ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विपक्ष पर पीएम मोदी का वार, कहा- आपके लिए फाइल सबकुछ, हमारे लिए 130 करोड़ भारतीयों की लाइफ महत्वपूर्ण
Share
Notification Show More
Latest News
Big news : नारायणपुर में 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिला नक्सली भी शामिल… 10 लाख का था इनाम
June 26, 2025
शराब के नशे में पिता ने बेटे से छुड़ाया हाथ, चलते-चलते तालाब में गिरा…. डूबने से मौत
June 26, 2025
बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर जारी, 24×7 कार्यरत रहेगा 1800-233-1905
June 26, 2025
Breaking News : आईईडी ब्लास्ट में घायल इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला सहित 15 इंस्पेक्टर स्तर के अफसरों का ट्रांफसर
June 26, 2025
आपातकाल स्मृति दिवस पर सम्मानित हुए लोकतंत्र सेनानी, सीएम साय ने परिजनों को भी किया सम्मानित
June 26, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

विपक्ष पर पीएम मोदी का वार, कहा- आपके लिए फाइल सबकुछ, हमारे लिए 130 करोड़ भारतीयों की लाइफ महत्वपूर्ण

By @dmin Published February 7, 2022
Share
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात बताने से पहले कल जो घटना घटी उसके लिए दो शब्द जरूर कहना चाहूंगा। देश ने आदरणीय लता दीदी को खो दिया। इतने लंबे कालखंड में जिनकी आवाज ने देश को मोहित किया। देश को प्रेरित किया, देश को भावनाओं से भर दिया। सांस्कृतिक धरोहर और एकता को मजबूत किया। उन्होंने 36 भाषाओं में गाया। ये भारत के लिए एकता और अखंडता के लिए एक प्रेरक उदाहरण है। मैं लता दीदी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।

उन्होंने कहा कि विश्व में बहुत बड़ा बदलाव आया है। एक बड़ा वल्र्ड ऑर्डर जिसमें हम जी रहे हैं। मैं देख रहा हूं कि कोरोनाकाल के बाद विश्व एक नए व्यवस्थाओं की तरफ बढ़ रहा है। भारत को यह अवसर गंवाना नहीं चाहिए। टेबल पर भारत की आवाज बुलंद रहनी चाहिए। भारत को नेतृत्वकर्ता के रोल के लिए खुद को कम नहीं आंकना चाहिए। आजादी के 75 साल अपने आप में एक प्रेरक अवसर है। नए संकल्पों के साथ देश जब आजादी के 100 साल मनाएगा, तब तक हम पूरे सामथ्र्य और शक्ति और संकल्प से देश को उस तरफ ले कर पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में देश ने कई क्षेत्रों में मूलभूत व्यवस्था दी है। बहुत मजबूती का अनुभव किया है। हम बहुत मजबूती से आगे बढ़े हैं। गरीबों को रहने के लिए घर हों। ये कार्यक्रम बहुत लंबे समय से चल रहा है। लेकिन इसकी व्यापकता बढ़ी है। गरीबों का घर भी लाखों की कीमत का बन रहा है। जो भी पक्का घर पाता है, वह गरीब आज लखपति की श्रेणी में भी आ जाता है। कौन हिंदुस्तानी होगा, जिसे ये सुनकर गर्व न हो कि देश के हर गरीब से गरीब व्यक्ति के घर में शौचालय है। गांव के गांव शौचमुक्त हुए हैं।

पीएम ने कहा कि आज गरीब भी टेलिफोन पर अपने बैंक के खाते का इस्तेमाल करता है। सरकार की दी हुई राशि सीधी उसके बैंक खाते में पहुंचती हो। ये सब अगर आप जमीन से जुड़े हुए होते, अगर आप जनता के बीच में रहते होते, तो ये चीजें जरूर नजर आतीं, दिखाई देतीं। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि आप में से बहुत लोग ऐसे हैं जिनकी सुई का कांटा 2014 में अटका है। उससे वे लोग बाहर नहीं निकल पाते हैं। उसका नतीजा भी आपको भुगतना पड़ा है। आपने अपने आपको ऐसी मानसिक अवस्था में बांधकर रखा है। देश की जनता ने आपको पहचान लिया है। कुछ ने पहले, कुछ ने अभी और कुछ बाद में पहचानेंगे।

