ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तेंदुए की खाल बोरी में भरकर निकले थे बेचने, 3 गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

तेंदुए की खाल बोरी में भरकर निकले थे बेचने, 3 गिरफ्तार

By @dmin
Published: February 8, 2022
Share
SHARE

धमतरी। धमतरी में पुलिस ने तेंदुए की खाल के साथ सोमवार को 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी एक बोरी में रखकर खाल को बेचने के लिए निकले थे। इसी दौरान साइबर सेल की मदद से पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने खाल के साथ ही 2 बाइक और मोबाइल भी जब्त किए हैं। खाल की कीमत 10 लाख रुपए है। बरामद सामान की कुल कीमत 13 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। मामला नगरी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आपत्तिजनक सामान लेकर उसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे हैं। इस पर साइबर सेल की मदद से पुलिस ने ट्रेस किया और नगरी- धमतरी रोड पर ग्राम डोंगाडुला तिराहा के पास घेराबंदी की। इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन लोग भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मौजूद सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी से तेंदुए की खाल बरामद हुई।

इस पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह खाल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि खाल कहां से लाए थे। पकड़े गए आरोपियों में गरियाबंद के गाजीमुड़ा निवासी बुद्धराम मरकाम, धमतरी के सिहावा निवासी धनसाय नेताम और गरियाबंद के शीतलापारा निवासी बंशी लाल मरकाम शामिल है। पुलिस शिकार को लेकर जानकारी जुटा रही है।

कबीरधाम में ट्रक-कार की टक्कर, बच्चे की मौत और पांच घायल, एमपी से भिलाई जा रहा था परिवार
अक्साई चिन में PLA का जमावड़ा, चीन सीमा पर और 35 हजार सैनिकों को तैनात करेगा भारत
इस रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर ने दान की अपनी पूरी कमाई, रामलला को सौंपी इतनी संपत्ति
दुल्हनों से सजा बीएमएस मरोदा का मंच, ज्योति बनी तीज क्वीन… क्लब की यूनिटी के कायल हुए अतिथि
राजधानी एक्सप्रेस में पथराव: इंजन के कांच में आई दरार, आरपीएफ ने मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुल्हन की विदाई करा लौट रहे बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई, 3 की मौत
Next Article मैं वो काम करूंगी जिसे करके खुश रहूं ताकि अपना हंर्डेड पर्सेंट दे सकूं: अवंतिका
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?