ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम नरेंद्र मोदी ने की यूक्रेन में मारे गए नवीन के परिजनों से बात, बोले- देश है आपके साथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पीएम नरेंद्र मोदी ने की यूक्रेन में मारे गए नवीन के परिजनों से बात, बोले- देश है आपके साथ

By @dmin
Published: March 1, 2022
Share
One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। यूक्रेन के खारकीव में गोलीबारी में मारे गए कर्नाटक के मेडिकल स्टूडेंट नवीन शेखरप्पा के परिजनों से पीएम नरेंद्र मोदी ने बात की है। पीएम मोदी ने परिजनों से बातचीत में सहानुभूति जताते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। पीएम नरेंद्र मोदी से पहले राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई ने भी नवीन के परिजनों से बात की थी और घटना पर दुख जाहिर किया था। इसके साथ ही उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं ताकि नवीन के शव को भारत लाया जा सके।

यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे नवीन शेखरप्पा कर्नाटक चलागेरी के रहने वाले थे। विदेश मंत्रालय की ओर से आज दोपहर एक ट्वीट में नवीन की मौत की पुष्टि की गई थी। मंत्रालय का कहना था कि आज सुबह खारकीव में गोलबारी के दौरान गोली लगने के चलते नवीन की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि वह एक किराना की दुकान पर सामान लेने गए थे, इसी दौरान उन पर गोली लगी और मौत हो गई। नवीन के पिता ने कहा कि वह हर दिन बेटे के संपर्क में थे। हर दिन वह करीब तीन बार उनसे बात करते थे, लेकिन इस बात का अंदेशा नहीं था कि बेटा वापस नहीं लौटेगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस दुखद घटना को लेकर हम परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और सहानुभूति रखते हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि विदेश सचिव की ओर से रूस और यूक्रेन के राजदूतों को समन जारी किया गया है। दोनों देशों से मांग की गई है कि भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी की व्यवस्था की जाए। खारकीव और अन्य शहरों में अब भी कुछ भारतीय छात्र फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए सरकार की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आज वायुसेना को भी ऑपरेशन गंगा में शामिल होने का आदेश दिया गया है। इंडियन एयरफोर्स के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी के काम में लगेंगे।

खौफनाक कांड : बर्थडे के दिन प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या, पहले केक कटवाया और फिर चाकू से रेत दिया गला
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिसाहू दास महंत को किया नमन
सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा- सैनिकों के कल्याण के लिए मानवीय संवेदना से करें कार्य
shreekanchanpath 157 # 20 March 2024
45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना : सीएम ने दी स्वीकृति.. 10 से अधिक गांवों के 5,000 किसान होंगे लाभान्वित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भोजन के लिए लाइन में खड़ा था नवीन, तभी रूसी सेना ने बिल्डिंग पर दाग दी मिसाइल भोजन के लिए लाइन में खड़ा था नवीन, तभी रूसी सेना ने बिल्डिंग पर दाग दी मिसाइल
Next Article Chief Minister Baghel wrote a letter to Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari: Demand for roads of the state छत्तीसगढ़ की नवाचारी योजनाएं दिखा रही है पूरे देश को रास्ता: सीएम बघेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?