विपक्ष पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे इतना लंबा भाषण देते हैं, तो भूल जाते हैं कि 50 साल में आपने इस जगह बैठने का लाभ लिया था। आप क्यों नहीं कुछ सोच पाते हैं। नगालैंड के लोगों ने आखिरी बार 1998 में कांग्रेस के लिए वोट किया था। ओडिशा ने 1995 में आपके लिए आखिरी बार वोट किया था। 27 साल हो गए। गोवा में आप 1994 में पूर्ण बहुमत से जीते थे। पिछली बार 1988 में आप त्रिपुरा में वोट पाए थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाल है कि यूपी, बिहार, गुजरात में 1985 में आपके लिए वोट किया गया था। बंगाल में 1972 में यानी 50 साल पहले आपको पसंद किया था। तमिलनाडु के लोगों ने आपको मौका देकर देख लिया। तमिलनाडु में करीब 60 साल पहले आपको मौका मिला था। तेलंगाना बनाने का श्रेय लेते हैं, लेकिन तेलंगाना की जनता ने आपको स्वीकार नहीं किया। झारखंड को बने 20 साल हो गए, लेकिन वो आपको स्वीकारते नहीं हैं। आप पिछले दरवाजे से घुसते हैं। सवाल कांग्रेस के वोटों का नहीं है। सवाल उनकी नीयत का है। इतने बड़े लोकतंत्र में इतने सालों तक शासन में रहने के बाद भी देश की जनता उनको क्यों नकारती है।

पीएम मोदी ने कहा कि सदन जैसी पवित्र जगह देश के लिए काम आनी चाहिए। इसका इस्तेमाल जिस तरह हो रहा है, जवाब देना हमारी मजबूरी बन जाती है। आपने मर्यादा का ख्याल नहीं रखा।

उन्होंने कहा कि चलिए मौका मैं भी ले लेता हूं। जब अहंकार की बात कर रहा हूं। वो जो दिन को रात कहें, तो तुरंत मान जाएं, नहीं मानोगे तो वो दिन में नकाब ओढ़ लेंगे। जरूरत हुई तो हकीकत को थोड़ा बहुत मरोड़ लेंगे। वो मगलूल है, खुद की समझ पर बेइंतहां। उन्हें आइना मत दिखाओ। वो आइने को भी तोड़ देंगे।

उन्होंने कहा कि आज देश अमृत काल में प्रवेश कर रहा है। आजादी की इस लड़ाई में जिन-जिन लोगों ने योगदान दिया, वे किसी दल से थे या नहीं थे। इन सबसे परे हटकर देश के लिए जवानी खपाने वाले लोग ये हर किसी के स्मरण का समय है। ये संकल्प लेने का अवसर है। हम सब संस्कार से स्वभाव से, व्यवस्था से लोकतंत्र के प्रतिबद्ध लोग हैं। आज से नहीं सदियों से हैं। आलोचना ये जीवंत लोकतंत्र का आभूषण है। लेकिन अंधविरोध ये लोकतंत्र का अनादर है।

कोरोना वैक्सीन पर विपक्ष पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि बीते दो सालों में सौ साल का सबसे बड़ा महामारी का संकल्प पूरी दुनिया की मानवजाति झेल रही है। जिन्होंने भारत के अतीत के आधार पर ही भारत को समझने का काम किया, उन्हें आशंका थी कि ये स्वभाव शायद ये भारत इतनी बड़ी लड़ाई नहीं लड़ पाएगा। भारत खुद को नहीं बचा पाएगा। लेकिन आज स्थिति क्या है। मेड इन इंडिया वैक्सीन दुनिया में सबसे अधिक प्रभावी हैं। आज भारत शत-प्रतिशत पहली डोज के लक्ष्य के निकट करीब करीब पहुंच गया है और 80 फीसदी सेकेंड डोज का पड़ाव भी पूरा कर लिया है। कोरोना एक वैश्विक महामारी थी, लेकिन उसे भी दलगत राजनीति के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। क्या ये मानवता के लिए अच्छा है। इस पर अधीर रंजन एक बार फिर आपत्ति जताने लगे। इस पर पीएम ने कहा कि मैंने तो जो कहना था कह दिया। बीच में टोकने की क्या जरूरत है जी। अब आप खड़े ही हो गए हैं, तो मैं नाम लेकर बोलना चाहता हूं।

