ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 और पुलिस सेवा के 28 अधिकारियों का तबादला, 5 नए जिलों में ओएसडी नियुक्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 और पुलिस सेवा के 28 अधिकारियों का तबादला, 5 नए जिलों में ओएसडी नियुक्त

By @dmin
Published: April 26, 2022
Share
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 और पुलिस सेवा के 28 अधिकारियों का तबादला, 5 नए जिलों में ओएसडी नियुक्त
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 और पुलिस सेवा के 28 अधिकारियों का तबादला, 5 नए जिलों में ओएसडी नियुक्त
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 18 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 28 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आदेश के अनुसार, आठ जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) होंगे, जबकि दो जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

राज्य सरकार ने घोषित पांच नए जिलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों की नियुक्ति की है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राज्य सरकार ने महानिरीक्षक (आईजी), पंजीयन एवं मुद्रांक इफ्फत आरा को सूरजपुर जिले के कलेक्टर के पद पर तैनात किया है। वहीं, सूरजपुर जिले के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को कलेक्टर, मुंगेली के पद पर और मुंगेली जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली के पद पर पदस्थ किया गया है।
उन्होंने बताया कि नवगठित पांच जिलों खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी), मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, मोहला-मानपुर-चौकी, सारंगगढ़-बिलाईगढ़ और सक्ति में से प्रत्येक में एक आईएएस अधिकारी को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने वन विभाग के संयुक्त सचिव जगदीश सोनकर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव पीएस घ्रुव को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का, रायगढ़ नगरपालिका निगम के आयुक्त एस जयवर्धन को मोहला-मानपुर-चौकी जिले का, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप सचिव डी राहुल वेंकट को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का तथा दुर्ग जिले की अपर कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना को सक्ती जिले का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया है।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद छाबड़ा, जो वर्तमान में रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में तैनात थे और उनके पास आईजी इंटेलिजेंस की अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। वह अब केवल आईजी इंटेलिजेंस, पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर रहेंगे। उनके स्थान पर दुर्ग क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश पाल रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक होंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप का तबादला उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा क्षेत्र के पद पर, सरगुजा जिले के पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले का तबादला सेनानी, चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के पद पर, मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक डीआर आंचला का तबादला सेनानी, 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के बालोद के पद पर, जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल का तबादला पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के पद पर तथा बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू का तबादला पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के पद पर किया है।

अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह राज्य सरकार ने जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव का तबादला पुलिस अधीक्षक दुर्ग के पद पर, 14 वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बालोद के सेनानी मोहित गर्ग का तबादला पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के पद पर, सूरजपुर जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता का तबादला पुलिस अधीक्षक सरगुजा के पद पर, चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के सेनानी चंद्र मोहन सिंह का तबादला पुलिस अधीक्षक मुंगेली के पद पर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर राजेश अग्रवाल का तबादला पुलिस अधीक्षक जशपुर के पद पर तथा सुकमा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजनेय वाष्र्णेय का तबादला पुलिस अधीक्षक बीजापुर जिले के पद पर किया है।

गुजरात मे स्थानीय निकाय चुनावी तैयारियों के बीच राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने साबरमती आश्रम पहुच बापू को किया नमन
हनुमान जन्मोत्सव पर सेक्टर-9 मंदिर में दया ने की विशेष पूजा, चढ़ाया 101 किलो लड्डू का भोग
महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही राज्य सरकार : मंत्री लखनलाल देवांगन
मुख्यमंत्री ने किया दो मॉडल लोक सेवा केन्द्र का शुभारंभ
भारत और रूस के बीच ‘AK-203 राइफल’ सौदे पर लगी मुहर, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने किए हस्ताक्षर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समाज को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है तो आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा दें – गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं सुप्रीम कोर्ट: ‘ऐसी राहत मत मांगिए जो हम दे न सकें’ रामनवमी पर हिंसा की जांच की मांग खारिज

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?