ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल संकट: आधे शहर में पानी के लिए मचा त्राहिमाम, 77 एमएलडी फिल्टर का वाल्व हुआ क्षतिग्रस्त, देखे विडियो
Share
Notification Show More
Latest News
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह
October 16, 2026
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

जल संकट: आधे शहर में पानी के लिए मचा त्राहिमाम, 77 एमएलडी फिल्टर का वाल्व हुआ क्षतिग्रस्त, देखे विडियो

By @dmin Published April 7, 2022
Share
जल संकट: आधे शहर में पानी के लिए मचा त्राहिमाम, 77 एमएलडी फिल्टर का वाल्व हुआ क्षतिग्रस्त, देखे विडियो
जल संकट: आधे शहर में पानी के लिए मचा त्राहिमाम, 77 एमएलडी फिल्टर का वाल्व हुआ क्षतिग्रस्त, देखे विडियो
SHARE

पावर पंप, हैंडपंप व टैंकर से हुई जल आपूर्ति
भिलाई। इस भीषण गर्मी के मौसम में गुरूवार सुबह भिलाई नगर निगम के कुछ क्षेत्रों में लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ा। यह समस्या बुधवार देर शाम बटालियन के सामने एयर वाल्व क्षतिग्रस्त होने से हुई है। पेयजल संकट और न गहराए इसे देखते हुए महापौर ने अधिकारियों को जल्द समस्या सुलझाने के निर्देश दिए हैं। वहीं निगम आयुक्त भी मौके पर पहुंचे और समस्या का दूर करने अधिकारियों को निर्देश दिए।

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि निगम प्रशासन लोगों को पेयजल संकट नहीं होने देगा। जब तक पेयजल सप्लाई दोबारा सही नहीं होती प्रभावित क्षेत्रों में पावर पंप, हैंडपंप तथा टैंकर से पानी पहुंचाया जाएगा। निगम आयुक्त ने जल विभाग के अधिकारियों से समस्या के बारे में पूरी जानकारी ली और समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने के निर्देश दिए। वर्तमान में जल विभाग की टीम मुस्तैदी से मरम्मत के कार्य में जुटी हुई है।

ऐसा कहा जा रहा है कि जिस तेजी से मरम्मत का कार्य किया जा रहा है उससे एयर वाल्व जल्द में ही लग जाएगा। ऐसा हुआ तो एयर वाल्व फटने से पहले जिन पानी की टंकियों में सप्लाई हो चुकी, उनसे पेयजल सप्लाई सुबह शुरू कर दी जाएगी। कई क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां लगभग एक लाख से अधिक आबादी को जल संकट का सामना करना पड़ेगा।

पाइप लाइन से निकालना होगा पानी
बटालियन के सामने एयर वाल्व फट जाने के कारण पाइप लाइन में पानी लीकेज की समस्या हुई। इस बात की जैसे ही निगम अधिकारियों हुई उन्होंने टंकियों से पानी सप्लाई को रोक दिया। इसके बाद निगम ने डिवाटरिंग का काम शुरू किया। इसके बाद पाइप लाइन से पूरा पानी निकाला जाएगा। इसके बाद एयर वाल्व लगाने का कार्य किया जाएगा। पाइप लाइन से पानी निकालने के लिए अधिक समय लगता है। इसलिए गुरूवार को पेयजल सप्लाई बाधित रही।

इन क्षेत्रों में रही जल संकट की समस्या
जिन क्षेत्रों में सुबह से रही जल संकट की समस्या उनमें छावनी, वैशाली नगर, चंद्रा मौर्या, मदर टैरेसा नगर और खुर्सीपार के क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा ऐसी संभावना जताई गई है कि गौतम नगर, कोहका, कुरुद और हाउसिंग बोर्ड के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित रह सकती है। इन सभी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट से है।

तो पूरे शहर में होता जल संकट
निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर उनके पास 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट नहीं होता तो पूरे शहर की पानी सप्लाई प्रभावित हो सकती थी। 66 एमएलडी से 9 टंकियों में पानी सप्लाई होती है। 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट से नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीदनगर, खमरिया, कोहका दो, रुआबांधा, रिसाली, मरोदा एवं नेवई क्षेत्र की पानी टंकियों में पानी भरा जाता है।

You Might Also Like

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

@dmin April 7, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खैरागढ़ उपचुनाव: चलगे कका के दांव, प्रदेश को मिलेगा एक और नया जिला, कवायद शुरू खैरागढ़ उपचुनाव : नए जिले के वादे ने बनाई कांग्रेस की राह आसान, मुश्किल में भाजपा
Next Article प्रहलाद पटेल का दो दिवसीय दौरे पर, श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने किया स्वागत, खैरागढ़ उपचुनाव में करेंगे शिरकत प्रहलाद पटेल का दो दिवसीय दौरे पर, श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने किया स्वागत, खैरागढ़ उपचुनाव में करेंगे शिरकत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?