ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नीट की तैयारी में भाभी करती थी डिस्टर्ब, इस वजह से देवर ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नीट की तैयारी में भाभी करती थी डिस्टर्ब, इस वजह से देवर ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी

By @dmin
Published: April 19, 2022
Share
नीट की तैयारी में भाभी करती थी डिस्टर्ब, इस वजह से देवर ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी
नीट की तैयारी में भाभी करती थी डिस्टर्ब, इस वजह से देवर ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। भोपाल के गांधीनगर इलाके में शांतिनगर में एक महिला की उसके ही देवर ने हत्या कर दी। पुलिस जांच में पता चला कि देवर मनोज अहिरवार मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की तैयारी कर रहा था। उसकी भाभी कविता अहिरवार अपने बच्चों को डांटती थी। इससे मनोज की पढ़ाई खलल पड़ता था। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और मनोज ने चाकू से अपनी भाभी से हमला कर दिया। गर्दन में चाकू लगने से खून अधिक बह गया और कविता की मौत हो गई।

गांधीनगर पुलिस के मुताबिक मनोज 12वीं के बाद नीट की तैयारी कर रहा था। कविता अपने बच्चों को डांटती थी। इससे मनोज की पढ़ाई में खलल पड़ता था। सोमवार को मनोज और कविता घर में थे। मनोज के पिता, बड़ा और छोटा भाई बाहर गए थे। उस समय मनोज का भांजा कुणाल भी घर पर ही था। दोपहर करीब तीन बजे कविता जब अपने बच्चे को डांट रही थी, तब मनोज ने विरोध किया। पढ़ाई में डिस्टर्ब करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जो हाथापाई तक पहुंच गया। मनोज का कहना था कि भाभी की वजह से उसकी पढ़ाई नहीं हो पा रही। मनोज अपनी भाभी से इतना नाराज हुआ कि उसने कविता पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया।

हमला कर भाग गया
मनोज ने कविता पर चाकू से पेट, गर्दन और हाथ पर वार किए। गर्दन से खून ज्यादा बह गया और इससे कविता वहीं पर बेहोश हो गई। मनोज चाकू लेकर घर से भाग गया। कुणाल ने पड़ोसियों को बुलाया। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कविता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मनोज को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

चिटफंड कंपनियों पर लगातार कार्रवाई जारी 17,385 निवेशकों को लौटाई गई 11.21 करोड़़ रूपए
प्रदेश में 30 सालों के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की हो रही है भर्ती, भूपेश बघेल ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा
खेत में मिला था शव, सट्टे-जुए की लत से परेशान मां-बाप ने कर दी बेटे की हत्या
केएल राहुल को दामाद नहीं बेटा मानता हूं, जानिए सुनील शेट्टी ऐसा क्यों बोले…
आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 कोरोना का कहर जारी: बीते 24 घंटे में सामने आए 107 मामले, 33 स्कूली बच्चे भी संक्रमित
Next Article धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा निकालने पर देना होगा हलफनामा, सीएम का नया आदेश धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा निकालने पर देना होगा हलफनामा, सीएम का नया आदेश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?