ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खैरागढ़ उपचुनाव: चलगे कका के दांव, प्रदेश को मिलेगा एक और नया जिला, कवायद शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

खैरागढ़ उपचुनाव: चलगे कका के दांव, प्रदेश को मिलेगा एक और नया जिला, कवायद शुरू

By @dmin
Published: April 16, 2022
Share
खैरागढ़ उपचुनाव: चलगे कका के दांव, प्रदेश को मिलेगा एक और नया जिला, कवायद शुरू
खैरागढ़ उपचुनाव: चलगे कका के दांव, प्रदेश को मिलेगा एक और नया जिला, कवायद शुरू
SHARE

राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा जीत के और करीब पहुंच गई हैं। 17 राउंड की मतगणना के बाद बढ़त भी 18 हजार के पार पहुंच गई है। यहां से कांग्रेस की जीत की औपचारिकता ही बची है। वहीं मायूस भाजपा खेमा मतगणना स्थल से जा चुका हैं। सुबह मतगणना शुरू होने के बाद पहले राउंड से पिछडऩे के कारण मतगणना स्थल पर भाजपा का कोई भी बड़ा नेता नजर नहीं आया।

बता दें कि खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी किया था, जिसमें पहला ही वादा नये जिले का था। सीएम भूपेश बघेल ने ऐलान किया था कि 16 अप्रैल को रिजल्ट आएगा। कांग्रेस को समर्थन मिला तो 24 घंटे के भीतर 17 अप्रैल को ‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ को जिला बना दिया जाएगा। सीएम के इस दांव के आगे भाजपा की रणनीति फेल हो गई। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं के जीत के दावों का जनादेश ने दम निकाल दिया। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने चुनाव प्रचार के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा था और कहा कि ‘कका के आगे ममा कहा टिकेगा’ और हुआ भी वही। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तीसरे नंबर पर थी। जेसीसीजे की यह सीट अब अब कांग्रेस के खाते में चली गई। खैरागढ़ विधानसभा की जनता कांग्रेस की जीत के साथ ‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ जिले का जश्न मना रही है।

बता दें खैरागढ़ में 12 अप्रैल को मतदान होने के बाद शनिवार को राजनांदगांव के ही निगम परिसर में मतगणना की जा रही है। पहले राउंड में कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने 1175 वोटो की लीड ली। वहीं सीढ़ी दर सीढ़ी आगे बढ़ते हुए 17 वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 18 हजार के पार हो गई है। वहीं उपचुनाव के रुझानों में कांग्रेस की जीत के साथ नया जिला बनाने की प्रशासनिक कवायद भी शुरू हो गई है। सरकार ने सामान्य प्रशासन और राजस्व विभाग को काम पर लगा दिया है। रविवार शाम तक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।

नए जिले का दांव चला
खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा दांव चला था। सीएम ने चुनाव जीतने के बाद खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की थी। खैरागढ़, छुईखदान व गंडई को मिलाकर नया जिला बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह दांव चल गया। एक तो मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई और कांग्रेस को यहां जबरदत सफलता मिलती दिख रही है। अब तक की मतगणना के बाद कांग्रेस की जीत तय हो गई है। इसी के साथ राजनांदगांव जिला अब तीन जिलों में बंट जाएगा। भूपेश सरकार ने नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर-चौकी को जिला बनाने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। अब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के नया जिला बनाया जा रहा है।

भूपेश है तो भरोसा है
कांग्रेस को मिल रही लीड के साथ ही इसकी जीत भी तय हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश है तो भरोसा है के नारे के साथ जश्न मना रहे हैं। कार्यकर्ताओं के चहरों पर भी भूपेश बघेल के मुखौटे दिख रहे हैं। मतगणना स्थल राजनांदगांव से लेकर खैरागढ़ व रायपुर तक जश्न का माहौल है। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा का भी बयान आया है। उन्होंने कहा वे 30 हजार से भी ज्यादा मतों से विजयी होंगी।

राजधानी के पासपोर्ट सेवा केन्द्र को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
जुआ सट्टा और शराब के अवैध कारोबार की शिकायत करना पड़ा भारी, पूर्व पार्षद के पिता पर कटर से हमला
छत्तीसगढ़ को एक और नेशनल अवार्ड : स्कोच अवार्ड से सम्मानित हुआ राज्य का बाल अधिकार संरक्षण आयोग
दुर्ग के होटल-ढाबों में अवैध रूप से परोसी जा रही थी शराब, पुलिस की रेड… 7 पर कार्रवाई
ऑफिसों के चक्कर काटने से मिली मुक्ति, समय की भी हो रही बचत, मितान योजना का मिल रहा बेहतर प्रतिसाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The new education minister said PhD and master's degrees are useless जय जय श्रीराम के जयघोष से गुंजा भिलाई…जय हनुमान सेवा समिति ने निकाली भव्य ध्वज रैली…हजारों भक्त हुए शामिल
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation भूपेश सरकार के कामकाज पर जनता ने लगाई भरोसे की मुहर-अरूण वोरा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?