नई दिल्ली । बजट सत्र 2022: राज्यसभा की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। कार्रवाई शुरू होते ही नीट परीक्षा से संबंधित विधेयक पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस, डीएमके व टीएमसी ने सदन से वॉकआउट कर दिया। वहीं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित एमएसपी पर पैनल बनाने पर सरकार प्रतिबद्ध है।





