ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नकली कोविड वैक्सीन मामला: पूर्वांचल के कई दवा कारोबारी एसटीएफ के निशाने पर, खंगाली जा रही कुंडली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नकली कोविड वैक्सीन मामला: पूर्वांचल के कई दवा कारोबारी एसटीएफ के निशाने पर, खंगाली जा रही कुंडली

By @dmin
Published: February 6, 2022
Share
नकली कोविड वैक्सीन मामला: पूर्वांचल के कई दवा कारोबारी एसटीएफ के निशाने पर, खंगाली जा रही कुंडली
नकली कोविड वैक्सीन मामला: पूर्वांचल के कई दवा कारोबारी एसटीएफ के निशाने पर, खंगाली जा रही कुंडली
SHARE

वाराणसी (एजेंसी)। नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन के भंडाफोड़ मामले के बाद से एसटीएफ के साथ ही औषधि विभाग ने भी जांच तेज कर दी है। पूर्वांचल में कम समय में ज्यादा कारोबार करने वाले दवा कारोबारियों की कुंडली खंगाली जा रही है। सप्तसागर दवा मंडी और लंका के कई दवा कारोबारी एसटीएफ के निशाने पर हैं।

तीन दिनों की तफ्तीश में यह सामने आया कि कुछ निजी अस्पतालों के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल हैं। पूर्वांचल के चंदौली, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़ और जौनपुर में नकली दवाओं की आपूर्ति की भी संभावना है। एसटीएफ वाराणसी यूनिट फील्ड इकाई की टीमें नकली कोविड दवा तैयार कर बाजार में खपाने वालों की तलाश कर रही है।

एसटीएफ के उच्चाधिकारी ले रहे हर अपडेट
यूपी एसटीएफ की दो टीमें नई दिल्ली निवासी गिरोह के सरगना को दबोचने में जुटी हुई हैं। वहीं फरार दस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा एसटीएफ कर रही है। इस प्रकरण का अपडेट लखनऊ में बैठे एसटीएफ के उच्चाधिकारी भी ले रहे हैं।
बुधवार सुबह एसटीएफ वाराणसी फील्ड यूनिट ने लंका थाना के नरिया, रोहित नगर कालोनी में छापा मार कर नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन बनाने का भंडाफोड़ किया था। मकान के तीन कमरों से चार करोड़ रुपये की नकली वैक्सीन और पैकिंग मशीन सहित अन्य माल बरामद हुए थे।

इस मामले में नई दिल्ली के मालवीय नगर निवासी लक्ष्य जावा, सिद्धगिरी बाग निवासी राकेश थानवी, पठानी टोला निवासी संदीप शर्मा उर्फ मक्कू, लहरतारा बौलिया का अरुणेश विश्वकर्मा और बलिया रसड़ा निवासी शमशेर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इनकी गिरफ्तारियों को दबिश दे रही है एसटीएफ
वहीं फरार आरोपियों में नई दिल्ली निवासी अरुण शर्मा, अरुण पटानी, मानसी, रधवीर, गुरजीत, गुरबाज और कबीरचौरा का रहने वाला राहुल जायसवाल समेत तीन अन्य शामिल हैं।

अनोखा मामला: पटना की सड़कों पर हाथ में पोस्टर लेकर किडनी बेचने निकला युवक… जाने क्या है पूरा मामला
रायपुर में निगम के कचरा गाड़ी की हाइड्रोलिक में फंसा कर्मी का सिर, मौके पर मौत
ब्रेकिंग: आंखो मिर्च पाऊडर डाल पलभर में लूट लिए 70 लाख रुपए, इस तरह हुए राइसमिल के कर्मी लूट के शिकार
Paris Olympics : भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा फाइनल में, पहले ही प्रयाय में किया क्वालीफाई
यूपीएससी क्लीयर करने वालों को एक लाख रुपए देगी सरकार, सीएम साय के निर्देश पर जारी हुआ आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिद्धू खुद ही सीएम रेस से बाहर हुए, कहा- मुझे कोई पद नहीं चाहिए, मैं राहुल के फैसले को पहले ही मान चुका हूं सिद्धू खुद ही सीएम रेस से बाहर हुए, कहा- मुझे कोई पद नहीं चाहिए, मैं राहुल के फैसले को पहले ही मान चुका हूं
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 112 # 06 february 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?