महाराष्ट्र-दिल्ली सरकार को भी घेरा
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस ने हद कर दी है। अभी तो मैंने सिर्फ इतना कहा कि हद कर दी। पहली लहर के दौरान लॉकडाउन का पूरा देश पालन कर रहा था। सारे हेल्थ एक्सपर्ट कह रहे थे कि जो जहां है, वहीं पर रुके। सारी दुनिया में यह संदेश दिया जाता था कि कोरोना संक्रमित अपने साथ कोरोना ले जाएगा। मुंबई के रेलवे स्टेशन पर खड़े रह कर मुंबई छोड़कर जाने के लिए मुंबई में श्रमिकों को टिकट दिया गया। कहा गया कि जाओ महाराष्ट्र में हमारे ऊपर जो बोझ है। जाओ तुम यूपी के हो, तुम बिहार के हो, आपने ये बहुत बड़ा पाप किया। महा-अफरातफरी का माहौल खड़ा कर दिया। आपने हमारे श्रमिक भाई-बहनों को परेशानी में धकेल दिया। दिल्ली में ऐसी सरकार है जिसने दिल्ली में गाड़ी घुमाकर लोगों से कहा कि जाओ घर जाओ। बॉर्डर पर छोड़ दिया और श्रमिकों के लिए मुसीबत पैदा कीं। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब में जिस कोरोना की इतनी गति नहीं थी। इस पाप के कारण कोरोना ने उन राज्यों को भी अपने चपेट में ले लिया। ये कैसी राजनीति है। मानवजाति पर संकट के समय ये कैसी राजनीति है। ये दलगत राजनीति कब तक चलेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस आचरण से पूरा देश अचंभित है। कुछ लोगों ने जिस तरह का व्यवहार किया है, लोग पूछ रहे हैं कि क्या लोगों के सुख-दुख आपके नहीं है। इतना बड़ा संकट आया, कई राजनीतिक दल के नेता जो जनता के माने हुए नेता माने जाते हैं। उन्हें लोगों से अपील करनी चाहिए थी कि आप मास्क पहनें, दो गज की दूरी रखें। कितने नेता हैं। क्या ये बार-बार देश की जनता को कहते तो भाजपा-मोदी को क्या फायदा होता। लेकिन इतने बड़े संकट में भी वे पवित्र काम करने से चूक गए।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को इंतजार था कि कोरोनावायरस मोदी की छवि को चपेट में ले लेगा। बहुत इंतजार किया। आए दिन आप लोग और को को नीचा दिखाने के लिए महात्मा गांधी का नाम लेते हैं। महात्मा गांधी की स्वदेशी की बात है, उसे बार-बार हमें दोहराने से कौन रोकता है। मोदी लोकल फॉर वोकल कहता है तो क्या आप नहीं चाहते कि देश आत्मनिर्भर बने। इसका नेतृत्व आप लीजिए। महात्मा गांधी के निर्णय को आगे बढ़ाइए। आप महात्मा गांधी के सपनों को सच होते नहीं देखना चाहते।

