ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उप स्वास्थ्य केंद्र नेवई में अनियमितता की मिल रही है शिकायत, कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था ठीक करने का दिया निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

उप स्वास्थ्य केंद्र नेवई में अनियमितता की मिल रही है शिकायत, कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था ठीक करने का दिया निर्देश

By @dmin
Published: March 29, 2022
Share
उप स्वास्थ्य केंद्र नेवई में अनियमितता की मिल रही है शिकायत, कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था ठीक करने का दिया निर्देश
उप स्वास्थ्य केंद्र नेवई में अनियमितता की मिल रही है शिकायत, कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था ठीक करने का दिया निर्देश
SHARE

दुर्ग। आज जनदर्शन में नेवई बस्ती के आवेदक ने एक सामूहिक आवेदन प्रस्तुत किया था। जो कि उप स्वास्थ्य केन्द्र नेवईभाठा से संबंधित था। आवेदक ने प्रकरण के अंतर्गत बताया कि वार्ड क्रमांक 32 में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र शुरूवात में तो सुचारू रूप से संचालित हो रहा था परंतु वर्तमान में उप स्वास्थ्य केन्द्र में अनियमितता पाई जा रही है। अधिकारी और कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुरूप स्वास्थ्य केन्द्र को खोलते और बंद करते हैं, ऐसा आवेदक का कहना है। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी को फोन लगाया और संबंधित मामले का संज्ञान लेने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा स्वास्थ्य सेवाएं नागरिकों के प्राथमिक अधिकार है, इसलिए इसे तत्काल बहाल किया जाए।

कलेक्टर जनदर्शन में एक कृषक ने भी अपना आवेदन लेकर कलेक्टर के समक्ष् प्रस्तुत किया। कृषक ने बताया कि वह बोरेगॉव ग्राम का निवासी है और उसकी कृषि भूमि पर लगा ट्रांसफार्मर विगत कई महीनों से कार्य नहीं कर रहा है। ट्रांसफार्मर के खराब होने के कारण उसे सिंचाई में असुविधा हो रही है और इससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। उसने कलेक्टर से निवेदन किया कि खरीफ की फसल लेने का समय निकट आ रहा है। इसलिए प्रकरण का निराकरण शीघ्र से शीघ्र किया जाए ताकि उसे आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने प्रकरण को विद्युत विभाग के अभियंता को कार्यवाही के लिए आगे प्रेषित किया और 15 दिनों के अंदर ट्रांसफार्मर को चालू करने के लिए निर्देशित किये।

कलेक्टर के समक्ष एक आवेदक अपनी जमीन की सीमांकन का मामला लेकर भी पहुंचा था। जिसमें तहसीलदार द्वारा राजस्व निरीक्षक को भूमि के नापजोक के लिए आदेश पारित करने के बाद भी सीमांकन नहीं हो पा रहा था। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए राजस्व न्यायालय दुर्ग के संबंधित अधिकारी को विधि अनुरूप कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

इसके अलावा जनदर्शन में एक और मामला रहवासी इलाके में जनसमस्या को लेकर आया था। जिसमें पटरी पार साईं नगर क्षेत्र में सड़क व नाली निर्माण के लिए आवेदक ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया। उसने बताया कि क्षेत्र में पानी निकासी की समस्या है, इसलिए लेवलिंग को ध्यान में रखकर नालियों का निर्माण किया जाये ताकि आने वाले समय में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके अलावा आवेदक ने सड़क के रिपेयरिंग की बात कही। कलेक्टर ने प्रकरण को नगर निगम के संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया और प्रकरण पर उचित कार्यवाही करने के लिए कहा। वर्तमान में जनदर्शन में नागरिक बिजली, पानी, सड़क व जमीन से संबंधित जैसी मूलभूत सुविधाओं पर ज्यादा से ज्यादा प्रकरण प्रस्तुत कर रहें है।

बजट 2026 : ज्ञान-गति के बाद अब संकल्प… वित्तमंत्री चौधरी ने रखा 1 लाख 72 हजार करोड़ बजट
न्यू ईयर जश्न पर पहरा: पार्टी करने से पहले जान लें कहां लगी है नई पाबंदी, इन बातों का रखें ख्याल
National Tribal Dance Festival and Rajyotsava: आगंतुकों के स्वागत के लिए तैयार है साइंस कालेज मैदान
विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर खुर्सीपार लग रहे सीसीटीवी कैमरे, 24 घंटे क्षेत्र की निगरानी में रहेगी तीसरी आंख
पंखे पर लटककर भाई कर रहा आत्महत्या, तभी पहुंची बहन ने रस्सी काट पहुंचाया अस्पताल, पर नहीं बची जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 10 साल के बच्चे ने 30 सेकेंड में बैंक से चोरी किए 10 लाख रुपये तनाव मुक्त परीक्षा पर होने वाले उदबोधन के लिए केन्द्रीय विद्यालय के बच्चे उत्साहित
Next Article रिसाली को आदर्श निगम बनाने महापौर शशि ने 110 करोड़ 51 लाख का बजट प्रस्तुत किया, पार्षदों ने ध्वनिमत से किया पारित रिसाली को आदर्श निगम बनाने महापौर शशि ने 110 करोड़ 51 लाख का बजट प्रस्तुत किया, पार्षदों ने ध्वनिमत से किया पारित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?