ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक महापौर की मौजूदगी में कलेक्टर ने सभी विभागों की ली बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक महापौर की मौजूदगी में कलेक्टर ने सभी विभागों की ली बैठक

By @dmin
Published: February 12, 2022
Share
विधानसभा में ''उत्कृष्टता अलंकरण समारोह'' ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल
विधानसभा में ''उत्कृष्टता अलंकरण समारोह'' ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल
SHARE

शहर के सतत विकास के लिए समन्वय स्थापित करना आवश्यक: वोरा
दुर्ग। निगम क्षेत्र में सुस्त गति से चल रहे विकास कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आज वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल व कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे द्वारा सभी विभागों की समन्वय बैठक ली गई जिसमें ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए निगम की अमृत मिशन योजना एवं पेयजल समस्या पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। बार बार शट डाउन की स्थिति से निपटने पम्पों एवं ट्रांसफार्मर की व्यवस्था मार्च मध्य तक ही पूरी करने एवं आम जनता को गर्मी में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने कहा गया।

विधायक वोरा ने कहा कि पुलगांव नाला डाइवर्सन एवं ठगड़ा बांध के काम मे तेजी लाई जाए साथ ही पटरी पार स्थित आदित्य नगर एवं पॉलिटेक्निक कालेज में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करें, निगम में आम जनता से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करने ध्यान दिया जाए। संभागीय मुख्यालय होने के कारण आस पास के क्षेत्र से लोगों का आवागमन बना रहता है सभी विभागों को बेहतर तालमेल कर जल्द से जल्द विकास कार्यों को संपूर्णता देना आवश्यक है। लोनिवि के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 64 करोड़ के प्रमुख सड़क का काम जनवरी 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके अंदर सभी कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोटिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इसी माह के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा व हमर लैब का संचालन भी जल्द ही जिला अस्पताल में शुरू किया जाएगा। वोरा ने राजीव आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टा वितरण के कामों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि इस तरह की बैठकों से ही शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

कलेक्टर कार्यालय में हुए संयुक्त बैठक में मुक्तिधाम संधारण, गौरव पथ, उद्यान निर्माण, शहरी क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों की सतत निगरानी रखने शहर विकास समिति बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के तुरंत बाद कलेक्टर भूरे ने विधायक वोरा की मंशा अनुरूप अधिकारियों को साथ लेकर शहर के दौरे पर निकले एवं कई मामलों पर संज्ञान लिया। इस दौरान निगम आयुक्त हरेश मंडावी, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, लोनिवि से अशोक श्रीवास, सी एस ओगरे, निगम अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, प्रकाश थवानी, जिला योजना एवं सांख्यिकी, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

शादीशुदा महिला के प्रेमी ने दोस्तों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में मेरठ जैसा हत्याकांड : युवक को मारकर सीमेंट के साथ सूटकेश में भरा, लाश मिलते ही मचा हड़कंप
धोनी और सचिन के बाद अब सौरव गांगुली के फैन्स के लिए गुड न्यूज… दादा की बायोपिक पर काम शुरू…. जाने कौन निभा रहा है दादा का किरदार
इबोला की खोज करने वाले वैज्ञानिक ने चेताया, आ सकता है कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक वायरस
टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बुजूर्ग की हत्या की गुत्थी सुलझी : लकड़ी बीनने पर हुई कहा-सुनी और कर दी हत्या बुजूर्ग की हत्या की गुत्थी सुलझी : लकड़ी बीनने पर हुई कहा-सुनी और कर दी हत्या
Next Article परिचय सम्मेलन में पहचान के साथ बनते हैं मजबूत रिश्ते: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री साहू ने नक्सली मुठभेड़ में अस्सिटेंट कमांडेंट की शहादत पर किया नमन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?