पीएम के संबोधन की अहम बातें

  • आज पूरी दुनिया कोरोना के बीच योग को अपना रही है। आपने उसका भी मजाक उड़ाया। आपको कहना चाहिए था कि घर पर लोग हैं तो योगा कीजिए। आपको मोदी से विरोध हो सकता है। हम सबने मिलकर क्विट इंडिया के द्वारा लोगों से आगे बढऩे को कहते। हम कहां खड़े हैं। प्यार से कह रहा हूं नाराज मत होइए।
  • मुझे कभी-कभी ये विचार आता है उनके बयानों से उनके कार्यक्रमों से, जिस तरह आप बोलते हैं, जिस तरह मुद्दों को जोड़ते हैं। ऐसा लगता है आपने मन बना लिया है कि 100 साल तक आपको सत्ता में नहीं आना है। थोड़ी भी आशा होती कि जनता आपका साथ देगी तो आप ऐसा नहीं करते। आपने 100 साल न आने की तैयारी कर ली है, तो मैने भी तैयार कर ली है।
  • सदन इस बात का साक्षी है कि कोरोना वैश्विक महामारी से जो स्थितियां पैदा हुईं, उसको लेकर क्या-क्या नहीं कहा गया। वो देखेंगे अपने बयान तो खुद हैरान होंगे कि क्या बोल दिया, किसने बुलवा दिया। दुनिया के लोगों से ऐसी बातें बुलवाई गईं कि क्या कहा जाए। बड़े बड़े पंडितों ने क्या कहा। हमारी समझ कम थी, लेकिन जहां समझ से ज्यादा समर्पण होता है, वहां सब सफल होता है। भारत ने जिस आर्थिक नीतियों को लेकर कोरोनाकाल में खुद को आगे बढ़ाया, इसको सब मानते हैं। इसका सब अध्य्यन भी करते हैं।
  • भारत आज दुनिया की जो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं, उनमें सबसे तेजी से विकसित हो रही इकोनॉमी है। हमारे किसानों ने कोरोनाकाल में रिकॉर्ड पैदावार की। सरकार ने रिकॉर्ड खरीदी की, जबकि पूरी दुनिया में खाने का संकट पैदा हुआ। बीमारी से मरने की जो तादाद थी, वही भूख से मरने वालों की तादाद थी। लेकिन सरकार ने भूख से किसी को मरने नहीं दिया।
  • 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराया गया। हमारा टोटल निर्यात रिकॉर्ड पर पहुंच गया। कृषि और सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है। मोबाइल एक्सपोर्ट में वृद्धि हुई है। आत्मनिर्भर भारत का कमाल है कि आज भारत डिफेंस एक्सपोर्ट में कमाल कर रहा है।

हंगामे के बीच बोले- थोड़ी बहुत टोका टाकी ठीक
हंगामे के बीच पीएम ने कहा कि सदन में थोड़ी बहुत टोका टाकी ठीक है। गर्मी रहती है, लेकिन जब सीमा से बाहर जाता है तो लगता है हमारे साथी ऐसे हैं। उनके पार्टी के सांसद ने चर्चा की शुरुआत की थी। हमारे मंत्री ने सब को रोका, लेकिन उस तरफ से चुनौती आई कि हमारे नेता को रोक रहे हो। हम तुम्हारे नेता को रोकेंगे। क्या यहां वही चल रहा है? जिन लोगों को रजिस्टर करना था, आपके इस पराक्रम को नोट कर लिया है। इस सत्र में आपको कोई निकालेगा नहीं, मैं आपको गारंटी देता हूं।

कोरोनाकाल में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
उन्होंने कहा कि एफडीआई का रिकॉर्ड निवेश भारत में हो रहा है। रिन्युएबल एनर्जी में भारत आज दुनिया के टॉप-5 देशों में है। कोरोनाकाल में इतना बड़ा संकट सामने होने के बावजूद अपने कर्तव्य को निभाते हुए देश को बचाना है तो सुधार जरूरी थे। हमने जो सुधार किए उसका नतीजा है कि हम इस स्थिति में पहुंचे हैं। लोगों को जरूरी सपोर्ट दिया गया। नियम सरल किए। ये सारी उपलब्धियां देश ने ऐसे हालत में हासिल की हैं, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज भी उथल-पुथल जारी है। लॉजिस्टिक संकट पैदा हुए। सप्लाई चेन गड़बड़ा गई। केमिकल फर्टिलाइजर पर कितना संकट आया। कितना बड़ा आर्थिक बोझ भारत पर आया, लेकिन भारत ने किसानों को कोई पीड़ा महसूस नहीं होने दी। सरकार ने खुद बोझ उठाया।

