ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत के खिलाफ श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, रवींद्र जडेजा के शानदार शतक के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

भारत के खिलाफ श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, रवींद्र जडेजा के शानदार शतक के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल

By @dmin
Published: March 5, 2022
Share
महाविजय: कोहली के 100वें टेस्ट में भारत की विराट जीत, श्रीलंका को बुरी तरह हराया, जडेजा ने किया कमाल
महाविजय: कोहली के 100वें टेस्ट में भारत की विराट जीत, श्रीलंका को बुरी तरह हराया, जडेजा ने किया कमाल
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। मोहाली टेस्ट में भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम पर शिकंजा कस लिया है। मैच के दूसरे दिन शनिवार (पांच मार्च) को टीम इंडिया ने पहली पारी में 466 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने चार विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका 26 और चरित असालंका एक रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले भारतीय टीम ने पहली पारी में आठ विकेट पर 574 रन बनाए थे।

भारतीय टीम के लिए पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने नाबाद 175 रनों की शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा द्वारा पारी घोषित किए जाने के कारण वे अपना दोहरा शतक पूरा नहीं कर सके। जडेजा के करियर का यह दूसरा शतक है। उन्होंने 17 चौके और तीन छक्के लगाए। जडेजा के अलावा भारत के लिए ऋषभ पंत ने 96, रविचंद्रन अश्विन ने 61 और हनुमा विहारी ने 58 रन बनाए।

श्रीलंका के चारों बल्लेबाज हुए एलबीडब्ल्यू
श्रीलंकाई टीम की बात करें तो पहली पारी में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। लहिरू थिरिमाने (17 रन) को आउट कर अश्विन ने उसे पहला झटका दिया। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने कप्तान दिमुथ करूणारत्ने (28 रन) को पवेलियन भेज दिया। श्रीलंका के दोनों ओपनर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने एंजेलो मैथ्यूज को एलबीडब्ल्यू कर लंकाई टीम को तीसरा झटका दिया। मैथ्यूज 22 रन ही बना सके। अश्विन ने धनंजय डी सिल्वा (एक रन) को एलबीडब्ल्यू आउट कर टीम इंडिया को चौथी सफलता दिलाई।

अश्विन और जडेजा ने की शतकीय साझेदारी
भारत ने पहले दिन के स्कोर छह विकेट पर 357 रन से आगे बल्लेबाजी की। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज जडेजा और अश्विन ने मजबूती से पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 174 गेंदों पर 130 रनों की साझेदारी की। अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 82 गेंदों पर 61 रन बनाए। इस दौरान अश्विन के बल्ले से आठ चौके निकले। उन्हें सुरंगा लकमल ने डिकवेला के हाथों कैच कराया।

जयंत यादव का बल्ला नहीं चला
अश्विन के आउट होने के बाद जयंत यादव क्रीज पर आए। वे ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। जयंत को विश्वा फर्नांडो ने थिरिमाने के हाथों कैच कराया। वे 18 गेंद पर सिर्फ दो रन बना सके। जडेजा के साथ आठवें विकेट के लिए नौ रन की साझेदारी की। जयंत के बाद क्रीज पर उतरे मोहम्मद शमी ने जडेजा का बखूबी साथ दिया।

जडेजा और शमी ने 103 रन जोड़े
जडेजा ने शमी के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने टीम को 500 रन के पार पहुंचाया। शमी और जडेजा ने नौवें विकेट के लिए नाबाद 103 रनों की साझेदारी की। शमी ने 34 गेंदों पर 20 रनों का योगदान दिया। पहले दिन ऋषभ पंत 96, हनुमा विहारी ने 58, विराट कोहली 45, मयंक अग्रवाल 29, रोहित शर्मा 29 और श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर आउट हुए थे। श्रीलंका के लिए पहली पारी में सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडो और एम्बुलडेनिया ने दो-दो विकेट लिए। लाहिरू कुमारा और धनंजय डी सिल्वा को एक-एक सफलता मिली।

Gustakhi Maaf: चुनाव के नाम से ही अब लगता है डर
दक्ष वैद्य ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के समक्ष रखी अहम मांगें
बारिश से कहीं जलभराव तो नहीं महापौर नीरज पाल ने शहर का लिया जायजा, बारिश के दौरान वार्डो में देखी स्थिति
अखनूर सेक्टर में घुसे तीन से चार आतंकी, इलाके में हाई अलर्ट, तलाशी अभियान जारी
Porn Video Case: राज कुंद्रा को मिली जमानत, कहा-मुझे बलि का बकरा बनाया गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Success of Orthopedic Department of SR Hospital Chikhali Durg एस.आर.हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का दूसरा दिन, 85 कर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
Next Article कराची में 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर आईएस के आत्माघाती हमलावर ने किया था मस्जिद में धमाका, मौत का आंकड़ा 62 पहुंचा, 200 घायल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?