भिलाई। राज्यपाल अनुसुइया उइके द्वारा भिलाई की दीपा मेश्राम अदा मिसेस इन्डिया को सौंदर्य प्रतियोगिता, समाज सेवा, कथक नृत्यांगना एवं भील जनजाति क्षेत्र में विभिन्न कार्यो के लिए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अतुल्य नारी शक्ति सम्मान 2022 मिला। जहां अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके, महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, आई पी मिश्रा, क्षितिज चंद्राकर ,नीरज पॉल(मेयर), संतोष रूंगटा मौजूद थे। जो कि गुंजन्स आयोजन द्वारा गुंजन चंदेल ने संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट आर 1 के प्रांगण में आयोजित किया गया था।