किसानों के मुद्दे पर भी बोले
उन्होंने कहा कि सरकार ने फर्टिलाइजर की सप्लाई को निरंतर जारी रखा है। कोरोना के संकट काल में भारत ने अपने छोटे किसानों को संकट से बाहर निकालने के लिए बड़े फैसले किए हैं। जो लोग जड़ों से कटे हुए लोग हैं, दो-दो चार-चार पीढ़ी से महलों में बैठने की आदत हो गई है, वो छोटे किसानों की समस्या को समझ नहीं पाएंगे। मैं ऐसे लोगों से पूछना चाहता हूं कि आपकी छोटे किसानों से क्या दिक्कत है। आप छोटे किसानों को संकट में क्यों डालते हो?

उन्होंने कहा कि अगर गरीबी से मुक्ति चाहिए तो हमें हमारे छोटे किसानों को मजबूत बनाना होगा। अगर हमारा छोटा किसान मजबूत होता है, दो हेक्टेयर जमीन भी होगी उसके पास उस पर मेहनत करेगा तो वो काम आएगी। लेकिन छोटे किसानों के प्रति जिन लोगों में नफरत है, उन्हें किसानों की राजनीति करने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि ये जो मानसिकता है, वो आजादी के 75 साल बाद भी बदल नहीं पाए हैं। ये राष्ट्र के लिए बड़ा संकट है। आज देश का मैं चित्र देखता हूं, एक समुदाय वर्ग है, जो गुलामी की मानसिकता में जीता है। आज भी 19वीं सदी की सोच में जकड़ा हुआ है। 20वीं सदी के कानून ही चला रहे थे।

पिछली सरकारों के लिए फाइल में सिग्नेचर करना ही काम: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में सरयू नहर परियोजना 70 के दशक में शुरू हुई और उसकी लागत 100 गुना बढ़ गई। हमारे आने के बाद हमने उसे शुरू किया। यूपी का अर्जुन बांध परियोजना 2009 में शुरू हुई। 2017 तक एक-तिहाई खर्च हुआ। हमने कम समय में उसे पूरा कर दिया। अगर कांग्रेस के पास इतने साल की सत्ता थी, तो वो चारधाम को ऑल वेदर सड़कों से जोड़ सकते थे। पिछली सरकारों ने वॉटरवेज को नकार दिया, हमारी सरकार ने इसे शुरू किया। गोरखपुर में हमने फर्टिलाइजर का प्लांट बनाया। ये लोग ऐसे हैं जो जमीन से कटे हैं। उनके लिए फाइल में सिग्नेचर करना ही काम है। आपके लिए फाइल सबकुछ है, हमारे लिए 130 करोड़ भारतीयों का लाइफ महत्वूपर्ण है। आज उसकी का परिणाम है गतिशक्ति प्लान।

