ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रामीण विकास मंत्रालय: वेबिनार को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा आम बजट में गांवों में टेक्नोलॉजी पर होगा फोकस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ग्रामीण विकास मंत्रालय: वेबिनार को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा आम बजट में गांवों में टेक्नोलॉजी पर होगा फोकस

By @dmin
Published: February 23, 2022
Share
आपदा के गहरे समुद्र से निकला देश, कम पानी में ना डूबे कश्ती: PM मोदी
आपदा के गहरे समुद्र से निकला देश, कम पानी में ना डूबे कश्ती: PM मोदी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की तरफ से आयोजित एक वेबिनार को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इस बार के बजट में सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ग्रामीण विकास पर केंद्रीय बजट के सकारात्मक प्रभाव पर वेबिनार को संबोधित किया। पीएम मोदी ने आसान भाषा में समझाया कि इस बार के आम बजट में गांव में रहने वाले लोगों को क्या मिला। उन्होंने यह भी समझाया कि इस बार का बजट कैसे गांव के लोगों की जीवनशैली में और सुधार लाएगा।

बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े लक्ष्य को हासिल करना है उद्देश्य
पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट में सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप दिया गया है। इस बार के बजट में पीएम आवास योजना, ग्रामीण सड़क योजना, जल जीवन मिशन, नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी, गांवों की ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, ऐसी हर योजना के लिए जरूरी प्रावधान किया गया है।

गांवों की डिजिटल कनेक्टिविटी अब एक आकांक्षा भर नहीं
पीएम मोदी ने कहा कि गांवों की डिजिटल कनेक्टिविटी अब एक आकांक्षा भर नहीं है, बल्कि आज की ज़रूरत है। ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से गांवों में सुविधाएं ही नहीं मिलेंगी, बल्कि ये गांवों में स्किल्ड युवाओं का एक बड़ा पूल तैयार करने में भी मदद करेगा।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक बड़ा आधार हमारी महिला शक्ति
पीएम मोदी ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक बड़ा आधार हमारी महिला शक्ति है। वित्तीय समावेशन ने परिवारों में महिलाओं के आर्थिक फ़ैसलों में अधिक भागीदारी सुनिश्चित की है। स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं की भागीदारी को और विस्तार देने की जरूरत है।

गांव में हम ज्यादा से ज्यादा स्टार्ट-अप लाने पर जोर: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गांव में हम ज्यादा से ज्यादा स्टार्ट-अप कैसे लाएं इसके लिए भी आपको अपने प्रयास बढ़ाने होंगे।

विशिष्ट भूमि पहचान पिन से रिकॉर्ड रखने में मिलेगी सहायता
पीएम मोदी ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत 40 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड प्रदान किए गए हैं। एक विशिष्ट भूमि पहचान पिन भूमि रिकॉर्ड पंजीकरण प्रक्रिया को और सहज बना देगा।

गांव में टेक्नोलॉजी पर फोकस
पीएम मोदी ने कहा कि गांव के अलग अलग योजनाओं में 100 प्रतिशत लक्ष्य पाने के लिए हमें नई टेक्नोलॉजी पर भी फोकस किया जाएगा। ताकि प्रोजेक्ट्स भी तेजी से पूरे हों और क्वालिटी में भी कोई कमी न हो।

जल जीवन मिशन के तहत लगभग 4 करोड़ कनेक्शन देने का टारगेट
पीएम मोदी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत लगभग 4 करोड़ कनेक्शन देने का टारगेट हमने रखा है। इस टारगेट को हासिल करने के लिए आपको अपनी मेहनत और बढ़ानी होगी। मेरा हर राज्य सरकार से ये भी आग्रह है कि जो पाइपलाइन बिछ रही हैं, जो पानी आ रहा है, उसकी क्वालिटी पर भी हमें बहुत ध्यान देने की जरूरत है।

ग्रामीण क्षेत्रों में ऑप्टिकल फाइबर के बारे में बताना है
पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी मुद्दों की पहचान करने और उन्हें हल करने की आवश्यकता है। हमें ग्रामीण आबादी को उन गांवों में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के उचित उपयोग के बारे में भी सूचित करने की आवश्यकता है जो कि अब जुड़े हुए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर पर सीएम साय सहित मंत्रियों का आया रिएक्शन, सीएम साय बोले- हर-हर महादेव
सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम में जवानों ने बच्चों को बांटी खेल सामग्री, किचन का सामान भी दिया
कोडिय़ा में पंचायत स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, गृहमंत्री साहू हुए शामिल
लॉक डाउन में स्कूली बच्चों के लिए ‘आप की कक्षा आपके घर ‘ चल रही है डिजिटल क्लास
विधायक वोरा लगभग हर दिन कर रहे हैं डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, अफसरों के दफ्तर से बाहर न निकलने पर नाराजगी जताई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बलौदाबाजार कलेक्टोरेट की जनचौपाल में युवक द्वारा दवा सेवन का मामला: कलेक्टर ने दिए मामले की जांच के निर्देश बलौदाबाजार कलेक्टोरेट की जनचौपाल में युवक द्वारा दवा सेवन का मामला: कलेक्टर ने दिए मामले की जांच के निर्देश
Next Article यूक्रेन पर रूस का पूर्ण हमला 24 घंटे में!: ऑस्ट्रेलिया के पीएम मॉरिसन का दावा, पाबंदियों का किया एलान यूक्रेन पर रूस का पूर्ण हमला 24 घंटे में!: ऑस्ट्रेलिया के पीएम मॉरिसन का दावा, पाबंदियों का किया एलान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?