ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजनैतिक, शासकीय कार्यक्रमों में महिलाओं का बढ़ा रहा है प्रतिनिधित्व- डॉ. चरणदास महंत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

राजनैतिक, शासकीय कार्यक्रमों में महिलाओं का बढ़ा रहा है प्रतिनिधित्व- डॉ. चरणदास महंत

By @dmin
Published: March 29, 2022
Share
SHARE

जांजगीर चांपा । विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि सरकार महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रही है सामाजिक राजनीतिक और सार्वजनिक कार्यक्रम में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ रहा है कार्यक्रम में पुरूषों की तुलना में महिलाओं की अधिक संख्या इस बात का प्रतीक है कि पहले की तुलना में महिलाएं अधिक जागरुक हो रहीं हैं। वे आज जिले के विकासखंड बम्हनीडीह की ग्राम पंचायत सोनिया पाठ में 4 करोड 40 लाख रुपये की लागत से सोन नदी पर बनने वाले एनीकट निर्माण के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ महंत ने सोनियापाठ के ग्रामीणों की मांग पर सोनिया पाठ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और रामायण आदि के आयोजन के लिए भवन निर्माण हेतु 6 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने सोनियापाठ में सी सी रोड निर्माण और सारा गांव से सोनिया पाठ पहुंच मार्ग के सुधार कार्य कराने का आश्वासन दिया ।

डॉ महंत ने सोनियापाठ नदी पर एनीकट निर्माण का महत्व बताते हुए कहा कि इस एनीकट के बन जाने से सोनियापाठ मंदिर आने-जाने में क्षेत्र के लोगों को बारह महीने सुविधा होगी और मंदिर का महत्व बढ़ेगा। कार्यक्रम को सोनियापाठ की सरपंच श्रीमती रुकमणी साहू ने भी संबोधित किया। सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता,मिनीमाता बांगो नहर संभाग हितेंद्र राठौर ने प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि सोन नदी पर बनने वाले एनीकेट की लागत 4.40 करोड़ रुपए है। इसकी लंबाई,100 मीटर होगी, एनीकेट में 15 पिलर पर बनाए जाएंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चंद्रा, जनपद अध्यक्ष आशा साहू, नगर पालिका जांजगीर नैला के अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, नगर पंचायत सारा गांव के अध्यक्ष रामकिशन सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयाकांता राठौर, पूर्व विधायक सरोजा राठौर, जनपद सदस्य बमलेश्वर भैना,सर्व दिनेश शर्मा, नगर पालिका चांपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,मनहरन राठौर, गुलजार सिंह, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

चंडीगढ़ से हिसार हेली टैक्सी शुरू, 45 मिनट का होगा सफर, देने होंगे 1755 रुपये
Range Level Workshop: एक्ट का सही इस्तेमाल और अपराधियों की संपत्ति जब्त कर….कर सकते हैं नीलामी – दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग
जवानों के हौसलों से बस्तर अंचल में आया सुखद परिवर्तन: भूपेश बघेल
CG में बड़ी चोरी का खुलासा : 40 किलो चांदी व 500 ग्राम सोने के जेवर बरामद, चोर के साथ खरीदार भी गिरफ्तार
कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को मिले मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सभी बहनें सशक्त बनें और मिसाल कायम करें: सुश्री अनुसुईया उइके
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation कांग्रेस के विकास मॉडल को पचा नहीं पा रही भाजपा : अरुण वोरा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?