ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संसदीय सचिव ने खोला बांध का गेट, सूखे की मार झेल रहे खेतों को राहत, अंतिम खेत तक पहुंचेगा पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

संसदीय सचिव ने खोला बांध का गेट, सूखे की मार झेल रहे खेतों को राहत, अंतिम खेत तक पहुंचेगा पानी

By Om Prakash Verma
Published: August 10, 2023
Share
संसदीय सचिव ने खोला बांध का गेट, सूखे की मार झेल रहे खेतों को राहत, अंतिम खेत तक पहुंचेगा पानी
संसदीय सचिव ने खोला बांध का गेट, सूखे की मार झेल रहे खेतों को राहत, अंतिम खेत तक पहुंचेगा पानी
SHARE

बालोद। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं विधायक कुंवर सिंह निषाद फिर एक बार चर्चा में है। उन्होंने किसानों की समस्या सुनी और खरखरा बांध का गेट खोलकर खेतों के लिए पानी छोड़ा और क्षेत्र के किसानों को भरोसा दिलाया कि जब तक पर्याप्त पानी मिल नहीं जाता नहर से पानी देते रहेंगे। पानी छोड़े जाने की जानकारी पाते ही किसान अपने-अपने खेतों तक पानी पहुँचाने के लिए जुट गए।

घिना के किसान रामचंद्र पटेल ने बताया कि धान की बोवाई के बाद जितने पानी की जरूरत थी मिल नहीं पाया। जिनके पास बोर है वे तो सिंचाई कर ले रहे हैं। लेकिन जिनके पास बोर नहीं है वे सूखे की मार झेल रहे थे। जब यह बात संसदीय सचिव को पता चला तो उन्होंने तत्काल सिंचाई विभाग को पत्र लिखा और आज स्वयं उन्होंने बांध का गेट खोल कर पानी उपलब्ध कराया।

किसान का बेटा ही समझता है किसानों का दर्द – पलटू
हडग़हन के किसान पलटू राणा ने क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान का बेटा ही किसानों का दर्द समझता है। कुंवर सिंह किसान का बेटा है इसलिए उसे हम किसानों की फिक्र रहती है। वे बहुत ही सजग विधायक हैं जो रात-रात भर क्षेत्र का दौरा कर जनता की सेवा में लगे रहते हैं। अभी किसानों की बड़ी समस्या पानी थी एक-एक घंटा बेहद कीमती माना जा रहा था। ऐसे में उन्होंने तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर साबित कर दिया कि वे सच्चे सेवक हैं। हम हजारों किसान उनके आभारी रहेंगे।

65 गांव के लोगों को राहत, 12,145 हेक्टेयर में सिंचाई
सिंचाई विभाग के एसडीओ अजय सोनी ने बताया कि बडग़ांव से मोहंदीपाठ क्षेत्र तक 65 गांव के 10,000 से अधिक किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। इससे 12,145 हेक्टेयर में सिंचाई होगा। अभी 250 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जैसे-जैसे पानी आगे बढ़ेगा 400 क्यूसेक तक खोला जाएगा। संसदीय सचिव ने निर्देशित किया है जब तक अंतिम खेतों तक पानी पहुंच नहीं जाता। किसानों को पानी दिया जाए।

Big Breaking : दुर्ग से लड़की को जबरन अगुवा कर भिलाई के होटल में किया रेप, तेजाब से जलाने की भी दी धमकी… आरोपी गिरफ्तार
वैशाली नगर में शिवसेना की बैठक : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा
वारदात: सड़क किनारे मिले दो बच्चों के शव, एक को कंटीले तारों पर उल्टा लटकाया
भारत में कोराना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 12,143 नए केस, 103 मरीजों की की गई जान
धोखेबाज पति की बेवफाई: प्रेमिका के साथ रात बिताता पकड़ा गया सिपाही, जासूसी करते पहुंच गई पत्नी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में पालतू कुत्ते की हत्या : चाट-गुपचुप वाले ने मारी ईंट, लेब्राडॉग की हो गई मौत… पुलिस ने दर्ज किया केस
Next Article अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम से लौट रही पिकअप पलटी, 32 लोग घायल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?