ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यपाल सुश्री उइके से सखी फाउण्डेशन के सदस्यों व प्रशिक्षुओं ने की सौजन्य मुलाकात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

राज्यपाल सुश्री उइके से सखी फाउण्डेशन के सदस्यों व प्रशिक्षुओं ने की सौजन्य मुलाकात

By @dmin
Published: April 23, 2022
Share
SHARE

रायपुर । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में सखी फाउण्डेशन रायपुर के सदस्यों ने श्रीमती नीलम सिंह के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। श्रीमती सिंह ने राज्यपाल सुश्री उइके को सखी फाउण्डेशन द्वारा संचालित गतिविधियांे से अवगत कराया। इस अवसर पर सुश्री उइके ने फाउण्डेशन द्वारा प्रदत्त प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया और उनकी हौसला अफजाई की।

उल्लेखनीय है कि सखी फाउण्डेशन द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार व आजीविका के लिए प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही फाउण्डेशन, कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने का भी कार्य कर रही है। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर आपको जीवन में कुछ करना है तो दृढ़ इच्छा शक्ति के बगैर वह संभव नहीं है। इसलिए आप सभी मजबूत इरादों के साथ अपने कार्यों में निरंतर आगे बढ़ते रहें। साथ ही उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसरों तथा ऐसे प्रशिक्षणों से अवगत कराएं ताकि वे भी आगे आकर इसका लाभ ले सकें। राज्यपाल सुश्री उइके ने फाउंडेशन के सदस्यों से कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर उनका कौशल उन्नयन किया जाए और उन्नत तकनीकी के माध्यम से सिलाई आदि के कार्य तेजी से पूर्ण करने में सक्षम बनाएं ताकि महिलाएं बाजार की प्रतिस्पर्धा में भी मजबूत होकर खड़ी रह सकें। बहनें अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पूर्ण रूप से महिला केन्द्रित संगठन या समूह तैयार करें और साथ में मिलकर कार्य करते हुए मिसाल पेश करें।

इस अवसर पर सखी फाउण्डेशन की मार्गदर्शक डॉ. नीता बाजपेयी, चित्रा पाटले तरनी सोनी, भुवनेश्वरी कुर्रे, लक्ष्मी डहरिया, मालती जांगडे, ईश्वरी गायकवाड़, हिना भोंडेकर सहित फाउण्डेशन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में हो रहा है डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, मॉडल बना बस्तर संभाग
‘हमर बेटी हमर अभिमान’ के तहत 30 बालिकाओं की स्कूल फीस ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा की जा रही वहन
आंध्रा देवांग संघम ने मनाया पारिवारिक मिलन समारोह, सांसद विजय बघेल हुए शामिल
अब नए दफ्तर में रक्षा मंत्रालय: पीएम ने किया सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने दो नए कार्यालयों का उद्घाटन
हाई अलर्ट: धार्मिक भावनाओं को भड़काने की साजिश, सभी श्रद्धा स्थलों की चौकसी का आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल फैसिलिटी वाले हाइटेक जिला अस्पताल में मरीजों का हो सकेगा बेहतर उपचार… मुख्यमंत्री ने सर्जिकल विंग-हमर लैब का किया लोकार्पण
Next Article मलेरिया दिवस पर सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को किया जाएगा दिल्ली में सम्मानित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?