ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दोस्ताना : नेपाल के पीएम देउबा की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, हैदराबाद हाउस में वार्ता, द्विपक्षीय रिश्तों को मिलेगा नया आयाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

दोस्ताना : नेपाल के पीएम देउबा की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, हैदराबाद हाउस में वार्ता, द्विपक्षीय रिश्तों को मिलेगा नया आयाम

By @dmin
Published: April 2, 2022
Share
दोस्ताना : नेपाल के पीएम देउबा की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, हैदराबाद हाउस में वार्ता, द्विपक्षीय रिश्तों को मिलेगा नया आयाम
दोस्ताना : नेपाल के पीएम देउबा की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, हैदराबाद हाउस में वार्ता, द्विपक्षीय रिश्तों को मिलेगा नया आयाम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत यात्रा पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा व पीएम नरेंद्र मोदी के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज मुलाकात हुई। बदलती वैश्विक परिस्थितियों में यह मुलाकात बहुत अहम है। दोनों नेता दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को नया आयाम देने पर विचार कर रहे हैं। नेपाल के पीएम देउबा को भारत का दोस्त माना जाता है। केपी शर्मा ओली के हटने और देउबा के नेपाली संसद में विश्वासमत हासिल करने के तत्काल बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी थी। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच 19 जुलाई, 2019 को फोन पर बात भी हुई थी। नवंबर 2021 में ग्लासगो में कॉप 26 बैठक से इतर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी।

पीएम मोदी के साथ वार्ता में दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में अहम समझौते होंगे। इस दौरान भारत की मदद से नेपाल में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा भी होगी। देउबा अपने पूर्ववर्ती पीएम केपी शर्मा ओली के कार्यकाल के दौरान द्विपक्षीय रिश्ते में आई कड़वाहट को दूर करेंगे। ओली ने भारतीय भूभाग पर दावा करने के साथ चीन से नजदीकियां बढ़ा कर भारत को नाराज कर दिया था। देउबा तीन दिनी भारत यात्रा पर शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे। हवाईअड्डे पर रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने उनकी अगवानी की। यात्रा के पहले दिन देउबा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। जयशंकर के साथ बैठक में दोनों देशों ने सदियों पुराने द्विपक्षीय संबंधों में और मजबूती लाने पर बल दिया।

कल वाराणसी जाएंगे देउबा
इससे पहले देउबा और उनकी पत्नी डॉक्टर आरजू देउबा के दिल्ली पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, एक विशेष दोस्त का हार्दिक स्वागत है। इस दौरे में देउबा रविवार को सुबह नौ बजे वाराणसी पहुंचेंगे। वहां कई मंदिरों में दर्शन करने के बाद दोपहर बाद दिल्ली लौटेंगे। दिल्ली से शाम सवा चार बजे काठमांडु के लिए रवाना हो जाएंगे।

तीन साल बाद नेपाल के पीएम का भारत दौरा
देउबा तीन साल में भारत की यात्रा करने वाले पहले नेपाली प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले मई 2019 में उस समय के नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली नरेंद्र मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते समय भारत आए थे। उससे कुछ महीने पहले पीएम मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने काठमांडु गए थे।

​​​​​​​स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घर, संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं: मुख्यमंत्री
पांच राज्यों में सर्वाधिक संक्रमण… बीते 24 घंटों में सामने आए 70 हजार के करीब नए मामले… 4 हजार के करीब मौतें
वैधता समाप्त हो चुके प्रमाण पत्र भी होंगे आजीवन वैध… राज्य शासन ने जारी किया आदेश
किसानों का सरकार को अल्टीमेटम, बोले- आज आर-पार की लड़ाई करके आएंगे, रोज-रोज बैठक नहीं होगी
मानसून अपडेट: अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, जर्जर इमारतों को खाली करने का आदेश, 13 राज्यों में येलो अलर्ट जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युद्ध रोकने के पक्ष में नहीं अमेरिका: रूस को पीछे धकेलने के लिए बनाया प्लान, यूक्रेन को करेगा सोवियत निर्मित टैंकों की सप्लाई युद्ध रोकने के पक्ष में नहीं अमेरिका: रूस को पीछे धकेलने के लिए बनाया प्लान, यूक्रेन को करेगा सोवियत निर्मित टैंकों की सप्लाई
Next Article पंजाब में आप सरकार बच्चा पार्टी है, इन्हें मुद्दों की समझ नहीं: अनिल विज पंजाब में आप सरकार बच्चा पार्टी है, इन्हें मुद्दों की समझ नहीं: अनिल विज

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?