दुर्ग। सिकल सेल जॉच एवं जागरूकता अभियान बुधवार को सूर्यपथ इन्टरनेशलन स्कूलगायत्री मंदिर के पास स्टेशन रोड दुर्ग में शुभारंभ किया गया। विधायक श्री अरूण वोरा द्वारा सिकल सेल प्रचार रथ का हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। डॉ. पी.के. पात्रा महानिदेशक, सिकल सेल संस्थान छ.ग. रायपुर, के मार्गदर्शन में सूर्यपथ इन्टरनेशलन स्कूल गायत्री मंदिर के पास स्टेशन रोड दुर्ग में आयोजन किया गया। विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, राजेश यादव सभापति नगर निगम दुर्ग और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जांच शिविर में 03 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चो का नि:शुल्क सिकल सेल का कुल 37 बच्चो का जांच किया गया। जिसमें कुल 06 बच्चे सिकल सेल पाजिटिव पाया गया।
सिकल सेल जागरूकता अभियान का शुभारंभ
By
@dmin

सिकल सेल जागरूकता अभियान का शुभारंभ
@dmin
Advertisement



