवाल हुआ था। गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में शोभा यात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव किया था। इससे हिंसा भड़क उठी। गुजरात में एक की मौत हो गई। दिल्ली के जेएनयू कैंपस में पूजा के दौरान नॉनवेज खाने को लेकर हंगामा हो गया। छात्रों पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए थे।

दिल्ली में हनुमान जयंती पर हिंसा
बीते 16 अप्रैल 2022 को हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में निकाली जा रही शोभा यात्रा पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद हालात बिगड़ गए। दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आकर पथराव करने लगे। छतों पर से शोभा यात्रा निकाल रहे लोगों पर पथराव किया गया। उपद्रवियों ने सड़क पर खड़े वाहनों के अलावा पुलिस के कुछ वाहनों में तोडफ़ोड़ और आगजनी कर दी। सूचना मिलते ही आसपास के जिलों से पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा गया। बलवे की खबर के बाद दिल्ली पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी जहांगीरपुरी में बुला लिया गया।

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड : पत्नी को अधमरा होने तक पीटा और मौत होने तक कमरे में रखा बंद…. जानें पूरा मामला
पीएम जनमन योजना की समीक्षा : राज्यपाल डेका ने कहा-केवल रिर्पाेर्ट पर निर्भर न रहें, निचले स्तर पर भी देखें
तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस टीम
मेडिकल स्टोर की सीढ़ियों से टकराई एंबुलेंस, अस्पताल से निकलते ही हुआ हादसा… चालक की मौत
Gustakhi Maaf: रणभूमि में नहीं होता किसी का स्पेशल स्टैटस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 और पुलिस सेवा के 28 अधिकारियों का तबादला, 5 नए जिलों में ओएसडी नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 और पुलिस सेवा के 28 अधिकारियों का तबादला, 5 नए जिलों में ओएसडी नियुक्त
Next Article भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो साल का कार्यकाल आज से, गलियारे में लगेगा तिरंगा दरार : अपने आका के खिलाफ ही शिकायत लेकर यूएन पहुंच गया तालिबान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?