ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल को प्रदेश के विभिन्न आयोजनों व कार्यक्रमों में शामिल होनेे का मिला न्योता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

सीएम बघेल को प्रदेश के विभिन्न आयोजनों व कार्यक्रमों में शामिल होनेे का मिला न्योता

By @dmin
Published: March 24, 2022
Share
सीएम बघेल को प्रदेश के विभिन्न आयोजनों व कार्यक्रमों में शामिल होनेे का मिला न्योता
सीएम बघेल को प्रदेश के विभिन्न आयोजनों व कार्यक्रमों में शामिल होनेे का मिला न्योता
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में गीत वितान कला केंद्र, भिलाई के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बघेल को गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 161वीं जयंती के अवसर पर 8 मई को भिलाई के जयंती स्टेडियम परिसर में आयोजित ”गीतांजलि- छत्तीसगढ़ के झरोखों से’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गीत वितान कला केंद्र, भिलाई के अध्यक्ष शुधेन्दु बागची ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूरे भारत से 200 कलाकार एक मंच पर छत्तीसगढ़ी लोकगीत और रविन्द्र संगीत आधारित लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे। इस प्रकार गुरुदेव टैगोर की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ और बंगाल की दो संस्कृतियों का संगम देखने को मिलेगा। पूरे छत्तीसगढ़ के बंगाली समाज के सदस्य इस कार्यक्रम से जुड़े हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर का छायाचित्र और बंगाली मिष्ठान्न रोसोगुल्ला भेंट किया। मुख्यमंत्री ने गीत वितान कला केंद्र, भिलाई के सदस्यों को कार्यक्रम के आयोजन की शुभकामनाएं और आमन्त्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सरसीज घोष, मिथुन दास, सुश्री शिप्रा भौमिक सहित गीत वितान कला केंद्र, भिलाई के अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री को चेट्रीचंड्र महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का मिला आमंत्रण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिंधी कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बघेल को सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान श्री झूलेलाल जी के जन्मोत्सव (चेट्रीचंड्र महोत्सव) के अवसर पर सिंधी समाज द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा के जयस्तम्भ चौक, रायपुर में स्वागत के कार्यक्रम में शामिल होने का आमन्त्रण दिया। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा 2 अप्रैल 2022 को रात्रि 8 बजे जयस्तम्भ चौक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल को चेट्रीचंड्र महोत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए निमंत्रण हेतु आभार जताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी कल्याण समिति के अध्यक्ष आनंद कुकरेजा, आसुदाराम वाधवानी, राम गिडलानी, भरत बजाज, अमर परचानी, हीरानन्द दुल्हानी, अमर गिदवानी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री को मां अष्टभुजी मंदिर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने का मिला आमंत्रण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मुंगेली जिला के ग्राम पंचायत हथनीकला में स्थित मां अष्टभुजी मंदिर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मां अष्टभुजी मंदिर की स्थापना 1971 में की गई थी। इस वर्ष मंदिर स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। स्वर्ण जयंती के अवसर पर 3 से 5 अप्रैल के बीच आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने मां अष्टभुजी मंदिर के स्वर्ण जयंती समारोह में आमंत्रण के लिए बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज के मुंगेली परिक्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सिंह राजपूत, बिहारी प्रताप सिंह, सन्तु सिंह राजपूत, नर्मदा सिंह राजपूत, कौशल सिंह क्षत्रिय, थानू सिंह राजपूत, राकेश पात्रे, सागर सिंह बैस, श्रीमती सीमा वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री को डॉ अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का मिला आमंत्रण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर घड़ी चौक, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री नरेश गड़पाल, बी एस जागृत, भोजराज गौरखेड़े, अनिल वैद्य, सी डी खोबरागड़े, प्रकाश रामटेके, सुरेंद्र गोंडाने, राजू मेंढे, संजय गजभिये सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

देश में कोरोना से राहत: बीते 24 घंटे में संक्रमण के मामने 11 हजार से नीचे…. 8 माह बाद सबसे कम केस
छत्तीसगढ़ में 8 विशेषज्ञ चिकित्सक व 31 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति, सरकार ने जारी किया आदेश
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 एवं स्टार रेटिंग में पुरुस्कार प्राप्त करने महापौर एवं कमिश्नर को दिल्ली बुलावा
धमधा में सिविल कोर्ट का शुभारंभ, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा न्याय
CG Politics: आसान नहीं होगा भाजपाई चक्रव्यूह तोडऩा, कोरबा में कांग्रेस को मिल रही सरोज पाण्डेय के रूप में कड़ी चुनौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गूंज रही परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुन… स्थानीय लोक कलाकारों को मिला मंच… राजधानीवासियों को लुभा रहा छत्तीसगढ़ का लोक संगीत
Next Article सीएम बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में: व्यवस्था का लिया जायजा यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 8 छात्र इंटरव्यू के लिये चयनित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?