ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश के सभी परिवारों को राशन उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री अकबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

प्रदेश के सभी परिवारों को राशन उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री अकबर

By @dmin
Published: February 5, 2022
Share
Initiative by Chief Minister Bhupesh Baghel
Initiative by Chief Minister Bhupesh Baghel
SHARE

कवर्धा । कबीरधाम जिले के बोड़ला जनपद पंचायत के सैकड़ों ऐसे परिवारों के चेहरे में उस समय खुशियां देखने को मिली जब उनके परिवार के सभी सदस्यों के लिए राशन की समस्या और परेशानियों का ठोस समाधान मिल गया। वहीं ग्राम खडोदाकला के हितग्राही श्रीमती सरस्वती बाई नए राशन कार्ड पाकर खुशी जाहिर की। उन्होने कहा कि अब मेरे परिवार के लिए राशन की चिंता दूर हो गई है। इसके लिए उन्होने केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रति अभार भी जताया। दरअसल यह सभी वर्तमान परिस्थितियों में अपने परिवार से अलग हुए है। पहले इन सभी को सामूहिक रूप से इस योजना का लाभ मिल रहा था। बोड़ला जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़ोदाकला के 11, सिलहटी के 15, भरेली के 16, कुसुमघटा के 19, भीरा के 19, मिनमिनया मैदान के 20, बैराख के 21, नेउरगाव खुर्द के 21, बघरा के 22, खड्सरा के 22, लेन्जाखार के 31, बैहरसरी के 34, बोल्दकला के 40, हरिनछपरा के 43, पोड़ी के 51, भलपहरी के 65 और ग्राम राजानवागांव के 71 हितग्राहियों कुल 521 नए परिवारों को इस योजना से जोड़ते हुए आज नया राशन कार्ड वितरण किया गया।

वन,परिवहन,आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज बोड़ला जनपद में इन सभी परिवारों को राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना सार्वभौम पीडीएस योजना से जोड़ते हुए राशन कार्ड वितरण किया। उन्होने कहा कि सौर्वभौम पीडीएस राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार ने वादा निभाते हुए पहले ही वर्ष में राज्य के सभी परिवारों को इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। अब वर्तमान परिस्थितियों में फिर से नए राशन कार्ड बनाने की मांग की जा रही है। विवाह के बाद अपने परिवार से अलग हो गए है और वे अपने परिवार के लिए अलग से राशन की व्यवस्था करना चाहते है, तो ऐसे परिवारों की चिंता हमें करना चाहिए। उन्होने कहा कि राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र सभी आवेदकों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर को कबीरधाम जिले के क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान नागरिकों द्वारा नए राशन कार्ड की मांग के संबंध में अधिकांश आवेदन आवेदन प्राप्त होते थे। उन्होने सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री शर्मा को सभी आवेदनों की जांच करने तथा सत्यापन करने के निर्देश दिए। सत्यापन में यह बात सामने आई की इनमें से अधिकाशं आवेदक विवाह के बाद वर्तमान परिस्थितियों में अपने परिवार से अलग हो गए है और वह अपने परिवार के लिए सदस्यों के लिए खाद्यान्न की समस्या का ठोस समाधान करने चाहते थे। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने परिवार से अलग हुए परिवारों के राशन की समस्या के लिए ठोस समाधान की पहल की। इस संबंध में ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों के माध्यम से आवेदन लिए गए। उन्होने निर्देशित करते हुए कहा था कि सौर्वभौम पीडीएस राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। प्रदेश के सभी पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ मिलना चाहिए। सभी आवेदनों का परीक्षण एवं सत्यापन कराएं और प्रात्र हितग्राहियों को इस योजना के अनुरूप जोड़ते हुए लाभ दें। राशन कार्ड वितरण के अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी, पीताम्बर वर्मा, कलीम खान, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता मरकाम, उपाध्यक्ष सनत जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी, पार्षद अशोक सिंह, आकाश केशरवानी, अजमत उल्लाह खान, अमर वर्मा, राजेश शुक्ला प्रभाती मरकाम, मोहन अवस्थी, विजय राजपूत, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वन मंडलाधिकारी चूणामणि सिंह, बोड़ला एसडीएम, जिला खाद्य अधिकारी अरुण मेश्राम, जनपद सीईओ केसव वर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

भोला पठार के जंगल में मिला नरकंकाल, मौके से बैग और एडमिट कार्ड मिला, जांच में जुटी पुलिस
मिसाल : ग्वालियर में निजी अस्पतालों ने कोविड-19 मरीजों के लिए अपने संसाधन निशुल्क किए
भिलाई में हेरोइन बेचते तीन गिरफ्तार, 8 लाख से ज्यादा का माल बरामद… अमृतसर से जुड़े तार
छत्तीसगढ़ में लौट रहा कोरोना: 11 जिलों के 1479 सैंपलों की जांच में 35 लोग कोरोना संक्रमित, सीआरपीएफ के जवान भी संक्रमित
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: 10 से 24 मई तक लगा पूर्ण लॉकडाउन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes पीएम मोदी की दूसरी जनचौपाल, कहा- हर क्षेत्र में हुआ है विकास
Next Article मंत्री श्रीमती भेंड़िया और डॉ. डहरिया ने विकास प्रदर्शनी में महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल से की ख़रीददारी…समूह की महिलाओं के काम को सराहा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?