उन्होंने कहा कि हम कनेक्टिविटी पर जोर दे रहे हैं। जिस तेजी से गांव की सड़कें और नेशनल हाईवे, रेलवे लाइनों का बिजलीकरण हो रहा है, ये इस सरकार में सबसे तेजी से हो रहा है। देश में ऑप्टिकल फाइबर का काम चल रहा है। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर आज देश की जरूरत है। हम आज ग्लोबल वैल्यू चेन के हिस्से बन रहे हैं। ये भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि जो सदस्य जमीन पर जाते हैं, वे इसके प्रभाव को देखते हैं। कई साथी मुझे मिलते हैं, जो एमएसएमई के लिए हमारी योजनाओं की तारीफ करते हैं। मुद्रा योजना के जरिए लाखों लोग बैंक लोन लेकर अपने कामों के साथ आगे बढ़े हैं। आज स्ट्रीट वेंडरों को लोन मिल रहा है। हमने गरीब श्रमिकों के लिए दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। इंडस्ट्री को गति देने के लिए बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है। गतिशक्ति प्लान हमारी इसी योजना को लाभ पहुंचाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने एक और बड़ा काम किया है। हमने नए क्षेत्रों को आंत्रप्रेन्योरों और निजी क्षेत्रों के लिए खोल दिया है। हमने स्पेस से लेकर ड्रोन के सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने के लिए निजी क्षेत्रों को मौका देने का फैसला किया है। आज मैं राज्यों से भी आग्रह करुंगा कि वे ऐसे नियम खत्म करें, जिनसे नागरिकों को परेशानी हो। आज देश उस पुरानी अवधारणा से बाहर निकल रहा है, जिसमें कहा जाता था कि सरकार ही भाग्यविधाता है। तुम्हारी आशाएं सरकार के अलावा कोई पूरी नहीं कर सकता। इसलिए सामान्य युवा के सपने और रास्ते हमने खोलना शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि आप देखिए 2014 के पहले हमारे देश में सिर्फ 500 स्टार्टअप थे। इन सात साल में देश में 60 हजार स्टार्टअप हैं। ये मेरे देश के युवाओं की ताकत है। देश में यूनिकॉर्न बन रहे हैं। यानी उनकी वैल्यू हजार करोड़ में पहुंच जाती है। भारत के यूनिकॉर्न सेंचुरी बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। आज हमारे नौजवानों की ताकत है कि वे साल-दो साल के अंदर कारोबार को हजार करोड़ तक पहुंचा देते हैं। हम स्टार्टअप के मामले में दुनिया में टॉप-3 में पहुंच गए हैं। किस हिंदुस्तानी को इस पर गर्व नहीं होगा। लेकिन सरकार का विरोध करने वाले सुबह से ही शुरू हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि अधीर रंजन जी कह रहे थे कि लोग मोदी, मोदी मोदी करने लग जाते हैं। आप लोग एक पल बिना मोदी के नहीं बिता सकते। मोदी तो आपकी प्राण शक्ति है।

राहुल के एए वैरिएंट का भी जवाब दिया
उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश के नौजवानों को देश के वेल्थ क्रिएटर को डराने में आनंद लेते हैं। देश का युवा उनकी बातें सुन नहीं रहा। इसलिए आगे बढ़ रहा है। इन्हीं स्टार्टअप्स में कई के पास एमएनसी बनने का दम है। लेकिन कांग्रेस के साथी कहते हैं कि ये उद्यमी लोग कोरोनावायरस का वैरिएंट हैं। क्या हो गया है हमें। हमारे देश के उद्यमी कोरोनावायरस के वैरिएंट हैं क्या। कोई बोलो तो उनसे कि क्या हो रहा है। कांग्रेस पार्टी का नुकसान हो रहा है।

लोग इतिहास से सबक नहीं लेते: मोदी
उन्होंने कहा कि जो लोग इतिहास से सबक नहीं लेते हैं, वो इतिहास में खो जाते हैं। ये मैं इसलिए कह रहा हूं कि जरा 60 से 80 के दशक का दायरे में कांग्रेस की सत्ता आती थी। कांग्रेस की सरकार में ही मजा लेने वाले लोग नेहरु और इंदिरा की सरकार को लेकर कहते थे कि इनकी सरकार को टाटा-बिड़ला चला रहे हैं। आपने उनके साथ सत्ता साझा की। लेकिन उनकी आदतें भी ले लीं। आप इतना नीचे गए हो। आज पंचिंग बैग बदल गया है लेकिन आपकी आदत नहीं बदली।

