ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साढ़े तीन लाख रुपए दोगुना करने का आश्वासन देकर पुलगांव के किसान की ली जमीन, चार साल बाद माँगने गये तो कर रहे आनाकानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

साढ़े तीन लाख रुपए दोगुना करने का आश्वासन देकर पुलगांव के किसान की ली जमीन, चार साल बाद माँगने गये तो कर रहे आनाकानी

By @dmin
Published: March 22, 2022
Share
साढ़े तीन लाख रुपए दोगुना करने का आश्वासन देकर पुलगांव के किसान की ली जमीन, चार साल बाद माँगने गये तो कर रहे आनाकानी
साढ़े तीन लाख रुपए दोगुना करने का आश्वासन देकर पुलगांव के किसान की ली जमीन, चार साल बाद माँगने गये तो कर रहे आनाकानी
SHARE

किसान ने जनदर्शन में रखी व्यथा, बीड़ी कालोनी के निवासियों ने शासकीय पट्टे की माँग रखी
दुर्ग। पुलगांव के एक बुजुर्ग किसान से चार साल पहले दो व्यक्तियों ने जमीन का सौदा किया। उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपए बुजुर्ग से यह कहकर लिये कि इसे बैंक में डलवाएंगे और दोगुना होने पर वापस करेंगे। बुजुर्ग का कहना है कि अब पैसे के लिए वो चक्कर लगवा रहे हैं। पूरी जमापूंजी इसी जमीन में थी। संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई का आवेदन पुलगांव के बुजुर्ग ने जनदर्शन में रखा। जनदर्शन में बीड़ी कालोनी के निवासियों ने भी शासकीय पट्टे की माँग की। उन्होंने कहा कि शासकीय पट्टा यदि मिल जाता है तो उनकी कालोनी के विकास के लिए रास्ता खुल जाएगा खुर्सीपार के एक युवक ने अपनी पारिवारिक समस्या रखी। युवक ने बताया कि उसके पैरालिसिस का शिकार हो जाने के बाद उसकी पत्नी ने साथ छोड़ दिया और बैंक तथा इंश्योरेंस के कागज भी लेकर चली गई। अब तलाक की माँग कर रही है। उसने कहा कि पत्नी से बैंक तथा इंश्योरेंस के कागज मिल जाते हैं तो वो तलाक देने तैयार है। हाउसिंग बोर्ड कालोनी बघेरा के निवासियों ने वार्ड में अवैध तरीके से रह रहे असमाजिक तत्वों के विरुद्ध आवेदन दिये। उन्होंने कहा कि इन असमाजिक तत्वों के कारण वार्ड निवासियों की शांति भंग हो गई है और हमेशा अप्रिय माहौल रहता है।

सिरसाकला के लोग भी कलेक्टर से मिले। उन्होंने कहा कि सिरसाकला की आबादी के अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या कम पड़ जाती है। यहां अतिरिक्त आंगनबाड़ी स्वीकृत किया जाता है तो लोगों को काफी सुविधा होगी। हथखोज से कुछ मितानिन भी जनदर्शन में पहुँची। उन्होंने कहा कि मितानिन प्रोत्साहन राशि में एक महीने का विलंब हो गया है। चरौदा की एक महिला ने विधवा पेंशन की माँग रखी। उसने कहा कि उसके पास न तो मोबाइल है और न ही राशन कार्ड, जिसकी वजह से उसके विधवा पेंशन में दिक्कत आ रही है।

खुर्सीपार के दृष्टिबाधित युवा को मिलेगा लैपटाप
खुर्सीपार के एक दृष्टिबाधित युवा भी जनदर्शन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं और सीसीई पूरा कर लिया है। यदि लैपटाप मिल जाता तो पढ़ाई आगे जारी रखने में काफी सुविधा होती। इस पर कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें प्रशासन द्वारा हर संभव सुविधा दी जाएगी।

पिछले जनदर्शन में पेंशन नहीं आने का आवेदन दिया था, प्रकरण हुआ निराकृत
पिछले जनदर्शन में ग्राम कुरुद की एक महिला के वृद्धावस्था पेंशन का मामला सामने आया था। भिलाई निगम में उनके प्रकरण की जाँच की गई। जांच में पाया गया कि आधार कार्ड को एनएसएपी पोर्टल से लिंक नहीं कराया गया है। इसके पश्चात तुरंत लिंक कराया गया और पैसे महिला के खाते में चले गये।

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
‘ऐ वतन तेरे लिए’ अब संस्कृत में, सुभाष घई ने किया लॉन्च
तालिबान का तांडव: अमेरिकी सैनिकों के जाते ही अपनी क्रुरता दिखा रहा तालिबान, शव को लटकाकर उड़ाया अमेरिका का चौपर
LS Election: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का मतदान कल, पोलिंग पार्टी हुई रवाना
मिश्रित उर्वरकों में गुणवत्ता की कमी, भिलाई की इस कंपनी को नोटिस जारी कर 3 दिन में मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel did yoga practice in his residence on International Yoga Day - Make Yoga a part of your life ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मॉडल और बेहतर कार्यप्रबंधन से घटी राज्य की बेरोजगारी दर: सीएम बघेल
Next Article कलेक्टर डा. भुरे ने गजरा नाला जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण, 196 नालों के एक-एक बूंद को सहेजने का हो रहा भगीरथ प्रयास कलेक्टर डा. भुरे ने गजरा नाला जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण, 196 नालों के एक-एक बूंद को सहेजने का हो रहा भगीरथ प्रयास
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?