ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मतवारी की दीदियों ने व्हाटसएप और फेसबुक से अपने हर्बल गुलाल का किया प्रचार किया, पीएनबी से मिला बड़ा आर्डर
Share
Notification Show More
Latest News
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
October 13, 2026
खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी
October 13, 2026
नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मतवारी की दीदियों ने व्हाटसएप और फेसबुक से अपने हर्बल गुलाल का किया प्रचार किया, पीएनबी से मिला बड़ा आर्डर

By @dmin Published March 15, 2022
Share
मतवारी की दीदियों ने व्हाटसएप और फेसबुक से अपने हर्बल गुलाल का किया प्रचार किया, पीएनबी से मिला बड़ा आर्डर
मतवारी की दीदियों ने व्हाटसएप और फेसबुक से अपने हर्बल गुलाल का किया प्रचार किया, पीएनबी से मिला बड़ा आर्डर
SHARE

पलाश के फूलों से हर्बल गुलाल बना रही मतवारी की
समूह की दीदी, पिछले साल केवल होली के सीजन में
हर्बल गुलाल बेचकर कमाये थे 30 हजार रुपए

दुर्ग। मतवारी की स्वसहायता समूह की सदस्यगण न केवल हर्बल गुलाल जैसा नवाचार अपना रही हैं अपितु इसको प्रमोट करना भी खूब जानती हैं। इन्होंने सोशल मीडिया को अपने हर्बल गुलाल के प्रचार के लिए उपयोग किया। फेसबुक तथा व्हाटसएप में अपने गुलाल के पोस्ट डाले। स्टेटस में इसे रखा। उन लोगों से जाकर मिली जहाँ इनके उत्पाद की खपत संभव थी। फिर राह खुलती गई। अभी 40 किलो हर्बल गुलाल बेच चुकी हैं और 50 किलो का आर्डर जारी कर रही हैं।

गायत्री स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती जागृति साहू ने बताया कि उन्होंने ऐसे उपभोक्ताओं को एप्रोच किया जो बड़ी मात्रा में सामग्री क्रय कर सकते थे। उदाहरण के लिए वे मास्टर ट्रेनर भी हैं और इस नाते पंजाब नेशनल बैंक के प्रशिक्षण सत्र के लिए भी मास्टर ट्रेनर के रूप में काम करती हैं। एक बार यहां डीजीएम ने उनका स्टाल देखा और पसंद आया। इस बार उन्होंने बैंक के आयोजन के लिए हर्बल गुलाल का आर्डर दिया। श्रीमती साहू ने बताया कि गाँव के आसपास पलाश के फूल खूब खिलते हैं। गाँवों में तो परंपरागत रूप से पलाश के फूलों से ही होली मनाई जाती थी लेकिन समय बदला और आर्गेनिक कलर बाजार में आ गये। अब लोग अपनी त्वचा के प्रति अधिक जागरूक हो गये हैं तो परंपरा की वापसी हो गई है। उन्होंने बताया कि दस दिन पहले उन्होंने काम शुरू किया।

पलाश के फूलों के अलावा पालक भाजी, लाल भाजी, चुकंदर आदि का उपयोग भी किया। वे प्रति किलोग्राम गुलाल 300 रुपए में बेच रही है। रा मटेरियल का खर्च लगभग 100 रुपए है और दो सौ रुपए विशुद्ध आय है। उन्होंने बताया कि दीपावली में उन्होंने फ्लोटिंग दीया आदि के प्रयोग किये थे। इसको बड़ी सराहना मिली थी और काफी संख्या में ऐसे दीये बिके थे। जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने बताया कि हमारी कोशिश है कि नवाचार को बढ़ावा मिल सके। लोकल मार्केट में अपार संभावना है और इसे प्राप्त करने की दिशा में स्वसहायता समूहों की महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है।

मतवारी में महिलाएं बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। हर्बल गुलाल का उन्हें बड़े पैमाने पर आर्डर आया और अद्भुत बात यह है कि उन्होंने तेजी से इसे पूरा भी कर लिया। श्री देवांगन ने कहा कि यह अच्छी बात है कि वे सोशल मीडिया से भी जुड़ रही हैं और अपने उत्पादों के प्रचार के लिए बड़े क्षेत्र तक पहुँच रही हैं।

You Might Also Like

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ

खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी

सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा

@dmin March 15, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिजाब विवाद : कुरान में 7 बार हिजाब का जिक्र, लेकिन ड्रेस कोड के संदर्भ में नहीं: हाईकोर्ट के फैसले पर बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हिजाब विवाद : कुरान में 7 बार हिजाब का जिक्र, लेकिन ड्रेस कोड के संदर्भ में नहीं: हाईकोर्ट के फैसले पर बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
Next Article देश में पहले एक या दो गवर्नर महिला होती थीं अब 8 राज्यों की गवर्नर महिला है, यह आंकड़े बताते हैं महिलाएं इन बरसों में कितनी सशक्त हुईं देश में पहले एक या दो गवर्नर महिला होती थीं अब 8 राज्यों की गवर्नर महिला है, यह आंकड़े बताते हैं महिलाएं इन बरसों में कितनी सशक्त हुईं

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?