आप देश के खिलाफ क्यों बोलते हो: पीएम
उन्होंने कहा कि वो कहते हैं कि मेक इन इंडिया हो ही नहीं सकता। उन्हें इसमें आनंद होता है। आप देश के खिलाफ क्यों बोलते हो। मेक इन इंडिया हो ही नहीं सकता। देश के आंत्रप्रेन्योर ने यह कर के दिखाया है और आप मजाक का विषय बन गए हो। मेक इन इंडिया की सफलता आपको कितना दर्द दे रही है, ये मै समझ पा रहा हूं। मेक इन इंडिया से कुछ लोगों को तकलीफ इस बात से है कि कमीशन के रास्ते बंद, इसका मतलब है भ्रष्टाचार के रास्ते बंद, इसका मतलब है तिजोरी भरने के रास्ते बंद। भारत के लोगों के सामथ्र्य को नजरअंदाज करना देश के युवाओं और उद्यमियों का अपमान है।

कांग्रेस के 50 साल पर भी हमला बोला

  • कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में इस नकारात्मकता और निराशा का माहौल के लिए आप जिम्मेदार हैं। ये खुद निराश हैं, इसलिए देश को निराश कर रहे हैं। लेकिन देश का युवा अब जाग चुका है। जिन्होंने 50 साल तक देश की सरकार चलाई, अगर वे सिर्फ डिफेंस सेक्टर को ही देखा जाए तो पता चलेगा कि वो क्या करते थे। पहले क्या होता था। नए उपकरण खरीदने के लिए सालों तक खरीद चलती थी। जब तक वो आती थीं, वो चीजें पुरानी हो जाती थीं।
  • उन्होंने हमने रक्षा क्षेत्र के मु्द्दों को निपटाने का प्रयास किया। हमें पहले उपकरणों के लिए दूसरे देशों की तरफ देखना पड़ता था। आपाधापी में ये लाओ, वो लाओ यही करते थे। स्पेयर पाट्र्स के लिए भी हम दूसरे देशों पर निर्भर थे। दूसरों पर निर्भर होकर हम देश की रक्षा नहीं कर सकते थे। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना, ये जरूरत की बात है। इस बजट में भी हमने ज्यादा से ज्यादा रक्षा उपकरण भारत में ही बनाएंगे, भारत की कंपनियों से ही खरीदेंगे ये सुनिश्चित किया है। बाहर से खरीद को बंद करने का ये तरीका है। भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम डिफेंस एक्सपोर्टर बनने का लक्ष्य रखकर चल रहे हैं।
  • विपक्ष के हमारे साथियों ने यहां महंगाई का मुद्दा भी उठाया है। अच्छा लगता और देश का भी भला होता, अगर आप की ये चिंता तब भी होती, जब कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए की सरकार थी। ये दर्द उस समय भी होना चाहिए था। आप भूल गए हैं। मैं याद दिलाता हूं। कांग्रेस के आखिरी पांच सालों में लगभग पूरे कार्यकाल में देश को डबल डिजिट महंगाई की मार झेलनी पड़ी थी।
  • कांग्रेस की नीतियां ऐसी थीं कि सरकार खुद मानने लगी थी कि महंगाई उसके नियंत्रण से बाहर है। वित्त मंत्री ने लोगों से बेशर्मी के साथ कह दिया था कि महंगाई कम करने के लिए किसी अलाद्दीन के चिराग की अपेक्षा न करें। हमारे चिदंबरम जी जो कि इन दिनों इकोनॉमी पर अखबार में लेख लिखते हैं, वे 2012 में कहते थे कि लोगों को 15 रुपये की पानी की बोतल और 20 रुपये की आइसक्रीम खरीदने में दिक्कत नहीं होती, लेकिन गेहूं-चावल के दाम बढ़ जाएं तो दिक्कत होती है। आपके नेताओं की ये अंसवेदनशीलता देश ने देखी है।
  • हमारी सरकार ने पहले दिन से सतर्क और संवेदनशील रह कर इस मसले को हल करने का प्रयास किया है। हमारी सरकार ने मंहगाई नियंत्रण को वित्तीय प्रबंधन का प्राथमिक लक्ष्य बनाया। इस महामारी के बीच भी हमने कोशिश की कि महंगाई और जरूरी चीजों की कीमत आसमान न छुए।

