ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कार्ति चिदंबरम का करीबी रमन गिरफ्तार, वीजा भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने की कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कार्ति चिदंबरम का करीबी रमन गिरफ्तार, वीजा भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने की कार्रवाई

By @dmin
Published: May 18, 2022
Share
कार्ति चिदंबरम का करीबी रमन गिरफ्तार, वीजा भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने की कार्रवाई
कार्ति चिदंबरम का करीबी रमन गिरफ्तार, वीजा भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने की कार्रवाई
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के करीबी एम भास्कर रमन को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वीजा भ्रष्टाचार मामले में की गई है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई की टीम ने देर रात पूछताछ के बाद रमन को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सीबीआई ने मंगलवार को कार्ति चिदंबरम से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी। सीबीआई के मुताबिक, मामला 50 लाख की घूस लेकर 263 चीनी नागरिकों का वीजा बनवाने से जुड़ा हुआ है।

सीबीआई ने कांग्रेस नेता व लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ रिश्वत लेकर चीनी नागरिकों को भारत का वीजा दिलाने का नया मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार सुबह कार्ति के चेन्नई और दिल्ली निवास समेत देशभर में 10 ठिकानों पर छापे मारे। सीबीआई के मुताबिक पिता पी चिदंबरम के केंद्रीय गृहमंत्री रहते हुए कार्ति ने 50 लाख रुपये की रिश्वत लेकर 263 चीनी नागरिकों को भारत का वीजा दिलाया था।

देशभर में हुई थी छापेमारी
सीबीआई अधिकारियों ने मंगलवार को चेन्नई, मुंबई, कोप्पल (कर्नाटक), झारसुगुदा (ओडिशा), मनसा (पंजाब) और दिल्ली में कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर छापे मारे थे। सीबीआई कार्ति चिदंबरम के खिलाफ आईएनएक्स मीडिया मामले की जांच कर रही है। उसके साथ ही यह नया मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई के मुताबिक कार्ति ने तलवंडी साबो बिजली परियोजना के लिए चीनी नागरिकों को वीजा दिलाया था।

इनके खिलाफ भी मामला दर्ज
सीबीआई ने कार्ति के अलावा उनके करीबी सहयोगी एस भास्करारमन, तलवंडी साबो बिजली परियोजना के प्रतिनिधि विकास मखारिया (जिसने रिश्वत की पेशकश की), कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड, मुंबई स्थित बेल टूल्स लिमिटेड (जिसके जरिये रिश्वत पहुंचाई गई) व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन सभी पर आपराधिक साजिश, खातों में हेरफेर और भ्रष्टाचार की धाराओं में आरोप लगे हैं। सीबीआई को प्रारंभिक जांच में भास्कर रमन के पास से एक हार्डड्राइव मिली थी जिसमें 50 लाख के लेनदेन का ब्योरा था।

न जाने कितनी बार…अब तो रिकॉर्ड बन गया होगा: कार्ति
सीबीआई छापों के बाद कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट किया था, न जाने कितनी बार, मैं तो गिनती भी भूल गया। ‘रिकॉर्ड’ तो बन ही गया होगा! कुछ देर बाद कार्ति ने एक और ट्वीट किया था। उन्होंने बताया था कि अभी मेरे दफ्तर से ‘रिकॉर्ड’ के बारे में जानकारी मिली है। 2015 में दो बार, 2017 में एक, 2018 में दो बारा और आज। कुल 6 बार! इसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, सीबीआई की टीम ने मेरे चेन्नई और दिल्ली स्थित निवास पर छापा मारा है। टीम ने मुझे एक एफआईआर दिखाया था जिसमें मुझे आरोपी नहीं बनाया गया है।

सीबीआई को कुछ हाथ नहीं लगा
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, सीबीआई टीम को हमारे घर से कुछ हाथ नहीं लगा, न ही ये लोग कुछ जब्त कर सके। लेकिन इन सबके बावजूद सीबीआई के छापों की टाइमिंग दिलचस्प थी। हालांकि कांग्रेस नेता किस टाइमिंग की बात कर रहे हैं इसका जिक्र ट्वीट में नहीं था।

सीबीआई जांच में सहयोग कर रहे: बिजली कंपनी
तलवंडी साबो पावर लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, पंजाब में हमारे ठिकानों पर छापे सीबीआई की जांच का मुख्य हिस्सा रहा। हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता रायपुर में 30 अक्टूबर से, 12 रेलवे जोन की टीमों के शीर्ष तीरंदाज होंगे शामिल
CG Crime : डीजे बंद कराने गए सिपाही को बदमाशों ने पीटा, वर्दी भी फाड़ी… पुलिस ने निकाला जुलूस
कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण का वादा
चीन की खुली पोल: लोगों को संक्रमित करने जानबूझकर तैयार किया था कोरोनावायरस, वुहान के शोधकर्ता का दावा
दस्तावेज नहीं होने पर जाति और निवास बनाने निगम बनेगा सेतु, रिसाली निगम में महापौर परिषद ने लिया निर्णय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-विरोध की राजनीति तक सीमित रह गई कांग्रेस चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-विरोध की राजनीति तक सीमित रह गई कांग्रेस
Next Article भिलाई बड़ी खबर: फल मंडी विजय काम्प्लेक्स के पास सिलेंडर फटने से बस्ती जलकर खाक, देखे विडियो गैरेज में लगी आग से तीन गाड़ी जलकर स्वाहा, फायर कर्मियों की सजगता से टला बड़ा हादसा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?