ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्मार्ट सिटी पर बच्चों की पेंटिंग को जमकर सराहा और कहा शिक्षा ही देश का भविष्य : राज्यपाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्मार्ट सिटी पर बच्चों की पेंटिंग को जमकर सराहा और कहा शिक्षा ही देश का भविष्य : राज्यपाल

By @dmin
Published: March 14, 2022
Share
स्मार्ट सिटी पर बच्चों की पेंटिंग को जमकर सराहा और कहा शिक्षा ही देश का भविष्य : राज्यपाल
स्मार्ट सिटी पर बच्चों की पेंटिंग को जमकर सराहा और कहा शिक्षा ही देश का भविष्य : राज्यपाल
SHARE

शैक्षणिक संस्थाओं में ही देश का भविष्य निहित, जितना बेहतर काम यहां होगा देश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा
ट्विन सिटी के 27 शैक्षणिक संस्थाओं अलग-अलग क्षेत्र में अपने योगदान के लिए किया सम्मानित

दुर्ग। 94.3 माय एफएम द्वारा आयोजित शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके रोमन पार्क पहुचीं थीं। इस अवसर उन्होंने शैक्षणिक संस्थाओं को विभिन्न क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। राज्यपाल ने स्मार्ट सिटी पर बच्चों की पेंटिंग की जमकर तारीफ की। राज्यपाल ने कहा कि मैंने आपकी स्मार्ट सिटी की परिकल्पना पर पेंटिंग देखी। आपने इतनी सुंदर पेंटिंग बनाई और अपने सपनों के शहर को इस तरह से दिखाया है कि मुझे यकीन है कि आप लोग देश का भविष्य हैं। ट्विन सिटी में पचास से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं और बच्चों को सम्मानित करने के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में ही देश का भविष्य निहित है। यहां जितना बेहतर काम होगा, उतना ही देश का भविष्य उज्ज्वल होगा।

उन्होंने कहा कि बच्चों की कल्पना में जो शहर दिखता है। वो कितना सुंदर है। यहां आधुनिक सुविधाएं हैं। सर्वधर्मसदभाव है। यह सुंदर परिकल्पना दिखाती है कि हमारे बच्चों में कितनी संभावनाएं हैं। शैक्षणिक संस्थाएं जितने दायित्व के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करेंगी, उतना ही बेहतर देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। विश्व पटल में भारत की अलग पहचान बनेगी। महाविद्यालयों और स्कूलों में पढ़ाई की जितनी सुंदर व्यवस्था होगी और इस क्षेत्र में आ रही नई पद्धतियों को अपनाएंगी, शिक्षा का उतना ही विकास होगा। ऐसे सम्मान समारोह बहुत उपयोगी है। इससे शैक्षणिक संस्थाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी और शिक्षा का स्तर बेहतर होता जाएगा। उन्होंने कहा कि आज जो सम्मान इन शैक्षणिक संस्थाओं को दिया गया है उससे लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा।

राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति प्रधानमंत्री महोदय के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। इसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर है। बच्चों को पढ़ाई के साथ ही सांस्कृतिक विकास और कौशल विकास के लिए भी तैयार किया जाता है। बच्चे अपने परिवेश की बेहतर समझ हासिल करें और इसे सहेजने की दिशा में बढ़ सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 की शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की दिशा में काम हो रहा है। राज्यपाल ने आयोजनकर्ता माईएफएम 94 प्वाइंट 3 और दैनिक भास्कर समूह को भी इस पहल के लिए प्रशंसा की। इस दौरान आईआईटी भिलाई के निदेशक रजत मूणा, सीएसवीटीयू के कुलपति मुकेश वर्मा, शंकराचार्य समूह के आईपी मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे। राज्यपाल ने सम्मान समारोह में बेहतर प्रदर्शन कर रहे शैक्षणिक संस्था के प्रमुखों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं भी दी तथा बच्चों का हौसला भी बढ़ाया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर को 232 करोड़ 37 लाख रुपए के 47 विकास कार्यों की दी सौगात
फिर से डरा रहा कोरोना: लगातार दूसरे दिन संक्रमण के मामले में भारी इजाफा, बीते 24 घंटे में 607 लोगों की मौत
श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ता में हुई वृद्धि, श्रम विभाग ने जारी किया आदेश
दुर्ग में हुआ वन माइल रेसेस का आयोजन…. पुरुष वर्ग में भीखम व महिला वर्ग में प्रियंका बनी विजेता, मास्टर्स में जीते कैलाश
Big News: अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, नदारद रहें जिम्मेदारी अधिकारी और कर्मचारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The MLA wrote a letter to the Collector: This thing about the salary of contract workers being quarantined विधायक देवेंद्र ने बाबा बालकनाथ का लिया आर्शीवाद फिर भक्तों की सेवा भी की
Next Article आजादी की रक्षा हर भारतीय की सम्मिलित जिम्मेदारी: डीआईजी आजादी की रक्षा हर भारतीय की सम्मिलित जिम्मेदारी: डीआईजी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?