ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्षेत्रीय सरस मेला : ’बिहान’ की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित प्राकृतिक उत्पादों के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह
Share
Notification Show More
Latest News
बड़ा हादसा : बीच नदी नाव पलटने से एक ही परिवार की 7 बच्चियों सहित 13 बच्चों की मौत
October 14, 2026
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
October 13, 2026
खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiRaipur

क्षेत्रीय सरस मेला : ’बिहान’ की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित प्राकृतिक उत्पादों के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह

By @dmin Published March 31, 2022
Share
SHARE

रायपुर । रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में 10 दिवसीय क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ आज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने किया। मेले का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गठित महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय के लिए किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ राजगीत से हुआ। श्री जुनेजा ने प्रदर्शनी स्थल पर लगे स्टालों का अवलोकन कर शिल्पकारों का उत्साहवर्धन किया। ’बिहान’ की महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित प्राकृतिक उत्पादों के प्रति लोग सहज ही आकर्षित हो रहे हैं। कार्यक्रम में संचालक ग्रामोद्योग सुधाकर खलखो, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की राज्य संचालक श्रीमती इफ्फत आरा, संयुक्त मिशन संचालक आर.के. झा भी उपस्थित थे।

हाट परिसर में 10 दिवसीय क्षेत्रीय सरस
दस दिवसीय मेले में छत्तीसगढ़ के साथ ही कई राज्यों के ग्रामीण समुदायों द्वारा निर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। मेला में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के फूड स्टॉल लगाए गए हैं। आज लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति भी दी गई। मेला का आयोजन प्रतिदिन सवेरे 11 बजे से रात नौ बजे तक होगा तथा प्रदर्शनी देखने आए लोग सांस्कृतिक संध्या का भी आनंद ले सकेंगे।

मेला का शुभारंभ आज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के
राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गांवों की समृद्धि और रोजगार के लिए संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन – ‘‘बिहान’’ योजना के अंतर्गत इस क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन किया गया है। मेला में ‘बिहान’ के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गठित महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित कई विशिष्ट जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-विक्रय की व्यवस्था की गई है। कोसा, सिल्क, खादी, हैण्डलूम, बेलमेटल, टेराकोटा, बांस, काष्ठ शिल्प इत्यादि ग्रामोद्योग के उत्पाद प्रदर्शनी और बिक्री के लिए उपलब्ध है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से रसायन मुक्त विशेष उत्पादों जैसे सुगंधित चावल, ब्लैक राइस, मसाले, तेल, वनोपज आधारित दुर्लभ उत्पाद, शहद इत्यादि भी मेला में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। मेले में असम, गुजरात, मध्यप्रदेश, ओड़िसा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान सहित अनेक राज्यों की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्कृष्ट उत्पाद भी प्रदर्शनी-सह-विक्रय के लिए उपलब्ध है।

You Might Also Like

बड़ा हादसा : बीच नदी नाव पलटने से एक ही परिवार की 7 बच्चियों सहित 13 बच्चों की मौत

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ

खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी

@dmin March 31, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ज्योतिबा एवं सावित्री बाई फूले के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं : भूपेश बघेल
Next Article राम का नाम अपने आप मे जीवन का सार है : डॉ. शिवकुमार डहरिया

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?