ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चरणजीत चन्नी ने दिया इस्तीफा, सरकार गठन की तैयारी में जुटी आप, भगवंत मान दिल्ली रवाना
Share
Notification Show More
Latest News
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच पर विशेष जोर
त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी
October 13, 2026
दिवाली तक नहीं लगेगा यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर, त्योहारी सीजन में दुकानदारों को सरकार ने दी राहत
October 13, 2026
गारंटी अवधि में शामिल सड़कों का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश
पीएमजीएसवाई की बदहाल सड़कों पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सख्त
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ पहुंचे रवि किशन विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले- मोदी को हरा नहीं पा रहे तो लोगों को कर रहे गुमराह
October 13, 2026
समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर जवाबदेही के साथ करें कार्रवाई
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें- मुख्य सचिव विकासशील
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

चरणजीत चन्नी ने दिया इस्तीफा, सरकार गठन की तैयारी में जुटी आप, भगवंत मान दिल्ली रवाना

By @dmin Published March 11, 2022
Share
चरणजीत चन्नी ने दिया इस्तीफा, सरकार गठन की तैयारी में जुटी आप, भगवंत मान दिल्ली रवाना
चरणजीत चन्नी ने दिया इस्तीफा, सरकार गठन की तैयारी में जुटी आप, भगवंत मान दिल्ली रवाना
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब में जनादेश आ गया है। सूबे के इतिहास की सबसे बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी अब सरकार बनाने की तैयारी में है। वहीं सीएम उम्मीदवार भगवंत मान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दूसरी तरफ पंजाब कांग्रेस में हार के बाद रार मची हुई है। गुरुवार को परिणाम आने के बाद शुक्रवार को पंजाब की राजनीति में हलचल तेज रही। आप विधायक दल की बैठक आज शाम चंडीगढ़ में होगी। नवनिर्वाचित विधायक सर्वसम्मति से सीएम उम्मीदवार भगवंत मान को अपना नेता चुनेंगे। चरणजीत चन्नी ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे दिया है। चन्नी ने कहा कि राज्यपाल ने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ लेने तक जारी रखने के लिए कहा। मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं।

कैप्टन और बादल को संन्यास के समय मिली हार
पंजाब की सियासत में प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए यह चुनाव बहुत अहम था। दोनों नेता बड़े नेता हैं और यह चुनाव इनका अंतिम चुनाव माना जा रहा था। राजनीति से संन्यास के तौर पर इस चुनाव को देखा जा रहा था, लेकिन संन्यास के समय दोनों के खाते में हार लिखी गई।

भाजपा गठबंधन को सिर्फ दो सीटें मिलीं
भाजपा ने इस बार कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। भाजपा को यह अंदेशा था कि अकालियों से गठबंधन तोडऩे और कैप्टन के सहारे पंजाब की सियासत में बढ़त बनाने का मौका मिलेगा, लेकिन बात बन नहीं पाई। गठबंधन को सिर्फ दो सीटें मिलीं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पठानकोट से और मनोरंजन कालिया मुकेरियां से चुनाव जीते हैं।

आपसी कलह ने कांग्रेस का किया बंटाधार
पिछली बार 77 सीटें जीतने वाली कांग्रेस को इस बार सिर्फ 18 सीटें मिलीं हैं। पार्टी की हार के पीछे सबसे बड़ी वजह आपसी कलह रही है। पहले कैप्टन-सिद्धू के बीच विवाद हुआ तो चुनाव से ठीक पहले चन्नी-सिद्धू सीएम चेहरे को लेकर उलझे रहे। सिद्धू ने जिस तरह से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान दिया, उसे लोगों ने काफी गंभीरता से लिया। रही कसर चन्नी के रिश्तेदारों के घर पर पड़ी ईडी की रेड ने पूरी कर दी।

You Might Also Like

त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी

दिवाली तक नहीं लगेगा यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर, त्योहारी सीजन में दुकानदारों को सरकार ने दी राहत

पीएमजीएसवाई की बदहाल सड़कों पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सख्त

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें- मुख्य सचिव विकासशील

डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते दो अंतरराष्ट्रीय रजत, नीदरलैंड व तुर्किये में शानदार प्रदर्शन

@dmin March 11, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात लोकवाणी की 27 वीं कड़ी प्रसारण कल, ‘छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार’ विषय पर होगी केंद्रित
Next Article Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost केजरीवाल की अपील: मोदी जी, हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि एमसीडी चुनाव मत टालिए

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?