ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: होली पर्व में रंग बिरंगी फूलों से बनी गुलाल से सराबोर होंगे भिलाईवासी… महापौर एवं आयुक्त सहित सभापति ने भी खरीदा गौठान में बना देसी गुलाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

होली पर्व में रंग बिरंगी फूलों से बनी गुलाल से सराबोर होंगे भिलाईवासी… महापौर एवं आयुक्त सहित सभापति ने भी खरीदा गौठान में बना देसी गुलाल

By @dmin
Published: March 17, 2022
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के गौठान में फूलों से बनी गुलाल की मांग दिन-ब-दिन बढ़ते जा रही है। होली पर्व बिल्कुल नजदीक है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने होली पर्व को देखते हुए फूलों से गुलाल बनाने का काम प्रारंभ किया था और 70 किलो लक्ष्य इसके विक्रय को लेकर रखा था, परंतु 70 किलो फूलों से बने रंग हाथों हाथ बिक गए। डिमांड को देखते हुए 30 किलो गुलाल और तैयार किया जा रहा है।

महापौर नीरज पाल, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, सभापति गिरवर बंटी साहू, महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी एवं अन्य सदस्यों ने फूलों से बनी रंग खरीदी और शहरवासियों से भी गौठान में निर्मित हर्बल गुलाल जो कि फूलों से निर्मित हुई है खरीदने की अपील की। महापौर ने शहरवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मंदिरों में चढऩे आए फूलों को एकत्र करके इसका उपयोग करने के उद्देश्य से फूलों से गुलाल बनाने का कार्य प्रारंभ किया है।

शहर के विभिन्न मंदिरों से फूलों को एकत्रित किया जा रहा है। गेंदा, गुलाब, सेवंती, कमल जैसे फूलों का उपयोग गुलाल रंग बनाने के लिए किया जा रहा है। होली पर्व को देखते हुए इसकी व्यापक तैयारियां महिलाओं ने की थी और गुलाबी, हरा, जामुनी, संतरा, पीला एवं लाल जैसे रंग के गुलाल इन्होंने तैयार किए थे। 70 किलो का लक्ष्य रखते हुए होली से पूर्व ही गुलाल की बिक्री हो गई और 7000 रुपए महिलाओं को आय प्राप्त हुआ है। गायत्री स्व सहायता समूह की महिलाएं अर्चना नागवंशी, पूनम साहू एवं सुलोचना धनकर ने इस पर विशेष रुप से ध्यान दिया है।

विक्रय के लिए महिलाओं ने सुपेला लक्ष्मी मार्केट, कोहका एवं निगम परिसर में स्टाल लगाया था। इसके अलावा लोगों ने शहरी गौठान से ज्यादा मात्रा में फूलों से बने रंग गुलाल की खरीदी की। इस गुलाल की कीमत महिलाओं ने 10 रुपए रखी है और प्रति किलो गुलाल की कीमत 100 रुपए रखी हुई है।

यूपी के सबसे बड़े रनवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, श्रीलंका से भगवान बुद्ध का धातु अवशेष लेकर लैंड करेगा प्रतिनिधिमंडल
रेल रोको आंदोलन: फिरोजपुर डिवीजन की 180 ट्रेनें प्रभावित, सात जगह चल रहा धरना
गहलोत सरकार गिराने के आरोप में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज, शेखावत ने ऑडियो को बताया फर्जी
CG Breaking : एनओसी और नक्शा देने मांगी रिश्वत, एसीबी ने सरपंच और सचिव को किया रंगे हाथों गिरफ्तार
सीएम साय ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर हुआ कई आवेदनों का निराकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूकंप से हाहाकार: 20 लाख घरों में बिजली गुल, चलती ट्रेन पटरी से उतरी, सुनामी की चेतावनी जारी भूकंप से हाहाकार: 20 लाख घरों में बिजली गुल, चलती ट्रेन पटरी से उतरी, सुनामी की चेतावनी जारी
Next Article राज्यपाल के करकमलों से भिलाई की दीपा को मिला अतुल्य नारी शक्ति सम्मान राज्यपाल के करकमलों से भिलाई की दीपा को मिला अतुल्य नारी शक्ति सम्मान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?