ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनाव से पहले दिखा अलग अंदाज, कंधे पर हाथ रख टहलते दिखे सीएम और पीएम
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

चुनाव से पहले दिखा अलग अंदाज, कंधे पर हाथ रख टहलते दिखे सीएम और पीएम

By @dmin Published November 21, 2021
Share
मिशन 2022 के लिए भाजपा ने ढूंढ लिया है जीत का फॉर्मूला, चुनाव में यह होगी पार्टी की रणनीति
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सवा नौ बजे डीजीपी मुख्यालय पहुंचे। वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे नवें तल पर आयोजित सम्मेलन हाल में पहुंचे। 

Contents
वर्चुअली जुड़े 350 सीनियर  अफसरसिग्नेचर बिल्डिंग की प्रशंसा करते दिखे अफसर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अंदाज से लोगों को हमेशा से ही चौंकाते आए हैं। डीजीपी (पुलिस महानिदेशक)-आईजीपी (पुलिस महानिरीक्षक) की कॉन्फ्रेंस के तीसरे दिन रविवार सुबह राजभवन में प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखकर टहलते नजर आए। इस दौरान दोनों नेता गंभीर चर्चा कर रहे थे।

हम निकल पड़े हैं प्रण करके
अपना तन-मन अर्पण करके
जिद है एक सूर्य उगाना है
अम्बर से ऊँचा जाना है
एक भारत नया बनाना है pic.twitter.com/0uH4JDdPJE

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 21, 2021

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक कविता लिखी है।
हम निकल पड़े हैं प्रण करके,
अपना तन-मन अर्पण करके।
जिद है एक सूर्य उगाना है,
अम्बर से ऊँचा जाना है,
एक भारत नया बनाना है।।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सवा नौ बजे डीजीपी मुख्यालय पहुंचे। वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे नवें तल पर आयोजित सम्मेलन हाल में पहुंचे। प्रधानमंत्री के पहुंचने के बाद विभिन्न मुद्दों पर एक-एक करके चर्चा-परिचर्चा का दौर शुरू हुआ।

इससे पहले, देश के विभिन्न राज्यों के डीजीपी और आईजीपी के सम्मेलन के दूसरे दिन देश की आंतरिक सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर पूरे दिन मंथन चला। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे समय उपस्थित रहे। उन्होंने सभी सत्रों में हिस्सा लिया। 

वर्चुअली जुड़े 350 सीनियर  अफसर

खुफिया ब्यूरो द्वारा हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशकों तथा सुरक्षा एजेंसियों व अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुखों ने स्वयं प्रतिभाग किया, जबकि शेष आमंत्रित लोगों ने देश भर के 37 विभिन्न स्थानों से वर्चुअली हिस्सा लिया। वर्चुअली शामिल होने वाले वरिष्ठ पुलिस अफसरों की संख्या 350 के करीब रही। गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तीन दिनों तक एक ही परिसर में आयोजन किए जाने से सबसे बड़ा लाभ यह हो रहा है कि सभी संवर्गों और संगठनों के अधिकारियों के बीच एकता की भावना का निर्माण हो रहा है। कॉन्फ्रेंस में विस्तृत चर्चा के बाद की जाने वाली सिफारिशों पर केंद्र सरकार गंभीरता से विचार करती है। 

सिग्नेचर बिल्डिंग की प्रशंसा करते दिखे अफसर 

कांफ्रेंस में शामिल होने आए दूसरे राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अफसर पुलिस मुख्यालय भवन की प्रशंसा करते दिखे। सिग्नेचर बिल्डिंग के तौर पर जानी जाने वाली इस बिल्डिंग के बारे में बताया गया कि यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। इसमें सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसमें प्रवेश करने वालों की तीन स्तरों पर जांच की जाती है।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

@dmin November 21, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कैप्टन का एलान: पटियाला से ही लड़ेंगे चुनाव, नवजोत सिद्धू के लिए नहीं छोड़ेंगे मैदान कैप्टन का एलान: पटियाला से ही लड़ेंगे चुनाव, नवजोत सिद्धू के लिए नहीं छोड़ेंगे मैदान
Next Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?