ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में पहले एक या दो गवर्नर महिला होती थीं अब 8 राज्यों की गवर्नर महिला है, यह आंकड़े बताते हैं महिलाएं इन बरसों में कितनी सशक्त हुईं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

देश में पहले एक या दो गवर्नर महिला होती थीं अब 8 राज्यों की गवर्नर महिला है, यह आंकड़े बताते हैं महिलाएं इन बरसों में कितनी सशक्त हुईं

By @dmin
Published: March 15, 2022
Share
देश में पहले एक या दो गवर्नर महिला होती थीं अब 8 राज्यों की गवर्नर महिला है, यह आंकड़े बताते हैं महिलाएं इन बरसों में कितनी सशक्त हुईं
देश में पहले एक या दो गवर्नर महिला होती थीं अब 8 राज्यों की गवर्नर महिला है, यह आंकड़े बताते हैं महिलाएं इन बरसों में कितनी सशक्त हुईं
SHARE

अतुल्य शक्ति आयोजन के अवसर पर अग्रणी महिलाओं का सम्मान करते हुए अपने संबोधन में कहा राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने
दुर्ग। यदि हम सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं के आंकड़ों को देखें तो पाएंगे कि लगातार महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हुई है और उन्होंने अधिकाधिक संख्या में अपना स्थान सार्वजनिक क्षेत्र में बनाया है। पहले एक या दो राज्यों की गवर्नर ही महिलाएं होती थी, अभी 29 राज्यों में से 8 राज्यों की गवर्नर महिला है। इससे पता चलता है कि महिलाएं इन बरसों में कितनी सशक्त हुई हैं। यह बात रुंगटा कॉलेज परिसर में आयोजित अतुल्य शक्ति आयोजन में राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने कही।

राज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी रही है। बस्तर की एक बेटी तो एवरेस्ट पर फतह करने में भी सफल हुई है। उसकी शिखर सफलता बताती है कि महिलाएं किसी मोर्चे में पीछे नहीं। राजभवन के अपने अनुभव साझा करते हुए राज्यपाल ने बताया कि बीते दिनों पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड की बहन जो दिव्यांग है उनसे मिलने आई। वो 65 वर्ष की हैं और पिछले कुछ वर्षों से व्हीलचेयर में है। इसके बावजूद उनके हौसले में कोई कमी नहीं है मैंने उनके चित्र देखें इतनी खूबसूरत चित्र उन्होंने बनाए हैं। इससे मुझे लगा कि प्रतिभा और कौशल से हम हर बड़ी कठिनाई को पार कर सकते हैं।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि हमारी श्लोकों में शक्ति रूपेण संस्थिता का जिक्र आया है। नारी को शक्ति कहा गया है तो नारी अपने आप में शक्ति ही है, बस हमें यह करना है कि अपनी शक्तियों को पहचानना है। आप अपनी शक्तियों को पहचानिए, आप सार्वजनिक जीवन में हर संभव मुकाम हासिल कर पाएंगी। इसके साथ ही आप अपने साथ की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करिए। उन्हें मंजिल को प्राप्त करने में मदद कीजिए। महिलाओं के पास अपार शक्ति है। बस एक प्रेरणा और प्रोत्साहन की जरूरत है। यह प्रोत्साहन उन्हें परिवार से मिलेगा, समाज से मिलेगा तो उन्हें कोई भी ताकत पीछे नहीं रोक सकती।

राज्यपाल ने सार्वजनिक जीवन में काम कर रही महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सभी ने कड़ी मेहनत से अपना मुकाम बनाया है ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जिसमें महिलाएं अपना हुनर नहीं दिखा सकती हो। इस मौके पर राज्यपाल ने विविध क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक भी मौजूद थी। उन्होंने कहा कि मुझे कभी नहीं लगा कि महिला को सशक्त करने की जरूरत है। महिला हमेशा से सशक्त रही है। बस उसे याद दिलाने की जरूरत है। अपनी शक्तियों के बारे में बताने की जरूरत है ताकि वह अपने संकल्पों को पूरा करने में पूरी तरह से जुट जाए।

इस दौरान क्षितिज चंद्राकर ने भी अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम महिलाओं के योगदान को याद करें, यह बहुत आवश्यक है लेकिन इसके साथ यह भी जरूरी है कि हम हर दिन ऐसी भावना रखें। अपने घर में महिलाओं को पूरा सम्मान दें, यह सबसे जरूरी बात है। इस दौरान भिलाई महापौर नीरज पाल, मुकेश चंद्राकर, संतोष रुंगटा, आई पी मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
कोटमीखुर्द और सेखवा में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
गुस्ताखी माफ: आदिवासियों को कितना जानते हैं हम
पहली फिल्म के लिए मिला था डेढ़ लाख का चेक, मां देखकर घबरा गई थीं: रश्मिका मंदाना
Big news : स्वदेश दर्शन 2.0 में शामिल हुए बिलासपुर व जगदलपुर, सीएम साय बोले- हमारा छत्तीसगढ़ बन रहा है पर्यटन संपन्न
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मतवारी की दीदियों ने व्हाटसएप और फेसबुक से अपने हर्बल गुलाल का किया प्रचार किया, पीएनबी से मिला बड़ा आर्डर मतवारी की दीदियों ने व्हाटसएप और फेसबुक से अपने हर्बल गुलाल का किया प्रचार किया, पीएनबी से मिला बड़ा आर्डर
Next Article जनदर्शन में आवेदन पर हुई कार्रवाई, विकलांग दंपत्ति को मिला मकान पर पुन: कब्जा जनदर्शन में आवेदन पर हुई कार्रवाई, विकलांग दंपत्ति को मिला मकान पर पुन: कब्जा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?