You Might Also Like

Big news : नारायणपुर में 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिला नक्सली भी शामिल… 10 लाख का था इनाम

शराब के नशे में पिता ने बेटे से छुड़ाया हाथ, चलते-चलते तालाब में गिरा…. डूबने से मौत

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर जारी, 24×7 कार्यरत रहेगा 1800-233-1905

Breaking News : आईईडी ब्लास्ट में घायल इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला सहित 15 इंस्पेक्टर स्तर के अफसरों का ट्रांफसर

आपातकाल स्मृति दिवस पर सम्मानित हुए लोकतंत्र सेनानी, सीएम साय ने परिजनों को भी किया सम्मानित

@dmin February 7, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चेतावनी के बाद भी पॉलीथीन रखने वालें व्यापारियों पर जुर्माना चेतावनी के बाद भी पॉलीथीन रखने वालें व्यापारियों पर जुर्माना
Next Article आज से धान खरीदी शुरूआत, थनौद पहुँचे एसडीएम वर्मा ने खरीदी का लिया जायजा छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का रिकार्ड टूटा, राज्य में समर्थन मूल्य पर खरीदा गया 97.97 लाख मीट्रिक टन धान
Advertisement Carousel
× Popup Image

Ro.No.-13286/35

#BhartiVishwavidyalaya #forensicscience #forensicstudy #forensicanalysis #forensiclab #forensiccourse #studyscience #forensicstudent #bhilaicollege #forensiccollegeBharti Vishwavidyalaya, Durg mein 4‑saal ka full‑time B.Sc. (Hons.) Forensic Science With Research course hai, jisme core subjects jaise forensic biology, chemistry, toxicology, ballistics, anthropology, cyber‑forensics aur questioned documents ke saath labs, crime‑scene workshops, case studies, educational tours aur internships ka strong blend hai ; iske liye basic eligibility hai 10+2 science stream (minimum 50%), aur university apne dedicated forensic science department, trained faculty aur updated syllabus ke zariye practical skills aur analytical thinking ko enhance karti hai, jisse graduates forensic scientist, crime‑scene investigator, toxicologist, digital forensic expert, anthropologist, odontologist jaise roles mein government labs, law enforcement, cyber‑security firms, private forensic agencies aur judicial support systems mein confidently enter kar sakte hain, backed by placement support aur industry networking .#bhilainews #kpnewsbhilai #kpnewscg  #kpnews #cgnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #bhilai #bhilaidurg #bhilaidiaries #bhilai_chhattisgarh__ #durgbhilai #bhilaichhattisgarh #bhilaicityIntroducing Shree KP News Channel - Your Window to Chhattisgarh's Hindi NewsWelcome to Shree KP News, Chhattisgarh's top Hindi news channel. We're here to keep you  updated on everything that matters. Our coverage is broad – from politics to entertainment, Bollywood to business, and sports to local stories. Our dedicated team works non-stop to bring you the latest news, whether it's a big political change, a new movie, market trends, or sports highlights. Trust us for real-time updates and reliable reporting. We speak your language – Hindi – and our goal is to empower you with the news you need. Stay connected, stay informed!follow us onSubscribe To Our Channel:
https://www.youtube.com/@KPNews_
Official website: https://www.shreekanchanpath.com/
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchanpath.cg
Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
यहां Student Forensic पर जबरदस्त ज्ञान दे गए..Bharti College | Seemant Kashyap | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


RSS MP News Feed

You Might Also Like

Big news : नारायणपुर में 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो महिला नक्सली भी शामिल… 10 लाख का था इनाम

June 26, 2025

शराब के नशे में पिता ने बेटे से छुड़ाया हाथ, चलते-चलते तालाब में गिरा…. डूबने से मौत

June 26, 2025

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर जारी, 24×7 कार्यरत रहेगा 1800-233-1905

June 26, 2025

Breaking News : आईईडी ब्लास्ट में घायल इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला सहित 15 इंस्पेक्टर स्तर के अफसरों का ट्रांफसर

June 26, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?